07:30 AM, 15-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन सरकारी विभागों में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 9534 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के क्रमश: 9027, 484 एवं 23 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी ध्यान रखें, इन 9000 से भी ज्यादा पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।