फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election Result: नाराज कांग्रेस विधायकों को मनाएंगे डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा

Tue, 27 Feb 2024 11:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

खास बातें

Himachal Rajya Sabha Election Result 2024 Live News in Hindi :राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीत लिया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ जिसमें भाजपा ने बाजी मारी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 27-Feb-2024

नाराज विधायकों को मनाएंगे डीके शिवकुमार, भूपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में पार्टी से नाराज चल रहे विधायकों को मनाने का जिम्मा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपा है। ये दोनों नेता बुधवार सुबह शिमला पहुंचकर नाराज विधायकों से बैठक करेंगे। 

09:41 PM, 27-Feb-2024

सुधीर शर्मा ने हर्ष महाजन को दी बधाई, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
 हिमाचल राज्यसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के विजयी होने पर कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने उन्हें दी है। वहीं, निर्वाचित राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन बुधवार को दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल भी उनके साथ दिल्ली जा रहे हैं।

08:04 PM, 27-Feb-2024

हर्ष महाजन आज तक कोई भी चुनाव नहीं हारे 
हर्ष महाजन आज तक कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं। वर्तमान में महाजन भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं।  हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबियों में से एक थे और उनके प्रमुख रणनीतिकार माने जाते थे। हर्ष तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे। वह राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
07:46 PM, 27-Feb-2024

भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी को मिले 34-34, पर्ची से हुआ फैसला
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ जिसमें भाजपा ने बाजी मारी। कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा जीत के करीब पहुंची।  

06:51 PM, 27-Feb-2024
विधानसभा सचिवालय में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

सीएम सुक्खू बोले- विपक्ष की ओर से गुंडागर्दी करने की कोशिश की जा रही
सीएम सुक्खू ने बाहर आकर मीडिया से कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर बार-बार काउंटिंग स्थान पर आकर धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि सुदर्शन बबलू को वोट क्यों डालने दिया। अगर वोट नहीं डालने देंगे तो कैसे चुनाव होगा। विपक्ष की ओर से गुंडागर्दी करने की कोशिश की जा रही है। सीआरपीएफ(सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) की टीम और हरियाणा पुलिस का काफिला 5-6 विधायकों को लेकर गई है। जो लोग चले गए हैं, उनसे उनके परिवार संपर्क कर रहे हैं।  आग्रह करता हूं कि वे अपने परिवारों से संपर्क करें, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह सही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो कॉउंटिंग की जा रही है। आप सब्र रखें। कांग्रेस के पास पूरा बहुमत है। अभी परिणाम आएगा। हिमाचल की जनता इस तरह की संस्कृति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्रॉस वोटिंग पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के विधायकों को चुनकर भेजा। लेकिन पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान करना, जैसा कि सामने आ रहा है, जनता इसे देख रही है। 

विज्ञापन
06:31 PM, 27-Feb-2024

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के कुछ विधायकों को सीआरपीएफ की सुरक्षा दी गई है। केंद्र  सरकार की ओर से ये सुरक्षा कर्मी भेजे गए हैं। इनकी तीन गाड़ियां विधानसभा परिसर में पहुंची और विधायकों की सुरक्षा में तैनात किए गए । ऐसी चर्चाएं हैं कि कांग्रेस के छह व तीन निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इन सभी विधायकों को हरियाणा नंबर की गाड़ी में चंडीगढ़ ले जाया गया है। 

05:59 PM, 27-Feb-2024

सुदर्शन बबलू के वोट को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग से मांगा स्पष्टीकरण 
सुदर्शन बबलू के वोट को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग केंद्रीय निर्वाचन आयोग से स्पष्टीकरण मांग रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी। विधानसभा सचिवालय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। 

05:52 PM, 27-Feb-2024

इस दौरान भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की और मतगणना रोकने को कहा। फिलहाल मतगणना जारी है। कुछ देर में नतीजे घोषित होंगे। 

05:19 PM, 27-Feb-2024

Rajya Sabha Election Result: नाराज कांग्रेस विधायकों को मनाएंगे डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के मंगलवार को विधानसभा परिसर में मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू होने से ठीक पहले जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक सुदर्शन बबलू को वोट दिलाने के लिए होशियारपुर से सीएम के हेलीकॉप्टर में लाया गया। फिर सीएम की कार से मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन  है। इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की और मांग की है कि वोट को न गिरा जाए और अलग रखा जाए। उन्होंने कांग्रेस के पोलिंग एजेंट पर चुनाव अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें