19th Installment Of PM Kisan Yojana: खाते में आएंगे पैसे
- आज किसानों के खाते में आएगी 19वीं किस्त, पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजेंगे।
PM Kisan Yojana 19 Installment: बिहार से जारी होगी किस्त
- पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करने के लिए आज पीाएम मोदी बिहार आएंगे। बिहार के भागलपुर से पीएम 19वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan Sammna Nidhi Yojana 19th Kist: ऐसा है पीएम मोदी का कार्यक्रम
- पीएम नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया हवाई अड्डे आएंगे और यहां से से डेढ़ बजे हेलीकाप्टर में सवार होकर भागलपुर के लिए रवाना होंगे
- इसके बाद प्रधानमंत्री 2 बजकर 5 मिनट पर भागलपुर में उतरेंगे जिसके बाद वे किसानों के बीच से होते हुए मंच तक जाएंगे
- इसके बाद पीएम 19वीं किस्त जारी करेंगे और किसानों से संवाद करके संबोधन देंगे
- फिर 3 बजकर 15 मिनट पर पीएम मोदी का संबोधन खत्म होगा जिसके बाद वे 3 बजकर 25 मिनट पर पूर्णिया के लिए निकलेंगे।
PM Kisan Nidhi: इतने किसानों को मिलेगा लाभ
- आज यानी 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी की जाएगी जिसका लाभ लगभग 9.8 करोड़ किसानों को मिलेगा। इन सभी किसानों के बैंक खाते में किस्ते के पैसे हस्तांतरित किए जाएंगे।
19th Kist Live: इतने पैसे जारी करेगी सरकार
- केंद्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त के रूप में कुल 22 हजार करोड़ रुपये जारी करेगी।
PM Kisan Samman Nidhi: इतने किसानों को मिला था 18वीं किस्त का लाभ
- 19वीं किस्त से पहले 18वीं किस्त जारी हो चुकी है जिसको लेकर कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि 18वीं किस्त तका लाभ 9.6 करोड पात्र किसानों को मिला था।
PM Kisan Yojana 19th Kist: कब जारी हुई थी 18वीं किस्त?
- बात 18वीं किस्त की करें तो इस किस्त को भी पीएम नरेंद्र मोदी ने ही जारी किया था और बीती 5 अक्तूबर को ये किस्त जारी की गई थी।
19 Kist Of PM Kisan Yojana: किसी भी जानकारी के लिए यहां जाएं
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या फिर आपको योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं।
PM Kisan Yojana: दो बजे पीएम पहुंचेंगे बिहार
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे और यहां से से डेढ़ बजे हेलीकाप्टर में सवार होकर भागलपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे 2 बजकर 5 मिनट पर भागलपुर उतरेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi: ये नेता भी रहेंगे मौजूद
- 19वीं किस्त जारी करने के लिए भागलपुर में जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है उसमें पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
PM Kisan Yojana: खत्म हो जाएगा आज इंतजार
- पीएम किसना योजना से जुड़े करोडो़ं किसानों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 19वीं किस्त आएगी।
PM kisan 19th Installment 2025: आप भी जुड़ सकते हैं योजना से
स्टेप 1
- अगर आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना में आवेदन करना होता है
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
- फिर आपको 'New Farmer Registration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
PM Kisan 19 kist Kab Aayegi: योजना के पूरे हुए 6 वर्ष, पीएम ने कही ये बात
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 6 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा "पीएम-किसान के 6 वर्ष पूरे होने पर देशभर के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई। मेरे लिए अत्यंत संतोष और गर्व का विषय है कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये उनके खाते में पहुंच चुके हैं। हमारा ये प्रयास अन्नदाताओं को सम्मान, समृद्धि और नई ताकत दे रहा है। "
PM kisan 19th Installment 2025: कृषि मंत्री ने किस्त को लेकर दी जानकारी
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि आज पीएम नरेंद्र मोदी 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसको लेकर उनके कार्यालय की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया।
PM kisan 19th Installment 2025: आप भी जुड़ सकते हैं योजना से
स्टेप 1
- अगर आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना में आवेदन करना होता है
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
- फिर आपको 'New Farmer Registration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
PM Kisan 19 kist Kab Aayegi: आवेदन के लिए स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपनी पर्सनल जानकारी यहां पर भरनी है जैसे, नाम, उम्र, मोबाइल नंबर आदि
- फिर अपनी बैंक खाते की जानकारी यहां पर भरें और इसके बाद जमीन रिकॉर्ड यहां पर सबमिट करें
- अब आखिर में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिससे आपको वेरिफाई करवा है और फिर आपका आवेदन हो जाता है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19 Kist Kab Aaegi: इन किसानों के खाते में आएगी 19वीं किस्त
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ काम करवाने होते हैं। अगर आपके ये काम पूरे होते हैं तभी आपको किस्त का लाभ मिलता है। जैसे, पहला काम है ई-केवाईसी करवाना। जिन किसानों ने ये काम करवाया है उन्हें किस्त का लाभ मिलता है।
PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की 19वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को जारी कर दिया है। इस दौरान उन्होंने देश के करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया।