फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Jobs Live: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक, हर किसी के लिए सरकारी नौकरी; पढ़ें जॉब की हर ताजा अपडेट

Thu, 30 Nov 2023 03:32 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: कई सरकारी महकमों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। यहां यूपीएससी, एसएससी, बिहार-यूपी पुलिस, बोर्ड परीक्षा आदि से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी अपडेट की जा रही है। इसलिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:32 PM, 30-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में भर्ती

MPHC Recruitment 2023: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (एमपीएचसी) ने सिविल जज, जूनियर डिवीजन (प्रवेश स्तर) भर्ती परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2023 रात 09 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें

03:31 PM, 30-Nov-2023

सरकारी नौकरी अपडेट: एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023

SBI Clerk 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क के 8200 से भी अधिक पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुर कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2023 है। ...अधिक पढ़ें

12:09 PM, 30-Nov-2023

Anna University Recruitment 2023

अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई में सहायक प्रोफेसर, सहायक लाइब्रेरियन और सहायक निदेशक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट annauniv.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 13 दिसंबर 2023 तक है, जबकि ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें

विज्ञापन
11:58 AM, 30-Nov-2023

सरकारी नौकरी भर्ती: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती

SSC GD Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी), और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (जीडी) पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें

11:45 AM, 30-Nov-2023

IB Recruitment 2023

इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय ने IB ACIO ग्रेड 2/ कार्यकारी के 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण 15 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी। चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये के बीच होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें

विज्ञापन
11:40 AM, 30-Nov-2023

SSC JE Exam Final Answer Key 2023

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एसएससी जेई परीक्षा 9 से 11 अक्तूबर, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें

11:39 AM, 30-Nov-2023

IIT JAM 2024

आईआईटी मद्रास आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवदेन पत्र में बदलाव के लिए सुधार विंडो बंद करने वाला है। पंजीकृत उम्मीदवार यदि आवदेन पत्र में कोई सुधार करना चाहते हैं तो आज तक कर लें। ...अधिक पढ़ें

10:12 AM, 30-Nov-2023

NHM Gujarat Recruitment 2023

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, गुजरात (एनएचएम गुजरात) में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आयुष चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, चिकित्सा अधिकारी, पुनर्वास कार्यकर्ता पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट arogyasathi.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 02 दिसंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें

10:10 AM, 30-Nov-2023

Government Jobs Live: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक, हर किसी के लिए सरकारी नौकरी; पढ़ें जॉब की हर ताजा अपडेट

Railway Gorakhpur Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) गोरखपुर में विभिन्न एक्ट अपरेंटिस के 1104 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2023 शाम पांच बजे तक है। ...अधिक पढ़ें

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें