फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: 'चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपियों के साथ जेल में मारपीट', कुत्तों का बुजुर्ग पर हमला

Wed, 05 Jul 2023 09:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

सीसीएसयू के सहायक कुलसचिव कार्यालय में मंगलवार को छात्र और विद्यार्थियों के बीच हुई कहासुनी को लेकर कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी। वहीं आज से मेडा की कमान फिर से अभिषेक पांडेय के हाथ में आ गई है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:29 PM, 05-Jul-2023

09:26 PM, 05-Jul-2023

रेलवे ट्रैक पर मिला कॉलेज कर्मचारी का शव

सहारनपुर जनपद के नागल में कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव क्षत-विक्षत हालत में पांडोली रोड फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।

नागल थाने का गांव भाटखेड़ी निवासी वेद प्रकाश उर्फ पिंटू (34) पुत्र फूल सिंह कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह कॉलेज में रात्रि चौकीदारी भी करता था। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से नशे का आदी था और हर समय तनाव में रहता था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि मृतक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। माना जा रहा है कि पिंटू की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक अपने पीछे पांच बेटियां छोड़ गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

09:20 PM, 05-Jul-2023

आवारा कुत्तों ने हमला कर बुजुर्ग को किया लहूलुहान

सहारनपुर के छुटमलपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुरडीखेड़ा में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। बुधवार की शाम कुत्तों ने एक बुजुर्ग किसान पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। आस पास के लोगों ने बामुश्किल कुत्तों से छुड़ा कर पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को शाम करीब छह बजे शोभाराम सैनी अपने खेत से घास लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव में पहुंचा तो वहां घूम रहे आवारा कुत्तों ने उस पर अचानक से हमला कर दिया। कुत्तों ने शोभाराम सैनी को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया। आस पास मौजूद ग्रामीणों ने ईट पत्थर फेंक कर कुत्तों को भगाया। इसके बाद परिजनों ने घायल को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के आस-पास आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूम रहे हैं जिनकी वजह से महिलाओं और छोटे बच्चों का डर के मारे घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
08:07 PM, 05-Jul-2023

फोन पर बात करते-करते युवती ने गंगा में लगा दी छलांग

फोन पर किसी से बात करते हुए एक युवती ने बिजनौर बैराज से गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे तलाश कराने का प्रयास किया लेकिन, शाम तक उसका कहीं पता नहीं लग पाया।

08:06 PM, 05-Jul-2023

बंदी रक्षकों पर जेल में चंद्रशेखर के हमले के आरोपियों के साथ मारपीट का आरोप

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने के आरोप में जेल गए चारों आरोपियों के साथ परिजनों ने दो बंदी रक्षकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। वहीं, पूर्व विधायक शशी बाला पुंडीर ने डीजी जेल को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। 

देवबंद की पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री शशी बाला पुंडीर का का कहना है कि चंद्रशेखर पर हमला करने के आरोप में जिला कारागार में विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रीतम, प्रशांत पुत्र विक्रम कुमार, लविश पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी गांव रणखंड़ी कोतवाली देवबंद और विकास उर्फ विक्की पुत्र शिव कुमार निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा बंद हैं। दो बंदी रक्षकों ने उनके साथ राजपूत समाज से होने की बात कहते हुए मारपीट की। 

विज्ञापन
05:25 PM, 05-Jul-2023

मेड के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, 14 घायल

सहारनपुर जनपद में नकुड़ के गांव नसरुल्लागढ़ में खेत की मेड को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों पक्ष के 14 लोग घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

04:59 PM, 05-Jul-2023

कांवडियो की समस्याओ के समाधान हेतु विकसित किया मोबाइल ऐप

मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लगभग 2.5 करोड़ कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जनपद मेरठ से गुजरते हैं। कांवड यात्रा के दौरान कई बार अपरिहार्य घटनाएं घटित हो जाती हैं। जिससे कांवड़ियों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसको मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुगम कांवड मेरठ मोबाइल एप विकसित करायी गयी है। जिससे कांवड यात्रा के दौरान सभी कांवड़ियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ें। 

इस मोबाइल एप (sugamkawadmeerut.com) के माध्यम से कावंडियो को एक क्लिक मात्र से ही कांवड़ मार्ग पर चिकित्सा कैम्प/सहायता, पुलिस सहायता, प्रशासनिक अधिकारियों के दूरभाष नंबर, खान-पान के लिए होटल/ढाबों, शौचालयों एवं सीएनजी/पैट्रोल पम्प की लोकेशन प्राप्त हो जाएगी, जिससे कांवड़ियों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

04:43 PM, 05-Jul-2023

रोहटा थानाक्षेत्र में बुधवार को मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर मीरपुर गांव में बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रही सवारियों से भरी टाटा मैजिक ने सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को अस्पताल में उपचार कराने हेतु मेरठ ले गए, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पंचायत नामा भरने को लेकर ग्रामीणों व पुलिस में नोक झोंक हुई। और रोहटा थाने पहुंचकर हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। 

04:41 PM, 05-Jul-2023

सरधना में करंट की चपेट में आकर बच्चे की मौत

सरधना नगर के मोहल्ला कुम्हारान में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

मोहल्ले कुम्हारान में गली के मोड़ पर लोहे का बिजली का स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोहे का खंभा जर्जर हालत में है। जिसमें आए दिन करंट उतरता रहता है।  इरशाद का 11   पुत्र रिहान (11) खम्भे के पास से गुजर रहा था। हाथ लगने के दौरान करंट की चपेट में आ गया।
 
बच्चा काफी देर तक खंभे से चिपका रहा। लोगों ने किसी तरह उसे खंभे से अलग किया और उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया बच्चे की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

01:36 PM, 05-Jul-2023
अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा - फोटो : अमर उजाला

अभिषेक पांडेय ने फिर संभाली मेडा की कमान

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय बुधवार को फिर से पदभार संभाल लिया। वे पिछले तीन महीने से लंदन के ऑक्सफोर्ड विवि से विशेष कोर्स करने गए हुए थे। इस दौरान शासन ने डीएम दीपक मीणा को ही मेडा उपाध्यक्ष का भी पदभार सौंपा हुआ था।

उन्होंने बताया कि औपचारिकताएं पूरी कर शासन को अवगत करा दिया गया था। बुधवार को शासन की अनुमति मिलने के बाद फिर से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि महायोजना 2031 पिछड़ गई है, इसमें तेजी लाई जाएगी। अन्य विकास कार्यों की उन्होंने अफसरों से जानकारी ली।

01:32 PM, 05-Jul-2023

Meerut News Live: 'चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपियों के साथ जेल में मारपीट', कुत्तों का बुजुर्ग पर हमला

मेरठ में सीसीएसयू के सहायक कुलसचिव कार्यालय में मंगलवार को छात्र और विद्यार्थियों के बीच हुई कहासुनी के विरोध में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय के कार्यालयों में बाहरी तत्व कार्य करने में बाधा डालते हैं। इस तरह का माहौल बिल्कुल भी कार्य करने के लिए उचित नहीं है, जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन सुचारू कार्य करने का माहौल नहीं देगा तब तक तालाबंदी करेंगे।

आंदोलित कर्मियों ने कहा कि मंगलवार को सहायक कुलसचिव सत्यप्रकाश कार्यालय के कार्यालय में आकर कुछ बाहरी तत्वों ने अभद्रता की। सरकारी कार्य में बाधा डाली। जान से मारने की धमकी दी। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी है। उनका कहना है कि हमने विश्वविद्यालय  प्रशासन को मांगों से अवगत करा दिया है। मांगे पूरी नहीं होने तक तालाबंदी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें