फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 10 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:28 PM, 10-Oct-2024

Himachal News: 125 आक्रामक पौधों की प्रजातियों की हो चुकी है पहचान, तेजी से फैलकर वनस्पति को कर रही हैं नष्ट

हिमाचल प्रदेश में आक्रामक पौधों की प्रजातियों का तेजी से फैलाव देसी पौधों, विशेष रूप से औषधीय पौधों के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। इन्हें घरों और बगीचों को सजाने के लिए उपयोग किया गया। इसके अलावा इन पौधों को बागों की सुंदरता बढ़ाने और परिवेश को जीवंत बनाने के लिए भी लगाया गया था। लेकिन समय के साथ, इनका फैलाव इतना बढ़ गया कि वे अब स्थानीय पारिस्थितिकी के लिए एक खतरा बन गए हैं। और पढ़ें

10:16 PM, 10-Oct-2024

Himachal News: खुशखबरी! एनपीएस से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा डीए, सरकार ने जारी किए आदेश

हिमाचल प्रदेश में एनपीएस यानी न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को को लंबित महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश दिए हैं। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।  और पढ़ें

09:52 PM, 10-Oct-2024

Shimla-Kalka Special Train: नवरात्र सीजन में शिमला-कालका स्पेशल ट्रेन बंद, छह की जगह चलेंगी पांच ट्रेनें

नवरात्र सीजन के बीच शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर चलने वाली एक स्पेशल ट्रेन को बंद कर दिया है। यह ट्रेन सुबह 4:45 बजे कालका से शिमला के लिए चलती है और सुबह 10:05 बजे शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 10-Oct-2024

World Mental Health Day: कार्यालयों में काम के बोझ से लोगों में बढ़ रहा तनाव, IGMC में रोजाना आ रहे 30 मरीज

आईजीएमसी शिमला के मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच में पाया गया है कि सरकारी और निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों पर काम का बोझ बढ़ गया है। इसका असर उनकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ रहा है। और पढ़ें

09:15 PM, 10-Oct-2024

Himachal Economic Crisis: केंद्रीय करों के हिस्से से 1479 करोड़ रुपये जारी, फेस्टिव सीजन में मिली अग्रिम किस्त

वित्तीय बदहाली से जूझ रहे हिमाचल के लिए फेस्टिव सीजन में खुशखबरी मिली है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय करों के हिस्से से 1,479 करोड़ रुपये जारी किए हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:01 PM, 10-Oct-2024

Himachal News: मेडिकल डिवाइस पार्क में दो साल में उत्पादन शुरू किया तो मिलेगी 10 फीसदी छूट, अधिसूचना जारी

मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ में एमएसएमई श्रेणी के लिए यदि 2 वर्ष के भीतर वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया जाता है तो निर्धारित दर अथवा प्रीमियम में 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।  और पढ़ें

08:52 PM, 10-Oct-2024

Rajesh Dharmani: कर्नाटक की तर्ज पर ई सेवाओं का दायरा बढ़ाएगी हिमाचल सरकार, धर्माणी की DK शिवकुमार से मुलाकात

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से दोनों राज्यों की योजनाओं पर चर्चा की। धर्माणी ने बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी ऑफ सिटीजन सर्विस निदेशालय का दौरा कर सिटीजन सर्विस सेवा के बारे में जाना।  और पढ़ें

07:18 PM, 10-Oct-2024

Himachal News: एम्स बिलासपुर में भरे जाएंगे सीनियर रेजिडेंट के 123 पद, इन दिन साक्षात्कार; अधिसूचना जारी

एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट (नॉन आकादमिक) के 123 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए 17 अक्तूबर को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। और पढ़ें

06:54 PM, 10-Oct-2024

Road Accident: कांगड़ा के हरसर में चढ़ाई चढ़ते पलटा बजरी से भरा ट्रैक्टर, चालक समेत तीन युवाओं की गई जान

कांगड़ा जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई है। पुलिस थाना जवाली के हरसर में ट्रैक्टर पलटने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।  और पढ़ें

06:43 PM, 10-Oct-2024

Himachal News: पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, IPS और HPS के तबादलों की तैयार की जा रही सूची

हिमाचल प्रदेश में जिलों के पुलिस अधीक्षकों के अलावा मुख्यालय में भी पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया जाना है। कई पुलिस अधिकारी ऐसे हैं जो तीन साल से एक ही स्थान पर डटे हैं। ऐसे में सरकार पुलिस अधिकारियों के तबादलों की सूची तैयार कर रही है।
  और पढ़ें

06:13 PM, 10-Oct-2024

Bilaspur News: बरठीं में दसवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी

जिला बिलासपुर के बरठीं में 15 साल की किशोरी ने आत्महत्या की है, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
  और पढ़ें

05:48 PM, 10-Oct-2024

Ratan Tata Death: टाटा परिवार का शिमला के इस प्रतिष्ठित स्कूल से भी रहा नाता, जानिए कैसे

पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का निधन दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे हुआ। रतन टाटा दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे।  और पढ़ें

05:41 PM, 10-Oct-2024

हिमाचल: एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप में भावना होंगी स्कोरर, अशोक आनंद होंगे टेक्निकल इंचार्ज

हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व का चुकीं खिलाड़ी भावना 17 से 28 अक्तूबर को कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप में स्कोरर की भूमिका में होंगी।  और पढ़ें

05:38 PM, 10-Oct-2024

Himachal: एनपीएस सदस्यता लेने वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने के आदेश, ऐसे मिलेगा लाभ

प्रदेश सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस के तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी किए हैं।  और पढ़ें

05:29 PM, 10-Oct-2024

Jairam Thakur: 'सुक्खू सरकार में सामने आया घोटाला, IGMC के नॉन फंक्शनल ट्रामा सेंटर से ढाई करोड़ की चपत'

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने कहा कि डेढ़ साल से बंद पड़ा आईजीएमसी का नव निर्मित ट्रामा सेंटर सिर्फ कागजों में चल रहा था और वहां पर अलग-अलग समय में सपोर्टिव और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति ठेकेदार के माध्यम से कर दी गई थी।  और पढ़ें

05:19 PM, 10-Oct-2024

रणजी राउंडअप: अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला स्टेडियम में तीन मुकाबले खेलेगा हिमाचल

 क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल की टीम इस सीजन में तीन रणजी ट्राफी के मैच खेलेगी। इसमें पहला मुकाबला 11 से 14 अक्तूबर तक उत्तराखंड के साथ होगा।  और पढ़ें

03:47 PM, 10-Oct-2024

Himachal Weather: पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 93 फीसदी कम बरसे बादल, प्रदेश में इतने दिन साफ रहेगा माैसम

 प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 10 अक्तूबर तक सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।  और पढ़ें

02:09 PM, 10-Oct-2024

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ तारा देवी मंदिर में की पूजा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शिमला में माता तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।  और पढ़ें

12:26 PM, 10-Oct-2024

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 200 किमी दूर से आ रहे कई देवी-देवता, 13 अक्तूबर से शुरू होगा उत्सव

भगवान रघुनाथ के सम्मान में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में बाह्य सराज आनी और निरमंड के 15 देवी-देवता भाग ले रहे हैं। और पढ़ें

12:23 PM, 10-Oct-2024

धर्मशाला: सरकारी आवास को लेकर ब्यूरोक्रेट्स-टेक्नोक्रेट्स आमने-सामने

एसोसिएशन ने दावा किया है कि यह सरकारी आवास जलशक्ति विभाग के नाम है। करीब 32 सालों से विभाग के अधीक्षण अभियंता इस आवास में रहते आए हैं।  और पढ़ें

12:16 PM, 10-Oct-2024

हिमाचल: प्रदेश के 11 केंद्रों पर होगी 27 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद

प्रदेश की 11 धान मंडियों में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फसल बिक्री के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण भी चलता रहेगा। और पढ़ें

12:06 PM, 10-Oct-2024

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप: 28 देशों के 138 पायलटों ने किया आवेदन, 2 से 9 नवंबर तक होगा आयोजन

बीड़ बिलिंग घाटी में 2 से 9 नवंबर तक होने वाले पैराग्लाइडिंग के दूसरे वर्ल्ड कप में भाग्य आजमाने के लिए अब तक 28 देशों के 138 विदेशी पायलटों ने आवेदन किया है। और पढ़ें

12:00 PM, 10-Oct-2024

SPU Mandi: प्रथम और द्वितीय वर्ष में तीन विषयों में फेल तो भी फाइनल ईयर में मिलेगा दाखिला

पहले तीन विषयों में फेल होने पर किसी छात्र को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाता था। तीन विषयों की परीक्षा पास करने के लिए उसे दो मौके दिए जाते थे।  और पढ़ें

11:42 AM, 10-Oct-2024

Bilaspur: भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन पर डायवर्जन ट्रैक तैयार

 रेल लाइन के पहले जंक्शन भानुपल्ली के लिए पंजाब के दसग्राईं से भानुपल्ली तक यह 3.2 किलोमीटर का डायवर्जन ट्रैक बिछाया गया है। और पढ़ें

11:31 AM, 10-Oct-2024

Kinnaur: किन्नाैर में चीन सीमा से सटी सड़क पर तीन पुल तैयार, सेना व स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

पुलों के बनने से सीमावर्ती इलाकों के लोगों, भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों को काफी राहत मिलेगी।  और पढ़ें

11:26 AM, 10-Oct-2024

PNG: हिमाचल में पहली बार पीएनजी से चलेंगे उद्योग, बीपीसीएल ने तेज की प्रक्रिया

पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) ने जिले में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बाद एक ओर कदम आगे बढ़ाया है। इसमें जिले के उद्योगों को जोड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है।  और पढ़ें

11:00 AM, 10-Oct-2024

राजनीति: कांग्रेस की उम्मीदों को झटका, अब मुख्यमंत्री सुक्खू पर दारोमदार

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का दारोमदार हिमाचल के सीएम सुक्खू  पर आ गया है। उत्तर भारत में कांग्रेस के एकमात्र मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।  और पढ़ें

10:35 AM, 10-Oct-2024

Himachal News: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद करने का बिल पहुंचा राजभवन

फरवरी में बजट सत्र में छाए सियासी संकट के बाद मानसून सत्र में सरकार ने विधेयक पास किया है।  और पढ़ें

10:27 AM, 10-Oct-2024

Himachal: संजौली मस्जिद की मंजिलें गिराने के फैसले को देंगे चुनाैती, बैठक में लिया फैसला

ऑल हिमाचल मुस्लिम आर्गेनाइजेशन ने कहा कि इन आदेशों को ऊपरी अदालत में चुनौती दी जाएगी। बालूगंज मस्जिद में बुधवार को संस्था के नेताओं ने इस संबंध में बैठक की। और पढ़ें

05:00 AM, 10-Oct-2024

Himachal News: विधायक निधि से होगा रिटेनिंग वॉल, नालों का चैनलाइजेशन, बरसात के बाद हुए नुकसान के बाद दी मंजूरी

हिमाचल में रिटेनिंग वॉल, ब्रेस्ट वॉल और नालों का चैनलाइजेशन अब विधायक निधि से हो सकेगा। इससे प्रदेश के लोगों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लाभ होगा। और पढ़ें

05:00 AM, 10-Oct-2024

Himachal News: जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी के 2800 पदों पर भर्ती दिवाली के बाद, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों और उन युवाओं के लिए खुशखबरी है जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। बता दें कि दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी के 2800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 
  और पढ़ें

05:00 AM, 10-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल में आसान होगा राजस्व रिकॉर्ड, मुगलकाल के शब्द हटेंगे; विभाग को दिए निर्देश

मुगलकाल के राजस्व रिकॉर्ड की शब्दावली को हिमाचल सरकार हटाने जा रही है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कठिन शब्दों को हटाने को कहा है। और पढ़ें

05:00 AM, 10-Oct-2024

World Mental Health Day: हिमाचल के नशा मुक्ति केंद्रों से 3,500 युवा हुए ठीक, ऐसे दूर की जाती है नशे की लत

10 अक्तूबर को दुनियाभर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में हम बात करें हिमाचल की तो यहां पिछले एक साल में सरकारी स्तर पर खोले गए नशा मुक्ति केंद्रों में करीब 3,500 नशा करने वाले युवाओं से यह लत छुड़वाई गई है।  और पढ़ें

05:00 AM, 10-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 10 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल सरकार प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा बेचेगी। इसके लिए प्रदेश भर में प्राकृतिक खेती करने वाले 3,218 प्रमाणित किसान चयनित किए गए हैं। बाजार में आम तौर पर मक्की के 18 से 20 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिलते हैं, लेकिन सरकार किसानों से 30 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से मक्की खरीदेगी।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें