रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में 41.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
आजमगढ़ में पांच बजे तक 45.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। उधर, रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 37.02 प्रतिशत मतदान हुआ है।
रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 37.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। आजमगढ़ में 5बजे तक 45.97प्रतिशत मतदान
रामपुर में तीन बजे तक 32.19 फीसदी मतदान हुआ।
सपा नेता आजम खान ने रजा डिग्री कॉलेज में किया मतदान। उनके साथ बेटे अब्दुला आजम खां भी मौजूद रहे। मतदान के बाद आजम ने मीडिया से बात की और यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझ पर सरकार ने ऐसे आरोप लगाए जिनका कोई आधार तक नहीं है।
उन्होंने आगे कहा पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए तीन बजे तक 37.82 फीसदी मतदान हुआ।
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जारी मतदान को प्रभावित करने के लिए स्वार में सत्ता के जोर से शासन-प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने संज्ञान लेने की अपील की है। चुनाव आयोग तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर सभी मतदाताओं का सुचारू मतदान करे सुनिश्चित।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जारी मतदान को प्रभावित करने के लिए स्वार में सत्ता के जोर से शासन-प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। संज्ञान लिया जाए। चुनाव आयोग तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर सभी मतदाताओं का सुचारू मतदान करे सुनिश्चित।
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सत्ता के जोर से शासन-प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर मुस्लिम वर्ग की महिलाओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। साथ ही तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर सभी मतदाताओं का सुचारू मतदान करने की मांग की है।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव 2022 को लेकर जिले में सुबह 7 बजे से ही मतदान करने के लिए महिला, बुजुर्ग, युवा सभी लोग घर से मतदान के लिए निकल गए। दोपहर में एक बजे तक धूप-छांव के बीच 29.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभावार देखा जाए तो दूसरे चरण में पिछड़ने के बाद गोपालपुर विधानसभा ने तीसरे चरण में छलांग लगाई। यहां दोपहर एक बजे तक 29.5 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार मेहनगर में 29.5, सगड़ी में 29.1, मुबारकपुर 29, आजमगढ़ में 28.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर दोपहर एक बजे तक 29.48 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं मतदान की रेस में दूसरे चरण में पिछड़ा गोपालपुर विधानसभा एक बार फिर 31.4 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर आ गया। वहीं मेहनगर में भी वोटिंग प्रतिशत में तेजी देखने को मिली। यहां दोपहर एक बजे तक 29.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।
रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है। दोपहर एक बजे तक रामपुर में 26.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, आजमगढ़ में 29.48 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।
सपा ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि आजमगढ़ लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़ व मेहनगर के सभी मतदान केंद्रों से साजिश के तहत भाजपा के इशारे पर मतदान में गड़बड़ी करने की नीयत से सपा के सभी बूथ एजेंटो को बाहर निकाल दिया गया है।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि रामपुर के टांडा में मतदान को प्रभावित करने के लिए एसआई (टांडा) बूथ संख्या 194 और 195 पर मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहे हैं। पोलिंग रुकवा दी गई है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। सपा ने इसके अलावा आरोप लगाया है कि नगर पंचायत स्वार के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को आधार कार्ड से वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। गर्मी के असर के कारण बूथ सुनसान नजर आ रहे थे। सुबह 11 बजे तक जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों में 18.81 फीसदी मतदान हो चुका है।
सुबह से ही बूथों पर कम भीड़ नजर आ रही है। कुछ पोलिंग बूथों को अगर छोड़ दिया जाए तो बड़ी संख्या में बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें नजर नहीं आईं। इसकी वजह मौसम में गर्मी का असर और उपचुनाव को लेकर लोगों में मतदान के प्रति कम उत्साह होने बात मानी जा रही है।
रामपुर में लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। जिसमें मतदान की प्रक्रिया चल रही है लेकिन, भीषण गर्मी का असर मतदान पर भी नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव से लेकर पंचायत चुनावों तक जहां दोपहर में भी बूथों पर मतदाताओं की कतार नजर आती थी तो वहीं लोकसभा उपचुनाव में दोपहर से पहले ही बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में मतदान पर मौसम का असर भी साफ नजर आ रहा है। पारा चढ़ने से बढ़ी गर्मी के कारण दोपहर से पहले ही पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसर गया। रामपुर में सुबह 11 बजे तक 18.81 फीसदी मतदान हुआ है।
शाहबाद उप जिलाधिकारी अरुण मणि तिवारी ने कहा कि चुनाव बहिष्कार की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया गया। उसके बाद मतदान शुरू करा दिया है। अब वहां कोई समस्या नहीं।
मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम मुकुटपुर का है। बृहस्पतिवार को जब लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ, तो बूथ पर कोई ग्रामीण नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने गलत तरीके से हुई चकबंदी का आरोप लगाते हुए मतदान करने से इंकार कर दिया और उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पूर्व में चकबंदी विभाग के कर्मचारियों तथा अधिकारियों द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों की कृषि की भूमि की गलत तरीके से चकबंदी कर दी गई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। सूचना पाकर एसडीएम अरूण मणि तिवारी और सीओ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया गया। करीब दो घंटे बाद मतदान शुरू हो सका।
रामपुर के शाहबाद में ग्रामीणों ने अपनी कृषि भूमि की गलत चकबंदी करने का आरोप लगाते हुए उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया। कोई ग्रामीण मतदान करने के लिए बूथ पर नहीं पहुंचा। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम शाहबाद गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। करीब दो घंटे बाद मतदान शुरू हो सका।
रामपुर के बिलासपुर के शिवनगर गांव में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने परिवार के साथ मतदान किया। रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 18.81 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं, आजमगढ़ जिले में सुबह 11 बजे तक 19.84 फीसदी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
आजमगढ़
विधानसभा मतदाता नौ बजे 11 बजे
गोपालपुर 350755 10.1 प्रतिशत 19.2
सगड़ी 335990 9.8 प्रतिशत 18.4
मुबारकपुर 353333 8.5 प्रतिशत 22.5
आजमगढ़ 395202 9.5 प्रतिशत 19.5
मेहनगर 403650 8.3 प्रतिशत 19.6
नरगिस ने बताया कि उन्हें मतदान नहीं करने दिया और वापस लौटा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सपा प्रत्याशी आसिम राजा टांडा पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अफसरों और प्रेक्षक को जानकारी दी। जिसके बाद प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार मीना, डीआईजी शलभ माथुर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मतदाताओं से बात की। साथ ही पुलिस कर्मियों को भी दिशा निर्देश दिए। कहा कि आईडी और पहचान पत्र होने पर किसी को मतदान से न रोका जाए। जिसके बाद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
रामपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है: डीआईजी
मुरादाबाद डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि रामपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही पहचान के विकल्प मान्य हैं। यदि किसी को शिकायत है, तो वह अपनी बात बताएं। जिसके बाद शिकायत का उचित निस्तारण करा दिया जाएगा।
मतदाताओं के बूथों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस मतदान करने से रोक रही है। पहचान पत्र और अन्य आईडी होने के बावजूद उन्हें बूथ में नहीं जाने दिया जा रहा है। कुछ मतदाताओं ने पुलिस पर डंडे से पीटने का आरोप भी लगाया। टांडा के अशरफ का कहना था कि उन्हें पुलिस ने चार डंडे मारे। जबकि, मोहम्मद शकील ने बताया कि पुलिस ने हमें चौराहे से वापस लौटा दिया।
लोकसभा उपचुनाव में टांडा के मतदाताओं ने पुलिस पर मतदान न करने देने और पीटने का आरोप लगाया। सूचना पर सपा प्रत्याशी, प्रेक्षक और डीआईजी मुरादाबाद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मतदाताओं और सपा प्रत्याशी को समझाया, जिसके बाद मतदान शुरू हो गया। मामला टांडा के राजकीय इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र का है। जिसमें 11 बूथ बनाए गए हैं। सुबह सात बजे लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जारी मतदान को प्रभावित करने के मकसद से विधासभा स्वार के टांडा और दरयाल इलाकों में सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं, समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आजमगढ़ लोकसभा की गोपालपुर विधानसभा 344, के बूथ संख्या 410 में VVPAT खराब होने से मतदान बाधित हो गया, सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की।
सभी ग्रामीणों को समझाने के उपरांत मतदान करने के लिए राजी किया। राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने दोनों पीड़ितों को अपने साथ ले जाकर मतदान कराया। राज्य मंत्री ने सभी ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। राज्य मंत्री के आश्वासन पर सभी ग्रामीण शांत हो गए।
आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने दोनों दिव्यांग मतदाताओं को मारा पीटा। इसी बात को लेकर मतदाताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। उसके बाद सभी मतदाता दुर्गा मंदिर पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, एसडीएम मयंक गोस्वामी, सीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम मानपुर ओझा स्थित सभी छह मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। ग्राम निवासी हरेंद्र विश्वास व साधना विश्वास मतदान केंद्र के समीप एक मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। वहां कई और लोग भी थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लाठी डंडे फटकार कर भीड़ को तितर बितर करना शुरू कर दिया।
रामपुर के बिलासपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान के दौरान पुलिस पर दिव्यांग मतदाताओं से अभद्रता करने और लाठी फटकारने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और मतदान का बहिष्कार कर दिया। सूचना पर राज्यमंत्री अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। दोनों दिव्यांग मतदाताओं को अपने साथ ले जाकर मतदान कराया।
रामपुर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.86 प्रतिशत मतदान हुआ।
आजमगढ़ जिले में अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 9.21 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभावार देखा जाए तो गोपालपुर के मतदाता सबसे जागरूक दिखे, वहां 10.1 मतदान प्रतिशत रहा। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव 2022 को लेकर जिले में सुबह 7 बजे से ही मतदान करने के लिए महिला, बुजुर्ग, युवा सभी लोग घर से मतदान के लिए निकल गए। वोटिंग की शुरुआत में मतदाताओं में उत्साह कम दिखा। सुबह नौ बजे तक वोटिंग प्रतिशत मात्र 9.21 प्रतिशत रहा। गोपालपुर विधानसभा में सुबह नौ बजे तक 10.1 प्रतिशत, सगड़ी में 9.8, मुबारकपुर में 8.5, आजमगढ़ में 9.5 और मेहनगर में 8.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
रामपुर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। जिले के सभी 1123 मतदान केंद्रों के 2058 बूथों पर मतदान चल रहा है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद रामपुर में उपचुनाव हो रहा है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दनियापुर बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास और सुशासन के लिए मतदान कर रही है। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने भी मतदान किया। चुनाव मैदान में कुल 6 प्रत्याशी हैं।
आजमगढ़ में मतदान शुरू होते ही डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य बूथों का निरीक्षण करने निकल पड़े। सबसे पहले उनका काफिला सर्फुद्दीनपुर बूथ पर पहुंचा। इस दौरान डीएम और एसपी ने लोगों से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सर्फुद्दीनपुर बूथ पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत पर सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच मारपीट हो गई थी। जिसे देखते हुए इस बूथ को लेकर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद नजर आ रहा है। इसलिए गुरुवारा को मतदान शुरू होते ही डीएम और एसपी ने सबसे पहले इसी बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों ने निर्भिक होकर मतदान करने अपील की। एसपी ने चुनाव के दौरान सुरक्षा की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से मतदान करने के लिए अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-हर नारी, किसान, नौजवान आगे बढ़कर करें मतदान।।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मतदान को लेकर रानी की सराय क्षेत्र के बूथों पर भीड़ नजर नहीं आई। इक्का दुक्का लोग ही मतदान के लिए पहुंचते नजर आए। मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में देखने के मिल रहा है। बूथों पर सीएपीएफ के जवान पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे हैं।
मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। 18 लाख 38 हजार 930 मतदाता कुल 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव आज हो रहा है। इस उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 1149 मतदान केंद्रों पर जिले के 1838930 मतदाता 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या नौ लाख 70 हजार 935 और महिला मतदाताओं की कुल संख्या आठ लाख 67 हजार 968 है।
लोकसभा सीट आजमगढ़ पर आज सुबह सात बजे से 1149 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है जो शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह से ही बूथों पर मतदाता पहुंचने लगे। उमसभरी गर्मी व चिलचिलाती धूप से बचने के लिए ज्यादातर लोग सुबह ही लाइन में लग गए। ताकि वह अपना मतदान कर बाकी के अपने काम कर सके।
आजम खां ने बीती रात पुलिस की ओर से की गई हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं अपराधी हूं, मानता हूं... तो मेरा शहर भी ऐसा ही माना गया है। वे जो चाहें कर सकते हैं, हमें सहना होगा। अगर मुझे रहना है, तो मुझे सहना होगा।
आजम ने कहा कि मैं पूरी रात से जागा हुआ हूं। हमारे लोकसभा उम्मीदवार गंज थाने, कोतवाली और सिविल लाइंस थाने (रामपुर में) गए थे। गंज थानाध्यक्ष का सबसे अभद्र व्यवहार रहा। उन्होंने हिंसा तक की।
इस बीच मतदान शुरू होने से कुछ समय पहले आजम खान ने कहा है कि यदि मतदान प्रतिशत गिरता है, तो दोष सरकार पर भी है। उन्होंने रातों-रात तबाही मचा दी। जीप और सायरन शहर (रामपुर) में हर जगह थे। वे लोगों को थाने ले गए, उन्हें पीटा और मैंने कुछ मनी ट्रांसफर के बारे में भी सुना है। यह शर्मनाक है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद पद से इस्तीफा दिया था। इसी प्रकार आजम खां ने रामपुर से विधायक निर्वाचित होने के बाद रामपुर लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था। दोनों के इस्तीफे से खाली हुई रामपुर और आजमगढ़ सीट पर उप चुनाव कराया जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने केलिए सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। नतीजे 26 जून को आएंगे। इस बीच आजम खां ने राज्य पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रामपुर में छह और आजमगढ़ में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।