फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Jobs Live: 10वीं-आईटीआई पास और ग्रेजुएट्स के लिए कई भर्तियां; पढ़ें सरकारी नौकरी की लेटेस्ट अपडेट

Wed, 15 Nov 2023 04:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result Live: यूपीएससी, एसएससी, बीपीएससी शिक्षक भर्ती, बिहार-यूपी पुलिस, बोर्ड परीक्षा, नीट परीक्षा, कैट परीक्षा आदि सभी से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी यहां अपडेट की जा रही है। अपनी ड्रीम जॉब से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए नजर बना कर रखें
विज्ञापन
Sarkari Naukri, Government Jobs, Sarkari Job Live 2023, सरकारी नौकरी लाइव 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:58 PM, 15-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती

ITBP Constable GD Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर भर्ती के आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक रहेगी। ...अधिक पढ़ें

03:57 PM, 15-Nov-2023

भारतीय रेलवे में भर्ती

Konkan Railway Apprentice Recruitment 2023: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, 2023 है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार केआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट - konkanrailway.com पर जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें

03:53 PM, 15-Nov-2023

Government Jobs 2023: लेक्चरर के पदों पर भर्ती

HPPSC Lecturer Recruitment 2023: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज, 15 नवंबर को ओआरए के माध्यम से विभिन्न विषयों में स्नातक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। आवेदन करने के लिए अब उम्मीदवारों के पास 30 नवंबर, 2023 तक का समय है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट - hppsc.hp.gov.in पर  जाकर इन रिक्तियों के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें

विज्ञापन
01:25 PM, 15-Nov-2023

AAI Junior Executives Recruitment 2023

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर कार्यकारी के 496 पदों पर भर्ती की जा रही है। अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें

01:25 PM, 15-Nov-2023

Department of Post Recruitment 2023

डाक विभाग (DoP) भारत सरकार की तरफ से खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जानी है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हो और खेल के क्षेत्र में भी सफलता हासिल की हो, वे आधिकारिक वेबसाइट  dopsportsrecruitment.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
01:24 PM, 15-Nov-2023

यूपीपीएससी में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती

UP Sameeksha Adhikari Bharti: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर 09 अक्तूबर 2023 से भर्ती चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2023 तक थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। ...अधिक जानकारी यहां प्राप्त करें

12:31 PM, 15-Nov-2023

सरकारी नौकरी 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में भर्ती

BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें 

12:30 PM, 15-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

12:30 PM, 15-Nov-2023

Sarkari Job 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड में भर्ती

RVNL Recruitment 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड ने प्रबंधकीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट - rvnl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 दिसंबर, 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें

11:36 AM, 15-Nov-2023

सरकारी नौकरी भर्ती 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती

IGIMS Junior Resident Recruitment 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) पटना में जूनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.igims.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 दोपहर तीन बजकर 45 मिनट तक है। ...अधिक पढ़ें

11:35 AM, 15-Nov-2023

सरकारी नौकरी 2023: प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

Andhra University Professor Recruitment 2023: आंध्र विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक है। योग्य उम्मीदवार आंध्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - andhrauniversity.edu.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें

11:35 AM, 15-Nov-2023

ISRO VSSC Recruitment 2023

इसरो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने लाइट व्हीकल ड्राइवर और हेवी व्हीकल ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.vssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें

09:01 AM, 15-Nov-2023

Sarkari Naukri Update: दिल्ली यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती

SOL, DU Recruitment 2023: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों के लिए पंजीकरण करने का आज, 15 नवंबर आखिरी दिन है। एसओएल, डीयू की आधिकारिक वेबसाइट - sol.du.ac.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। ...अधिक पढ़ें

08:55 AM, 15-Nov-2023

सरकारी नौकरी: पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल की भर्ती

Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस ने खेल कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - chandigarhpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें

08:46 AM, 15-Nov-2023

Government Jobs Live: 10वीं-आईटीआई पास और ग्रेजुएट्स के लिए कई भर्तियां; पढ़ें सरकारी नौकरी की लेटेस्ट अपडेट

BFUHS Recruitment 2023: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट पंजाब में कुल 249 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। इसमें मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर, और नेत्र रोग अधिकारी के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते। ...अधिक पढ़ें

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें