खराब मौसम बारिश और बाढ़ को देखते हुए बिजनौर जनपद में बारहवीं तक स्कूलों में 2 दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
सहारनपुर में बड़ा हादसा: अंबाला देहरादून हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जलकर चार लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।
भाजपा नेताओं ने किया कोतवाली का घेराव, जमकर हंगामा
मेरठ में मंगलवार को राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
सीओ ने किसी तरह भाजपा नेताओं को शांत किया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने भाजपा नेता नरेंद्र उपाध्याय के घर पर दबिश दी। साथ ही उनकी स्कूटी से गलत काम होने का आरोप लगाकर बदसलूकी की गई।
सड़क दुर्घटना में प्रधान के पिता की मौत
बिजनौर के चांदपुर में सोमवार को देर शाम जलीलपुर क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी विजयपाल सिंह ब्लाक जलीलपुर की ओर से बाइक द्वारा अपने घर वीरमपुर आ रहे थे। घर पहुंचने से पहले ही गांव के निकट अचानक बाइक के सामने बेसहारा गाय आ गई। गाय और बाइक की टक्कर में बाइक सवार विजयपाल सिंह (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की बिजनौर ले जाते समय मौत हो गई। मृतक ग्राम पंचायत नाईपुरा के प्रधान टेकचंद सिंह के पिता थे।