फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई 19वीं किस्त, क्या आपको मिला लाभ?

Mon, 24 Feb 2025 06:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 19th Installment Status Date Time Live Updates: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर पहुंचे हैं। जहां से उन्होंने पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस मौके पर पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
19वीं किस्त की गई जारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Kisan Yojana 19th Installment Live Updates: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। 
विज्ञापन

PM Kisan Yojana 19th Installment Live Updates: पिछले साल 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में इस योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 18वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। किसानों का यह इंतजार कल खत्म हो जाएगा। 

PM Kisan Yojana 19th Installment: कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करीब 9.8 करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए 22 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर करेंगे। 

PM Kisan 19th Installment Date: किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ? 

देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में कल 19वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उन्हें 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अगली किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे।

PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: लाभ प्राप्त करने के लिए तुरंत करें ये काम 

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। इसके अलावा योजना में दर्ज अपनी गलत डिटेल्स को भी ठीक करा लेना चाहिए। 

PM Kisan Yojana: बड़ी खुशखबरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त

PM Kisan 19th Installment Status: ऐसे करें स्कीम में ई-केवाईसी

  • ई-केवाईसी करने के लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे ई-केवाईसी विकल्प का चयन करें।
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, वहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है।
  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी। 

PM Kisan 19th Installment Date: क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतंर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। 

PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में भेजे जाते हैं पैसे

प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि चार महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है। किस्त के पैसे डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। 

PM Kisan 19th Installment Date: क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करके उनकी आय में बढ़ोतरी करना है। इस योजना का लाभ मिलने के बाद किसानों को खेती से जुड़े खर्चों को वहन करने में मदद मिल रही है। 

PM Kisan 19th Installment Status: ऐसे पता करें कि आपको लाभ मिलेगा या नहीं

आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? इस बारे में पता करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। 

PM Kisan 19th Installment Status: स्टेप 2

  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको Know Your Status ऑप्शन दिखेगा। आपको इस विकल्प का चयन करना है। 
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है 
  • इसके अलावा आपको स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भी दर्ज करना होगा। 

PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025: स्टेप 3

  • इन सभी चीजों को दर्ज करने के बाद आपको गेट डिटेल के बटन पर क्लिक करना है। 
  • इस प्रक्रिया की मदद से आप आसानी से अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं। 
  • स्टेटस देखकर आप इस बारे में जान सकते हैं आपको 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।

PM Kisan 19th Installment Status: किस्त आने के बाद ऐसे पता करें खाते में पैसे आए हैं या नहीं 

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करने के बाद अगर आपके खाते में पैसे आते हैं, तो इस स्थिति में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा।

PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025: मिनी स्टेटमेंट

19वीं किस्त जारी होने के बाद आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं? इस बारे में आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर पता कर सकते हैं। 

बैंक विजिट करके 

आप अपने बैंक ब्रांच में विजिट करके भी इस बारे में पता कर सकते हैं। वहां जाकर आपको पासबुक की एंट्री करवानी है। अगर खाते में 19वीं किस्त के पैसे आए हैं तो इस स्थिति में पासबुक पर एंट्री करवाने के बाद उस पर डिटेल आ जाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19 Kist Kab Aayegi: किसी भी समस्या के होने पर यहां करें कॉल 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी होने के बाद अगर आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं तो परेशान होने की बजाए आप किसान कॉल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आप इस नंबर पर पीएम किसान सम्मान निधि  योजना से जुड़ी दूसरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस नंबर पर सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। 

PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025: ईमेल आईडी पर भी कर सकते हैं संपर्क

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप इस ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा। 

PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025: ऐसे करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
  • स्कीम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना है। 
  • नेक्स्ट स्टेप पर New Farmer Registration के विकल्प का चयन करें। 
  • इसके बाद आपको पूछी गई जानकारी को दर्ज करके अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी फिल करनी होगी। 
  • यह करने के बाद आपको जमीन से जुड़े कागजात और दूसरे जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करके सभी जानकारी को फिल करके फॉर्म सबमिट करना है। 
  • इस तरह आप आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19 Kist Kab Aayegi: किन किसानों को नहीं मिलता है इस योजना का लाभ

  • इस स्कीम का लाभ उन लोगों को नहीं मिलता है जो सरकारी नौकरी करते हैं।
  • इसके अलावा वे लोज जो इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाता है। 
  • वे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि है उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। 
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य ही ले सकता है।

PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025: किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार चला रही यह शानदार योजना

गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना तो चला ही रही है। वहीं देश में गरीब किसानों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान मानधन योजना का संचालन भी कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर किसानं को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल तक के किसान आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। अगर कोई किसान 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवदेन करता है तो उसको हर महीने 55 रुपये का निवेश 60 की उम्र होने तक करना होता है। 60 की उम्र के बाद उसको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है।

PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025: योजना के पूरे हुए 6 वर्ष, पीएम ने कही ये बात
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 6 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है। आप नीचे देख सकते हैं:-
 

PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025: इतने बजे जारी होगी किस्त
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे और यहां से से डेढ़ बजे हेलीकाप्टर में सवार होकर भागलपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे 2 बजकर 5 मिनट पर भागलपुर उतरेंगे
  • फिर वे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और लगभग ढाई बजे के बाद वे किस्त जारी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी किसानों से संवाद भी करेंगे।

PM kisan 19th Installment 2025: कृषि मंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय की तरफ से एक्स पर 19वीं किस्त जारी होने को लेकर पोस्ट किया गया।

PM Kisan 19th Installment Status: इतने किसानों को मिलेगा लाभ
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत आज जारी होने वाली 19वीं किस्त का लाभ 9.8 करोड़ पात्र किसानों को मिलेगा। इसका जानकारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी।

PM kisan 19th Installment Date: ऐसे करें चेक क्या आपके खाते में आएगी 19वीं किस्त?
  • आपको अगर ये जानना है कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • इसके बाद आपको 'Beneficiary Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको अपनी जानकारी जैसे, अपना राज्य, जिला और गांव सहित अन्य जानकारी भरनी हैं
  • अब आपको 'Get Report' वाले बटन पर क्लिक करना होता है जिसके बाद आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी और आप इस सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर आपका नाम इस सूची में है तो आप 19वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आएंगे।

PM Kisan Yojana: 2 बजे के बाद भगालपुर पहुचेंगे पीएम मोदी
  • बात आज के कार्यक्रम की करें तो पीएम मोदी पहले पूर्णिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां से से वे डेढ़ बजे हेलीकाप्टर के जरिए भागलपुर के लिए रवाना होंग और फिर वे 02:05 मिनट पर भागलपुर पहुचेंगे। जहां से वे 19वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi: कृषि मंत्री समेत ये नेता रहेंगे मौजूद
  • जैसा कि आज 19वीं किस्त जारी होनी है और इस मौके पर मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi 19 Kist Kab Aayegi: कृषि मंत्री ने जारी किया वीडियो
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस्त को लेकर एक्स एक वीडियो जारी किया है और इससे जुड़ी जानकारी भी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है 'आज पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर पधार रहे हैं। यहां प्रधानमंत्री जी सिंगल क्लिक के माध्यम से 9 करोड़ 80 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपये सीधे डालेंगे। PM-KISAN योजना में अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 3.46 लाख करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है। आज 19वीं किस्त जारी होने के साथ, किसानों को जारी की गई कुल धनराशि 3.67 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है। अब उन्हें खाद-बीज की तात्कालिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ता।'

PM Kisan 19th Installment Status: यहां कर सकते हैं संपर्क
  • अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं या फिर आपको योजना या किस्त के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए आदि। ऐसे में आप किसान कॉल सेंटर 18001801551 पर संपर्क कर सकते हैं।

PM kisan 19th Installment Date: योजना के 6 वर्ष पूरे होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर किया पोस्ट
  • गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम किसान योजना के 6 वर्ष पूरे होने पर योजना के बारे में जानकारी दी जिसके बारे में आप नीचे जान सकते हैं...
 

PM Kisan Yojana: किन किसानों के खाते में नहीं आएगी 19वीं किस्त

  • वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उन्हें 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
  • इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत डिटेल्स दर्ज की थी उन किसानों के बैंक अकाउंट में 19वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे।

PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: शिवराज सिंह चौहान ने दी यह जानकारी

शिवराज सिंह ने एक्स पोस्ट पर यह भी कहा - "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के छोटे व सीमांत किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) को एक आंदोलन के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी का 10 हजार एफपीओ बनाने का संकल्प भी पूरा हो रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री जी 10,000वें किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का उद्घाटन करेंगे।"

PM Kisan 19th Installment Date Time: कब हुई थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को हुई थी। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छठी वर्षगाठ है। 

PM Kisan 19th Installment Date Time: बस कुछ देर बाद पीएम मोदी पहुंचेंगे बिहार
  • अब से कुछ देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी बिहार पहुंच जाएंगे। पीएम मोदी पहले पूर्णिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां से से वे डेढ़ बजे हेलीकाप्टर के जरिए भागलपुर के लिए रवाना होंगे।

PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: इतने किसानों को मिलेगा लाभ
  • आज 19वीं किस्त बिहार के भागलपुर से जारी की जाएगी और इस किस्त का लाभ 9.8 करोड़ पात्र किसानों को मिलेगा। डीबीटी के जरिए किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

PM Kisan Beneficiary Status: पूर्णिया पहुंचे पीएम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया पहुंच चुके हैं, वे यहां पर वायुसेना के विशेष विमान से चूनापुर सेन्य हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं।

PM Kisan 19th Installment Date Time: कृषि मंत्री ने शेयर किया वीडियो
 

PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच चुके हैं मंच पर

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच पर पहुंच चुके हैं और अब से कुछ ही देर में पीएम नरेंद्र मोदी भी मंच पर होंगे। जहां वे 19वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan Beneficiary Status: मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
  • पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। सभी नेता उनका स्वागत कर रहे हैं।

PM Kisan 19th Installment Date Time: पीएम मोदी कार लोगों का अभिनंदन कर रहे हैं
  • बस कुछ देर में पीएम मोदी जारी करेंगे 19वीं किस्त और अभी वे लोगों का अभिनंदन कर रहे हैं।

PM Kisan Beneficiary Status: पीएम नरेंद्र मोदी को पहनाई गई रेशम शॉल
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रेशम की शॉल पहनाई और उनका सम्मान किया जा रहा है।

PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi:  बिहार के कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे कर रहे हैं पीएम का स्वागत
  • बिहार के कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पीएम नरेंद्र मोदा का स्वागत कर रहे हैं और लोगों को संबोधित भी कर रहे हैं।

PM Kisan Beneficiary Status: रामनाथ ठाकुर कर रहे हैं पीएम का स्वागत
  • रामनाथ ठाकुर पीएम का स्वाग्त और सभी को संबोधित कर रहे हैं। रामनाथ ठाकुर भारत सरकार में राज्य मंत्री कृषि एवं कल्याण मंत्रालय हैं।

PM Kisan Beneficiary Status: शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं पीएम का स्वागत
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पीएम नरेंद्र मोदा का स्वागत कर रहे हैं और साथ ही कार्यक्रम में आए किसानों और लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

PM Kisan Beneficiary Status: नीतीश कुमार कर रहे हैं लोगों को संबोधित
  • भागलुपर में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत कर रहे हैं। साथ ही वे किसानों और लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

PM Kisan 19th Installment Date Time: जारी हुई 19वीं किस्त
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने 19वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम ने डीबीटी के माध्यम से योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई। इस मौके पर 9.8 करोड़ किसानों को लाभ दिया गया।

PM Kisan 19th Installment Date Time: पीएम मोदी किसानों को कर रहे हैं संबोधित
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19वीं किस्त जारी कर चुके हैं और अब वे किसानों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

PM Kisan Beneficiary Status: इतनी राशि भेजी गई है
  • पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त के रूप में केंद्र सरकार ने लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में भेजी है। वहीं, अकेले बिहार के किसानों के बैंक खाते में लगभग 1600 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।

PM Kisan 19th Installment Date Time: इन किसानों को नहीं मिला लाभ

देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त नहीं आई है। वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनको 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। 

PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: अटकी हुई 19वीं किस्त को प्राप्त करने के लिए क्या करें?

अगर आपके खाते में 19वीं किस्त नहीं आई है और आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन भी नहीं कराया है तो आपको जल्द से जल्द इन दोनों जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन कराने के बाद आपके खाते में अटकी हुई 19वीं किस्त आ सकती है।

PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: ऐसे पता करें आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं

अगर आपके खाते में 19वीं किस्त के पैसे आए हैं, तो इस स्थिति में किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आया होगा। 

PM Kisan Beneficiary Status: मिनी स्टेटमेंट

आपके बैंक अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। इस बारे में आप अपने नजदीकी एटीएम मशीन से मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर भी पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

PM Kisan Beneficiary Status: पासबुक एंट्री

आपके बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 19वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं इस बारे में जानने के लिए आपको अपने बैंक जाना होगा। वहां जाकर आप पासबुक एंट्री करवाके इस बारे में पता कर सकते हैं खाते में 19वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें