फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election Results Live: हिमाचल में भाजपा की क्लीन स्वीप, चारों लोकसभा सीटों पर दर्ज की जीत

Tue, 04 Jun 2024 08:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

खास बातें

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए चारों सीटें जीती हैं। वहीं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को चार व भाजपा को दो सीटें मिली हैं।  पढ़ें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:12 PM, 04-Jun-2024

सुरेश कश्यप ने लगातार दूसरी बार जीती शिमला सीट
हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों और 6 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए चारों सीटें जीती हैं। वहीं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को चार व भाजपा को दो सीटें मिली हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में शिमला संसदीय सीट पर भाजपा ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर चौका लगा दिया। इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और 2019 में भी इस सीट से सांसद चुने गए सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को 91,451 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। कश्यप ने कुल 519748 वोट हासिल किए। वहीं, विनोद सुल्तानपुरी को 428297 वोट मिले।  इस सीट पर 5930 ने नोटा दबाया।

07:41 PM, 04-Jun-2024

चारों लोकसभा सीटों पर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को : जयराम
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। 18वीं लोकसभा के चुनाव परिणाम के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की जीत के बाद उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 2014 के बाद लगातार चारों सीटों पर जीत का इतिहास एक बार फिर दोहराया है। हिमाचल के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई है। लगातार भाजपा पर विश्वास जताने के लिए प्रदेश की जनता का आभार। उन्होंने कहा कि, जहां तक मंडी संसदीय सीट का सवाल है, यह देशभर में चर्चा में रही। हर कहीं हर कोई मंडी संसदीय सीट का जिक्र कर रहा था। मगर हमें भरोसा था कि मंडी में भाजपा का परचम फहराया जाएगा।मंडी की प्रबुद्ध जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और यहां से कंगना रणौत को विजयी बनाया। 

07:18 PM, 04-Jun-2024

भाजपा पार्टी कार्यालय में जश्न, कांग्रेस मुख्यालय में न खुशी, न गम
 हिमाचल लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यालय में जहां खुशी का माहौल रहा। वहीं, कांग्रेस पार्टी कार्यालय में न खुशी न गम का माहौल देखा गया। भाजपा को लोकसभा चुनाव में चारों सीटें मिलने पर कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़े गए। मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाई दी गई। वहीं कांग्रेस पार्टी को उपचुनाव में चारों सीटें जीतने संतुष्ट होना पड़ा है। हालांकि पार्टी कार्यालय में उपचुनाव पर विजयी होने पर एक दूसरे को बधाई दी गई लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में लोकसभा चुनाव की चारों सीटों पर हार का गम भी नजर आए। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य के कार्यालय में पहुंचने पर एकाएक भीड़ उमड़ गई।

विज्ञापन
06:41 PM, 04-Jun-2024

कांगड़ा से भाजपा के राजीव भारद्वाज चुनाव जीते
लोकसभा चुनाव 2024 में कांगड़ा से भाजपा के डॉ. राजीव भारद्वाज ने हिमाचल में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इस चुनाव में भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया था। राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 251895 मतों से पराजित किया।

05:59 PM, 04-Jun-2024

लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि : प्रतिभा
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनमत ही सर्वोपरि है। वह इसका पूरा सम्मान करती हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बड़ी मजबूती से यह चुनाव लड़ा। उन्होंने उन मतदाताओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इन चुनावों में अपना महत्वपूर्ण मत दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दायित्व से कभी भी पीछे नहीं हटी है और न ही कभी हटेगी। चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए, कहां क्या कमी रह गई, इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने मनोबल में किसी भी प्रकार कोई कमी न करने का आग्रह करते हुए कहा है कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में जीते सभी भाजपा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे जन आकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। 

विज्ञापन
05:39 PM, 04-Jun-2024

मंडी संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 537022 वोट हासिल किए। वहीं विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट मिले। इस प्रकार कंगना ने 74755 मतों से जीत हासिल की। इस सीट पर 5645 ने नोटा दबाया। भाजपा की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर है। भाजपा ने सेरी मंच पर रैली निकाली और अपनी जीत की खुशी में पटाखे फोड़, मिठाइयां बांटीं। 

05:25 PM, 04-Jun-2024

हमीरपुर से अनुराग ठाकुर चुनाव जीते
प्रदेश की लोकसभा सीट हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर चुनाव जीत गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर की यह लोकसभा चुनाव में पांचवीं जीत है। अनुराग ठाकुर ने 607068 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने 424711 वोट प्राप्त किए। इस तरह अनुराग करीब  182357 वोटों से जीत गए। संसदीय क्षेत्र में 5178 ने नोटा दबाया है। 

05:11 PM, 04-Jun-2024

अनुराग ठाकुर को 1,82,357 से अधिक वोटों की लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 251895 मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 182357, मंडी से कंगना रणौत 73703 व शिमला से सुरेश कश्यप 90548 मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 
 

04:53 PM, 04-Jun-2024

विधानसभा उपचुनाव के नतीजे
बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल जीते।
धर्मशाला से भाजपा के सुधीर शर्मा जीते।
गगरेट से कांग्रेस के राकेश कालिया जीते।
कुटलैहड़ में कांग्रेस के विवेक शर्मा जीते।
लाहौल-स्पीति में कांग्रेस अनुराधा राणा की जीत।
सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा जीते।

04:38 PM, 04-Jun-2024

राजीव भारद्वाज को ढाई लाख से अधिक वोटों की बढ़त
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 251895 मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 178056, मंडी से कंगना रणौत 73703 व शिमला से सुरेश कश्यप  90548 मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। वहीं, धर्मशाला विधानसभा सीट से भाजपा के सुधीर शर्मा 5526 मतों से उपचुनाव जीत गए हैं। 

04:23 PM, 04-Jun-2024

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं, तीन के नतीजों का इंतजार

  • लाहौल-स्पीति से कांग्रेस की अनुराधा राणा 1960 मतों से जीतीं
  • गगरेट सीट से कांग्रेस के राकेश कालिया 8487 वोटों से जीते
  •  सुजानपुर से कांग्रेस के कैप्टन रणजीत सिंह 2440 मतों से जीते
  • बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2125 वोट से आगे 
  • धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 4673 वोट से आगे 
  • कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 4887 वोट से आगे 

04:14 PM, 04-Jun-2024

राजीव भारद्वाज को 248136 से अधिक वोटों की बढ़त
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 248136 मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 177999, मंडी से कंगना रणौत 72696 व शिमला से सुरेश कश्यप 90548 मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

03:48 PM, 04-Jun-2024

उपचुनाव में दो सीटों के नतीजे घोषित
विधानसभा उपचुनाव में लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस की अनुराधा राणा 1960 मतों से चुनाव जीत गई हैं। वहीं, सुजानपुर से कांग्रेस के कैप्टन रणजीत सिंह ने भाजपा के राजेंद्र राणा को 2440 मतों से हराया। बाकि चार सीटों के नतीजों की आधिकारिक घोषणा होना बाकि है। 

  • बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2441 वोट से आगे 
  • धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 4673 वोट से आगे 
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 7970 वोट से आगे 
  • कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 4272 वोट से आगे 

03:30 PM, 04-Jun-2024

कंगना रणौत को 72853 से अधिक वोटों की बढ़त
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 247343 मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 177999, मंडी से कंगना रणौत 72853 व शिमला से सुरेश कश्यप 90548 मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

02:57 PM, 04-Jun-2024

 कंगना रणौत ने जनता का जताया आभार
चुनावी रुझानों से उत्साहित मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने जनता का आभार जताया है। कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है, उन्हीं के नाम पर वोट मांगे थे।  कहा कि मैं अभी राजनीति में नई हूं, बहुत कुछ सीखना बाकी है। जो अधूरे पड़े काम हैं, उन्हें पूरा करना प्राथमिकता रहेगी। मंडी की जनता के सहयोग से पूरे संसदीय क्षेत्र का विकास किया जाएगा। 

02:52 PM, 04-Jun-2024

सुरेश कश्यप को 90548 से अधिक वोटों की बढ़त
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 247343 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 177475, मंडी से कंगना रणौत 71857 व शिमला से सुरेश कश्यप 90548 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

02:21 PM, 04-Jun-2024

विधानसभा उपचुनाव के नतीजों की अब आधिकारिक घोषणा होना बाकी
कांग्रेस की अनुराधा राणा भी 1786 से आगे
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 2174 मतों से आगे
बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2441 वोट से आगे 
धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 4673 वोट से आगे 
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 7970 वोट से आगे 
कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 4272 वोट से आगे 

02:16 PM, 04-Jun-2024

भाजपा कार्यालय शिमला में जश्न का माहौल
रुझानों में बढ़त से खुश भाजपा कार्यालय शिमला में जश्न का माहौल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित अन्य नेताओं ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

02:09 PM, 04-Jun-2024

सुरेश कश्यप को 90209 से अधिक वोटों की बढ़त
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 247103 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 174792, मंडी से कंगना रणौत 71866 व शिमला से सुरेश कश्यप 90209 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

01:49 PM, 04-Jun-2024

विधानसभा उपचुनाव में ये स्थिति
  • कांग्रेस की अनुराधा राणा भी 1786 से आगे
  • सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा  2174 मतों से आगे
  • बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2441 वोट से आगे 
  • धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 3842 वोट से आगे 
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 7970 वोट से आगे 
  • कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 4272 वोट से आगे 

01:39 PM, 04-Jun-2024

डॉ. राजीव भारद्वाज को 245580 से अधिक वोटों की बढ़त
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 245580 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 170432, मंडी से कंगना रणौत 73625 व शिमला से सुरेश कश्यप 89660 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं

01:34 PM, 04-Jun-2024

उपचुनाव में कांग्रेस के चार, भाजपा के दो प्रत्याशी जीत की दहलीज पर

  • कांग्रेस की अनुराधा राणा भी 1786 से आगे
  • सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा  2174 मतों से आगे
  • बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2441 वोट से आगे 
  • धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 3115 वोट से आगे 
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 7970 वोट से आगे 
  • कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 4272 वोट से आगे 

01:28 PM, 04-Jun-2024

सुरेश कश्यप को 88295 से अधिक वोटों की बढ़त
अब कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 242259 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 166716, मंडी से कंगना रणौत 74925 व शिमला से सुरेश कश्यप 88295 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

01:21 PM, 04-Jun-2024

अनुराग ठाकुर को 162916 वोटों की बढ़त
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 237261 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 162916, मंडी से कंगना रणौत 71833 व शिमला से सुरेश कश्यप 88295 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

01:11 PM, 04-Jun-2024

कंगना रणौत को 70210 वोटों की बढ़त
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 237261 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 156265, मंडी से कंगना रणौत 70210 व शिमला से सुरेश कश्यप 85465 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

01:07 PM, 04-Jun-2024

कांग्रेस की अनुराधा राणा, राकेश कालिया की जीत
उपचुनाव में लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस की अनुराधा राणा सभी 14 राउंड की मतगणना के बाद 1786 वोटों की लीड के साथ अव्वल रहीं। गगरेट विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया को 34785 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के चैतन्य शर्मा को 26815 वोट मिले है। नोटा में 599 पड़े हैं।
  • सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा जीते 
  • बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2441 वोट से आगे 
  • धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 3121 वोट से आगे 
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 7970 वोट से आगे 
  • कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 4012 वोट से आगे 

01:00 PM, 04-Jun-2024

राजीव भारद्वाज 233512, कंगना को 69335 से अधिक की लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 233512 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 154102, मंडी से कंगना रणौत 69335 व शिमला से सुरेश कश्यप 85299 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। वहीं उपचुनाव में लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस की अनुराधा राणा 14 राउंड की मतगणना के बाद 1786 वोटों की लीड के साथ जीत की ओर अग्रसर हैं।

12:50 PM, 04-Jun-2024

अनुराग ठाकुर 151265, राजीव भारद्वाज 231516 वोटों से आगे
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 231516 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 151265, मंडी से कंगना रणौत 65807 व शिमला से सुरेश कश्यप 83634 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन से 10 राउंड के बाद 255 वोटों की लीड हासिल की।
 

12:40 PM, 04-Jun-2024

सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 221978 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 145757, मंडी से कंगना रणौत 61564 व शिमला से सुरेश कश्यप 79396 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

विधानसभा सीटों का हाल

  • सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा जीते 
  • बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2797 वोट से आगे 
  • धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 2716 वोट से आगे 
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 6794 वोट से आगे 
  • कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 3426 वोट से आगे 
  • लाहौल-स्पीति में अब कांग्रेस की अनुराधा राणा 1329 मतों से आगे

12:33 PM, 04-Jun-2024

सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे, कांग्रेस पीछे
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 218012 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 139629, मंडी से कंगना रणौत 59014 व शिमला से सुरेश कश्यप 78653 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 
 

12:31 PM, 04-Jun-2024

विधानसभा सीट सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 2174 मतों से जीत गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 28577 वोट मिले, जबकि भाजपा के राजेंद्र राणा को 26403  मत मिले।
  • बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2797 वोट से आगे 
  • धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 2716  वोट से आगे 
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 5875 वोट से आगे 
  • कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 2390 वोट से आगे 
  • लाहौल-स्पीति में अब कांग्रेस की अनुराधा राणा 754 मतों से आगे

12:21 PM, 04-Jun-2024

कांगड़ा सीट पर राजीव भारद्वाज की लीड 209464 पार
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 209464 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 135287, मंडी से कंगना रणौत 54042 व शिमला से सुरेश कश्यप 70177 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

12:11 PM, 04-Jun-2024

चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे, राजीव भारद्वाज की लीड 203605 पार
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 203605 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 123538, मंडी से कंगना रणौत 49423 व शिमला से सुरेश कश्यप 68854 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

12:04 PM, 04-Jun-2024

चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे, कंगना को 50498 वोटों की बढ़त
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 193104 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 119440, मंडी से कंगना रणौत 50498 व शिमला से सुरेश कश्यप 64293 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस चार, भाजपा दो पर आगे
बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2797 वोट से आगे 
धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 2716  वोट से आगे 
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 5875 वोट से आगे 
कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 2390 वोट से आगे 
लाहौल-स्पीति में अब कांग्रेस की अनुराधा राणा 754 मतों से आगे
सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 1967 वोट से आगे
 

11:57 AM, 04-Jun-2024

चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे, राजीव भारद्वाज की लीड 1,88,000 के पार
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 188245 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 118291, मंडी से कंगना रणौत 49599 व शिमला से सुरेश कश्यप 60104 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

11:53 AM, 04-Jun-2024

विधानसभा उपचुनाव में अभी तक ये स्थिति, लाहौल से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 3700 वोट से आगे 
धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 1576 वोट से आगे 
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 5341 वोट से आगे 
कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 2024 वोट से आगे 
लाहौल-स्पीति में अब कांग्रेस की अनुराधा राणा 294 मतों से आगे
सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 1967 वोट से आगे

11:45 AM, 04-Jun-2024

चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 178607 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 107595, मंडी से कंगना रणौत 46637 व शिमला से सुरेश कश्यप 60158 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

11:29 AM, 04-Jun-2024

चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे, कंगड़ा को 44,477 मतों की लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 157279 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 97351, मंडी से कंगना रणौत 44477 व शिमला से सुरेश कश्यप 44956 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

विधानसभा उपचुनाव में अभी तक ये स्थिति
  • बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2886 वोट से आगे 
  • धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 1576 वोट से आगे 
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 4676 वोट से आगे 
  • कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा  870 वोट से आगे 
  • लाहौल-स्पीति में निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकंडा 1123 वोट से आगे 
  • सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 332 वोट से आगे
     

11:19 AM, 04-Jun-2024

चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को कितनी लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 147303 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 87800, मंडी से कंगना रणौत 39187 व शिमला से सुरेश कश्यप 43484 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

विधानसभा उपचुनाव में अभी तक ये स्थिति
  • बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2886 वोट से आगे 
  • धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 1576 वोट से आगे 
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 3265 वोट से आगे 
  • कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 378 वोट से आगे 
  • लाहौल-स्पीति में निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकंडा 1123 वोट से आगे 
  • सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 332 वोट से आगे
     

11:07 AM, 04-Jun-2024

चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को लीड जारी
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 139371 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 81344, मंडी से कंगना रणौत 36199 व शिमला से सुरेश कश्यप 40648 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

विधानसभा उपचुनाव में अभी तक ये स्थिति
बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2388 वोट से आगे 
धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 1576 वोट से आगे 
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 2275 वोट से आगे 
कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 202 वोट से आगे 
लाहौल-स्पीति में निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकंडा 1288 वोट से आगे 
सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 190 वोट से आगे
 

11:03 AM, 04-Jun-2024

 कंगना ने अंबिका माता मंदिर में टेका माथा, मां ने खिलाई दही
शुरुआती रुझानों के आने के बाद भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने सरकाघाट के धबोही स्थित अंबिका माता मंदिर में माथा टेका। मां आशा रणौत ने कंगना को दही खिलाई। 

10:58 AM, 04-Jun-2024

चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 127277 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 78177, मंडी से कंगना रणौत 34021 व शिमला से सुरेश कश्यप 39298 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

10:48 AM, 04-Jun-2024

चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 115423 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 72676, मंडी से कंगना रणौत 31092 व शिमला से सुरेश कश्यप 38659 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

विधानसभा उपचुनाव में अभी तक ये स्थिति
बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2212 वोट से आगे 
धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 1576 वोट से आगे 
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 1675 वोट से आगे 
कुटलैहड़ में भाजपा के देवेंद्र कुमार भुट्टो 52 वोट से आगे 
लाहौल-स्पीति में निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकंडा 1288 वोट से आगे 
सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 190 वोट से आगे 

10:38 AM, 04-Jun-2024

कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को 100844 मतों की लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 100844 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 65336, मंडी से कंगना रणौत 30254 व शिमला से सुरेश कश्यप 32638 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

विधानसभा उपचुनाव में अभी तक ये स्थिति
बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2043 वोट से आगे 
धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 297 वोट से आगे 
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 1675 वोट से आगे 
कुटलैहड़ में भाजपा के देवेंद्र कुमार भुट्टो 891 वोट से आगे 
लाहौल-स्पीति में निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकंडा 1540 वोट से आगे 
सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 190 वोट से आगे
 

10:27 AM, 04-Jun-2024

कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को 91,500 मतों की लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 91,500 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 59,426, मंडी से कंगना रणौत 22,154 व शिमला से सुरेश कश्यप 27,782 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 
कंगना ने घर पर की पूजा



विधानसभा उपचुनाव में ये स्थिति
बड़सर में बीजेपी के इंद्र दत्त लखनपाल 1789 वोट से आगे 
धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 297 वोट से आगे 
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 1675 वोट से आगे 
कुटलैहड़ में भाजपा के देवेंद्र कुमार भुट्टो 891 वोट से आगे 
लाहौल-स्पीति में निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकंडा 1561 वोट से आगे 
सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 1066 वोट से आगे

10:20 AM, 04-Jun-2024

कांगड़ा से राजीव भारद्वाज  81,315, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को 50,152 मतों की लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 81,315 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 50,152, मंडी से कंगना रणौत 23,997 व शिमला से सुरेश कश्यप 28,362 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 
 

10:13 AM, 04-Jun-2024

भाजपा प्रत्याशी आगे
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 73,976 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 50,152, मंडी से कंगना रणौत 20,745 व शिमला से सुरेश कश्यप  23,070 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 

10:03 AM, 04-Jun-2024

कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को 68,851 मतों की लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 68,851 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 46,571, मंडी से कंगना रणौत 19,861 व शिमला से सुरेश कश्यप  23,070 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। रामपुर से चौथे राउंड मे विक्रमादित्य सिंह 6570 मतों से आगे चल रहे हैं। 

09:51 AM, 04-Jun-2024

मंडी से कंगना रणौत को 14,734 मतों की लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 59,549 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 34,684, मंडी से कंगना रणौत 14,734 व शिमला से सुरेश कश्यप  24,248 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा  पीछे चल रहे हैं। आनी विधानसभा में तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को कुल 7790 मत व कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 8516 मिले।

09:46 AM, 04-Jun-2024

अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 52,056 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 31,034 , मंडी से कंगना रणौत 14,869 व शिमला से सुरेश कश्यप 19,873 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी सभी चारों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। 

09:38 AM, 04-Jun-2024

चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 44,263 मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 25,877, मंडी से कंगना रणौत 13,077 व शिमला से सुरेश कश्यप 18844 मतों की लीड के साथ आगे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी सभी चारों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। 

09:30 AM, 04-Jun-2024

कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 40,027 मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 21,168, मंडी से कंगना रणौत 10,719 व शिमला से सुरेश कश्यप 15690 मतों की लीड के साथ आगे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी सभी चारों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। 

09:23 AM, 04-Jun-2024

लाहौल-स्पीति से मारकंडा आगे
लाहौल-स्पीति उपचुनाव में डॉ. निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रामलाल मारकंडा आगे चल रहे हैं। इसी तरह धर्मशाला सीट से भाजपा के सुधीर शर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं बड़सर सीट से भाजपा के इंद्रदत्त लखनपाल आगे व कांग्रेस के  सुभाषचंद ढटवालिया पीछे हैं। गगरेट सीट से कांग्रेस राकेश कालिया के 2491 के साथ आगे चल रहे। चैतन्य शर्मा पीछे हैं। 

09:19 AM, 04-Jun-2024

कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा के डॉ. राजीव भारद्वाज अब 25,000 मतों से आगे चल रहे हैं। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर 12,730 मतों, मंडी सीट से कंगना रणौत 9733 मतों व शिमला से सुरेश कश्यप 9828 मतों से आगे चल रहे हैं। चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। 

09:14 AM, 04-Jun-2024

धर्मशाला में सुधीर शर्मा आगे
धर्मशाला में विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3271 3 के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी 26362 मतों के साथ पीछे हैं। कुल्लू सदर से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत 1200 मतों से आगे हैं।

09:07 AM, 04-Jun-2024

भारद्वाज को 20,000 मतों की लीड
कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज को 20,000 मतों की लीड मिल गई है।  राजीव भारद्वाज 46669 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के आनंद शर्मा को 26029  मतों के साथ पीछे हैं। बिलासपुर जिले में अनुराग ठाकुर को 2179 की लीड मिली है। कांग्रेस के सतपाल रायजाता पीछे हैं। 

09:02 AM, 04-Jun-2024

अब हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 3905, कांगड़ा सीट से 15534, मंडी से 1294 और शिमला सीट से 4280 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के सभी प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। 

08:56 AM, 04-Jun-2024

पहले राउंड के बाद चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे
चुनाव आयोग की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पहले राउंड के बाद हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे हैं। शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप 2976 वोटों से आगे हैं। मंडी से कंगना रणौत 2815, कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज 9880 व हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 1927 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। 

08:44 AM, 04-Jun-2024

कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से राजीव भारद्वाज आगे, शिमला में ये स्थिति
शुरुआती रुझानों के अनुसार कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज करीब 8000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं आनंद शर्मा पीछे चल रहे हैं। वहीं राउंड एक में आनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की कंगना रणौत विक्रमादित्य सिंह से आगे चल रही है। राउंड एक में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप 3516 के साथ आगे व कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी 1116 मतों के साथ पीछे चल रहे हैं। हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर 2500 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के सतपाल रायजाता पीछे हैं। 

08:34 AM, 04-Jun-2024

चुनाव आयोग के अनुसार मत पत्रों की मतगणना 
9:00 बजे तक चलेगी। ईपीएम से 9:00 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद पहला आधिकारिक रुझान जारी होगा।

08:05 AM, 04-Jun-2024

शुरुआती रुझानों में कौन आगे, कौन पीछे
हिमाचल प्रदेश  में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा, इसके लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा की चार व विधानसभा की छह सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार में हॉट सीट मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत आगे चल रही थीं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पीछे थे। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह आगे हैं। वहीं शिमला में कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे चल रहे हैं। 

07:52 AM, 04-Jun-2024

तैयारी जश्न की... भाजपा ने लड्डू, कांग्रेस ने की बैंडबाजे की बुकिंग 
 हिमाचल में लोकसभा की चार और विधानसभा की छह सीटों के नतीजे आने से पहले ही भाजपा और भाजपा ने जश्न की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा की आेर से जहां मंडल स्तर पर 100-100 किलो लडुओं का इंतजाम किया गया है, वहीं कांग्रेस ने जश्न के लिए बैंड बाजे की एडवांस में बुकिंग कर ली है। दोनों ही राजनीतिक दल लोकसभा और विधानसभा के नतीजे अपने-अपने पक्ष में आने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, दोनों चुनाव में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर मंगलवार दोपहर बाद ही स्थिित क्लीयर हो पाएगी। चुनाव परिणाम आने के बाद हिमाचल के शहरों में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की धूम रहेगी। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यालय में तैनात रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ता दीपकमल तो कांग्रेस राजीव भवन में सुबह से व्यस्त रहेंगे।  हिमाचल में हुड़दंग न मचे, इसको लेकर पुलिस की ओर से भी पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थलों में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही संदिग्धों पर भी पूरी नजर रहेगी। पर्यटक स्थलों में एक दर्जन के ज्यादा पुलिस बल तैनात रहेगा। 

07:45 AM, 04-Jun-2024

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा, इसके लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। प्रदेश में लोकसभा की चार व विधानसभा की छह सीटों के नतीजे घोषित होंगे।

07:36 AM, 04-Jun-2024

कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के मतगणना थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी।

07:27 AM, 04-Jun-2024

मंडी सीट पर भाजपा-कांग्रेस के लिए अग्नि परीक्षा

मंडी सीट पर जीत-हार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की भी परीक्षा लेगी। यहां दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। भाजपा में कंगना तो मात्र चेहरा बनकर चुनावी मैदान में उतरी हैं, लेकिन यहां जयराम ठाकुर की साख दाव पर हैं। इसी तरह कांग्रेस में राज परिवार से जुड़े विक्रमादित्य के साथ प्रदेश सरकार की साख दाव पर है।
बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की तरफ से कंगना रणौत, कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश चंद भारद्वाज, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के नरेंद्र कुमार, भारतीय परिवार पार्टी के विनय कुमार, हिमाचल जनता पार्टी के महेश सैणी उम्मीदवार है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार में आशुतोष महंत, दिनेश कुमार भाटी, राखी गुप्ता व सुभाष स्नेही शामिल हैं।

07:22 AM, 04-Jun-2024

हिमाचल से हो सकती है कंगना की नई राजनीति पारी की शुरुआत

संसदीय सीट से अगर अनिभेत्री कंगना रणौत जीतती हैं तो उनकी राजनीतिक पारी की शुरूआत जन्मभूमि मंडी से होगी। वह अभिनय के क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। वहीं, विक्रमादित्य सिंह मंडी सीट से चुनाव जीतते हैं तो यह उनकी राजनीतिक परीक्षा में बड़ी जीत होगी। कई चुनौतियों के बीच उनकी जीत होने पर नए सियासी समीकरण बनेंगे।

07:21 AM, 04-Jun-2024

कंगना रणौत और विक्रमादित्य सिंह समेत आठ प्रत्याशी मैदान में

मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रणौत हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह हैं। आठ अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। मगर मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच माना जा रहा है। दोनों के सियासी भविष्य का फैसला आज हो जाएगा।

06:55 AM, 04-Jun-2024

हॉट सीट मंडी होगा 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
 लोकसभा चुनाव में देशभर में चर्चित सीट रही मंडी के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मतगणना आज होगी। इसके लिए भी सभी प्रकार तैयारी हो चुकी हैं। आज संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

06:44 AM, 04-Jun-2024

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ये कहा
मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
- मनीष गर्ग, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी

06:26 AM, 04-Jun-2024

1 जून को हुआ था मतदान
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और 6 विधानसभा उपचुनावों के लिए 7 मई को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 14 मई को नामांकन का आखिरी दिन था और 15 मई नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई थी। एक जून को मतदान हुआ था।

06:11 AM, 04-Jun-2024

बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा जैसे प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

06:00 AM, 04-Jun-2024

नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
इन चुनावों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यह चुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह राज्य में होने के नाते उनके वर्चस्व से भी जुड़े हैं। 

05:37 AM, 04-Jun-2024

Himachal Election Results Live: हिमाचल में भाजपा की क्लीन स्वीप, चारों लोकसभा सीटों पर दर्ज की जीत

हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों और 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम मंगलवार को घोषित होंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू होगी। 4 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के मतों की गिनती के लिए 74 और 6 विस हलकों के उपचुनाव के लिए 6 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे 62 प्रत्याशियों की किस्मत पर फैसला होगा। लोकसभा चुनाव में 37, जबकि विधानसभा उपचुनाव में 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें