फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nana Patekar Death News Live Updates: पुणे में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान से होगी विदाई

खास बातें

Nana Patekar Death News Live: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। गुरुवार 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 

नाना के आकस्मिक निधन से पूरा बॉलीवुड जगत शोक में है। पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नाना का अंतिम संस्कार आज शाम पुणे में राजकीय सम्मान से किया जाएगा।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:28 PM, 08-Oct-2026
नाना पर डॉक्टर का बयान - फोटो : पीटीआई

आखिरी वक्त में क्या हुआ?

नाना पाटेकर ने आधी रात में अपने एक दोस्त को आखिरी मैसेज किया था, जिसे उन्होंने सुबह देखा। करीब चार बजे वह नाना के घर पहुंचे। उस वक्त नाना को काफी पसीना आ रहा था और उनकी हालत बिगड़ रही थी। डॉ. शेखर सालकर ने आगे बताया, ‘नाना धीरे-धीरे बेहोश होने लगे। इसके बाद अस्पताल की इमरजेंसी टीम को बुलाया गया। टीम ने उनके घर पहुंचकर तुरंत कार्डियक मसाज शुरू किया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।' उसके बाद क्या हुआ? यहां जानें…

पढ़ें पूरी खबर: Nana Patekar: आधी रात में दोस्त को भेजा मैसेज, सुबह घर पर अचेत मिले; कहां था परिवार और कब होगा अंतिम संस्कार?

02:27 PM, 08-Oct-2026
नाना पाटेकर - फोटो : X

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

नाना का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव में होगा। बताया जा रहा है कि नाना की इच्छा थी कि उन्हें आखिरी विदाई उनके गांव से ही दी जाए। नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर का आज शाम पुणे के पास डोणजे गांव स्थित उनके घर पर लाया जाएगा। पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने इसकी जानकारी दी है।

कैसे दी जाएगी विदाई?  
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की है। मराठी रंगमंच और कला के क्षेत्र में नाना के योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

02:25 PM, 08-Oct-2026
नाना के निधन पर क्या बोले शेखर सुमन - फोटो : अमर उजाला

शेखर से किया वादा रहा अधूरा

अभिनेता शेखर सुमन ने अमर उजाला से खास बातचीत में उनसे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि नाना का उनसे किया वादा अधूरा ही रह गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें:  एक्सक्लूसिव: अधूरा रह गया नाना का आखिरी वादा, तीन दिन बाद इस शो पर जाने वाले थे; शेखर सुमन ने सुनाया किस्सा

विज्ञापन
02:22 PM, 08-Oct-2026

मिथुन चक्रवर्ती ने जताया शोक

नान के निधन पर दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी शोक जताया। उन्होंने कहा, 'यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वो एक बहुत साधारण आदमी की तरह जिए। मेरे बहुत करीबी दोस्त थे।'
 

01:37 PM, 08-Oct-2026
नाना के निधन पर तनुश्री का रिएक्शन - फोटो : X

नाना के निधन पर तनुश्री का रिएक्शन

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तनुश्री ने कहा, 'मैंने सुना है, मैंने न्यूज सुनी। आज मेरा वर्क डे है। मैं उस पर फोकस करना चाहती हूं। ये सब होने के लिए आज कितना अजीब दिन है।'

यहां पढ़ें पूरी खबर: तनुश्री दत्ता: नाना के निधन पर क्या बोलीं अभिनेत्री? आज के दिन को बताया अजीब; कहा- लाइव पोस्ट करना चाहती थीं

विज्ञापन
01:31 PM, 08-Oct-2026
मनीषा के साथ नाना पाटेकर - फोटो : X

मनीषा कोइराला ने किया पोस्ट

अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी नाना पाटेकर को याद करते हुए एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा, 'उनके जैसे कमाल के अभिनेता के जाने से दुखी हूं। सिनेमा ने उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।'
मनीषा ने नाना के कुछ वीडियोज भी साझा किए जिसमें अभिनेता नेपाल और वहां के लोगों की तारीफ कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: किस्सा नाना की मोहब्बत का: क्या मनीषा कोइराला से प्यार करते थे अभिनेता? 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने बताया सच
 

01:11 PM, 08-Oct-2026
नाना पाटेकर और मधू - फोटो : सोशल मीडिया

किस एक्ट्रेस को जड़ा था थप्पड़?

नाना पाटेकर अपनी इंटेंस एक्टिंग और गुस्सैल स्वभाव के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहे। ऐसा ही एक किस्सा साल 1997 की फिल्म ‘यशवंत’ के दौरान हुआ था, जब उन्होंने एक सीन में अपनी को-स्टार को सच में थप्पड़ मार दिया था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो और भी चौंकाने वाला था।

यहां पढ़ें पूरा किस्सा: नाना पाटेकर: जब सच में एक्ट्रेस को मार दिया था थप्पड़, रिएक्शन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; पढ़ें किस्सा

01:07 PM, 08-Oct-2026

दया नायक ने भी किया याद

रिटायर्ड असिस्टेंट पुलिस कमिशनर दया नायक ने भी नाना काे श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है कि नाना अब हमारे बीच नहीं हैं। हम कुछ ही दिन पहले मिले थे।' दया ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें नाना उन्हें गले लगाते नजर आए। 
बता दें कि नाना ने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'अब तक छप्पन' में अपने किरदार की प्रेरणा दया नायक को बताया था।
 

12:50 PM, 08-Oct-2026
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

'गमन' से 'वनवास' तक का सफर

  • नाना पाटेकर उन अभिनेताओं में रहे, जिन्होंने गंभीर, दमदार और अलग तरह के किरदारों से अपनी पहचान बनाई।
  • नाना ने 1978 में फिल्म 'गमन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  • इसके बाद ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘तिरंगा’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अपहरण’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खास तौर पर याद किया जाता है।
  • नाना की आखिरी सोलो लीड फिल्म 'वनवास' थी।
  • वहीं इस साल रिलीज हुई 'ओ रोमियो' में वह आखिरी बार नजर आए थे।
  • उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री समेत कई बड़े सम्मान मिले हैं।

यह खबर भी पढ़ें: नाना पाटेकर: रंगमंच से बॉलीवुड तक... शानदार रहा अभिनेता का सफर; 'गमन' से 'वेलकम' तक इन फिल्मों में किया काम

12:37 PM, 08-Oct-2026
नाना पाटेकर का निधन - फोटो : अमर उजाला

नाना को सितारों ने किया याद

गुरुवार सुबह जैसे ही सेलेब्स को नाना के निधन की खबर मिली, वह शॉक्ड रह गए। रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार और सनी देओल तक ने नाना के निधन पर शोक जताया। 

सनी देओल बोले- हमारा रिश्ता बहुत खास 
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अभी भी यकीन नहीं होता कि नाना हमारे बीच नहीं हैं। हमने कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन हमारा रिश्ता हमेशा बहुत खास रहा और यह कई वर्षों पुराना था।'

रितेश बोले- वो परदे के बाहर भी हीरो थे
रितेश ने कहा- 'उन्होंने हर तरह के किरदार में खुद को साबित किया- चाहे वह एक बड़े पर्दे के हीरो का किरदार हो, डरावने विलेन का या फिर अपने शांत अंदाज वाली कॉमेडी का। वह पर्दे के बाहर भी एक हीरो थे। उन्होंने अपनी चैरिटी के जरिए लोगों की भलाई के लिए लगातार काम किया।'

रवि किशन ने भी किया याद


अक्षय ने कहा- शब्दों में नहीं बयां कर सकते
अक्षय कुमार ने लिखा- 'मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ 'वेलकम' और हाल ही में 'हाउसफुल 5' में काम करने का मौका मिला। उन फिल्मों की शूटिंग के दौरान उनसे जुड़ी बहुत सारी यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा। आपकी कमी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'

यह खबर भी पढ़ें: नाना के निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध: सनी देओल बोले- हमारा रिश्ता खास रहा, रजनीकांत समेत इन सितारों ने भी जताया दुख

12:30 PM, 08-Oct-2026
पत्नी के साथ नाना पाटेकर - फोटो : X

कैसे विश्वनाथ से नाना बने अभिनेता, 750 रुपये में की थी शादी

नाना पाटेकर का असली नाम क्या था? 
उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है। बचपन में उनकी एक छोटी बहन उन्हें प्यार से 'नाना' कहकर बुलाती थी, और बाद में यही नाम उनकी पहचान बन गया। उनके पासपोर्ट और आधार कार्ड पर भी 'नाना पाटेकर' ही दर्ज है।

कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी?
साल 1978 में उन्होंने थिएटर कलाकार नीलकांती पाटेकर से शादी की थी। उस समय उनकी शादी का कुल खर्च सिर्फ 750 रुपये आया था। शादी के शुरुआती दिनों में नीलकांती एक बैंक में अधिकारी थीं और उनकी सैलरी 2500 रुपये महीना हुआ करती थी, जबकि नाना को तब एक शो के लिए मात्र 50 रुपये मिलते थे। 

यहां पढ़ें और किस्से: नाना पाटेकर: कैसे विश्वनाथ से नाना बने अभिनेता, मात्र 750 रुपये में की थी शादी; पढ़ें किस्से

12:25 PM, 08-Oct-2026

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा कि उनका जीवन तिरंगे की आन बान और शान के लिए समर्पित रहा। वो बंधनों में नहीं रहे, परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े।
 

11:50 AM, 08-Oct-2026

Nana Patekar Death News Live Updates: पुणे में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान से होगी विदाई

अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके घर पर 5:20 बजे गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उन्हें बचाने के लिए 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मामले में एमएलसी दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शुमार रहे जिन्होंने गंभीर, दमदार और अलग तरह के किरदारों से अपनी पहचान बनाई। ‘उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री समेत कई बड़े सम्मान मिले हैं।

यह खबर भी पढ़ें: नाना पाटेकर का निधन: 45 मिनट तक मौत से लड़े, फिर थम गई सांसें; ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक शानदार रहा सफर

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें