10:31 PM, 27-Nov-2022
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने भाजपा को घेरा
डेडियापाड़ा में राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि PM गुजरात की हर गली में प्रचार कर रहे हैं, यह स्थिति इसलिए उत्पन्न हुई क्योंकि BJP ने राज्य के लिए काम नहीं किया। मोरबी में 135 लोगों की मृत्यु हुई इसकी जांच नहीं हुई। यदि आप हमें वोट देते हैं, तो BJP आत्मनिरीक्षण करने पर मजबूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मोरबी हादसे में हमने मांग की कि कमीशन द्वारा जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आए। लोगों को सजा होगी तो भविष्य में कोई ऐसी गलती नहीं करेगा। मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया, सरकार को लताड़ लगाई पर इन्हें लताड़ से भी फर्क नहीं पड़ता।