फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Result Out Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, वाणिज्य में 99.07% विद्यार्थी पास; यहां देखें

Thu, 22 May 2025 06:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Declared Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने तीनों संकाय- विज्ञान, वाणिज्य और कला के परिणाम एक साथ जारी किए हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।

अब छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही वे अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें और देखें अपना रिजल्ट
विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board 12 Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:59 PM, 22-May-2025

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2025: 12वीं के नतीजों में लड़कियों का वर्चस्व

राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में तीनों संकायों में लड़कियां टॉपर रही हैं। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। कॉमर्स में कंगना के 99.20% और साइंस में प्रीति के 99.80% नंबर आए हैं। यहां देखें पूरी टॉपर लिस्ट...

RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में लड़कियों का वर्चस्व, टॉपर्स में एक भी लड़के का नाम नहीं

05:38 PM, 22-May-2025

RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट ठप! पांच स्टेप्स से देखें परिणाम

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक साथ लाखों छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे साइट ठप हो गई है या खुलने में दिक्कत आ रही है। ऐसे हालात में छात्रों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल के जरिए भी केवल 5 आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। यहां क्लिक करके देखें स्टेप्स...

05:28 PM, 22-May-2025
RBSE 12th Topper List 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

RBSE 12th Result 2025: प्रीति ने 99.80% अंकों के साथ हासिल किया प्रथम स्थान

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। आर्ट्स वर्ग में चार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.60% अंक प्राप्त किए हैं। इन टॉपर्स में अनुप्रिया राठौड़ (पिता - बृज राज सिंह राठौड़), प्रगति अग्रवाल (पिता - शिव कुमार अग्रवाल), प्रियंका (पिता - राम चंद्र) और उर्मिला (पिता - मकर राम) शामिल हैं।

कॉमर्स वर्ग में कल्पना ओसलानी ने 99.20% अंकों के साथ टॉप किया है। उनके पिता का नाम गौरव कोसनानी है। वहीं, साइंस वर्ग में प्रीति ने 99.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता का नाम राजेश कुमार है।

संकाय नाम पिता का नाम प्राप्त अंक (%)
विज्ञान प्रीति राजेश कुमार 99.80%
आर्ट्स अनुप्रिया राठौड़ बृज राज सिंह राठौड़ 99.60%
आर्ट्स प्रगति अग्रवाल शिव कुमार अग्रवाल 99.60%
आर्ट्स प्रियंका राम चंद्र 99.60%
आर्ट्स उर्मिला मकर राम 99.60%
कॉमर्स कंगना कोसनानी गौरव कोसनानी 99.20%

विज्ञापन
05:22 PM, 22-May-2025

Rajasthan Board Class 12th Result: रिजल्ट का पूरा विवरण

इस बार बोर्ड ने तीनों संकायों (विज्ञान, वाणिज्य और कला) का परिणाम एक साथ घोषित किया है। विज्ञान संकाय का कुल पास प्रतिशत 98.43% रहा, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 98.07% और छात्राओं का 99.02% रहा। वाणिज्य संकाय में कुल 99.07% छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिसमें छात्रों का परिणाम 99.27% और छात्राओं का 98.97% रहा। वहीं कला संकाय का कुल परिणाम 97.78% दर्ज किया गया, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 97.09% और छात्राओं का 98.42% रहा।

05:12 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपने वर्ग (Science, Arts, Commerce) के अनुसार 12वीं रिजल्ट लिंक चुनें।
  • अब अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अंत में रिजल्ट का एक प्रिंट आउट डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
05:05 PM, 22-May-2025

Rajasthan Board Inter Result: कॉमर्स संकाय का रिजल्ट बेहतर

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं में आर्ट्स का रिजल्ट 97.78 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 98.43 फीसदी रहा है।

05:03 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Result Out Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 22 मई, 2025 को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे पहले अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम विज्ञान, वाणिज्य और कला (science, commerce and arts) सहित तीनों वर्ग के लिए घोषित किए गए हैं।

यहां क्लिक करें और देखें अपना रिजल्ट

04:37 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Class Result 2025: शिक्षा मंत्री करेंगे टापर्स से बातचीत

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर,कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए हैं। मंत्री वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बोर्ड कार्यालय अजमेर से जुडेंगे। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार शिक्षा मंत्री तीनों विषयों (विज्ञान, कला, वाणिज्य) के दो-दो टॉपर्स से संवाद करेंगे।

04:21 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Result: इन पांच स्टेप्स से रिजल्ट करें चेक

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा आज शाम को की जाएगी। यदि आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट खुलने में परेशानी हो या सर्वर डाउन हो जाए, तो छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल के माध्यम से भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। यहां पर वे केवल 5 आसान स्टेप्स में अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें लंबे इंतजार या तकनीकी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां जानें विस्तार से...

03:39 PM, 22-May-2025

12 RBSE Result 2025: कैसा रहा था पिछले साल अजमेर जिले का प्रदर्शन?

पिछले साल अजमेर जिले ने राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया था। जिले में कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 98.14 प्रतिशत रहा, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में 97.30 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट भी प्रभावशाली रहा, जहां 95.85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी।  

03:05 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Result: जानें पासिंग मार्क्स के नियम

  • छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
  • प्रैक्टिकल वाले विषयों में कुल 70 में से कम से कम 23 अंक अनिवार्य हैं।
  • बिना प्रैक्टिकल वाले वैकल्पिक विषयों में छात्रों को 80 में से कम से कम 26 अंक हासिल करने होंगे।

02:38 PM, 22-May-2025

12 RBSE Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को केवल अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

02:17 PM, 22-May-2025

12 RBSE Result 2025: शाम 5 बजे रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने पुष्टि की है कि राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 22 मई को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का परिणाम एक साथ जारी होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे। 

01:33 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Result: शिक्षा मंत्री टॉपर से करेंगे लाइव बातचीत

आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। राजस्थान शिक्षा मंत्री रिजल्ट घोषित होते ही टॉपर्स से लाइव बातचीत करेंगे। इस जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। 
 

RBSE 12th result 2025 register and check here

01:06 PM, 22-May-2025

12 RBSE Result 2025: जानें पंजीकृत छात्रों की संख्या

इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 8,93,616 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे। इनमें से विज्ञान संकाय में 2,73,984, वाणिज्य संकाय में 28,250 और कला संकाय में 5,87,475 विद्यार्थी शामिल थे। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 3,907 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

12:41 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Result: पिछले साल कैसा रहा था राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट?

श्रेणी पास प्रतिशत (%)
लड़कों का प्रतिशत 92.64
लड़कियों का प्रतिशत 93.46
कुल पास प्रतिशत 93.03
 

12:19 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Result: पिछले साल वाणिज्य संकाय का परिणाम सबसे बेहतर

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के पिछले वर्ष के परिणामों में वाणिज्य संकाय का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा। वाणिज्य संकाय में 98.95% छात्र उत्तीर्ण हुए, जो तीनों संकायों में सर्वोच्च रहा। इसके बाद विज्ञान संकाय का स्थान रहा, जिसमें 97.73% छात्र सफल हुए। वहीं, कला संकाय में 96.88% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।  

11:53 AM, 22-May-2025

12 RBSE Result 2025: रिजल्ट में इन डिटेल्स को जरूर करें चेक

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी आरबीएसई मार्कशीट को ध्यानपूर्वक जांचें। इसमें कई जरूरी विवरण होते हैं जिनकी सही जानकारी सुनिश्चित करना जरूरी है। छात्रों को अपने रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, विषयों के नाम, स्कूल का नाम, सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त अंक, कुल प्राप्तांक, कुल अंक, रिजल्ट का स्टेटस (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) और डिवीजन जैसी जानकारियों की जांच जरूर करनी चाहिए। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल या संबंधित बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।

11:27 AM, 22-May-2025

RBSE 12th Result: कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपने वर्ग (Science, Arts, Commerce) के अनुसार 12वीं रिजल्ट लिंक चुनें।
  • अब अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अंत में रिजल्ट का एक प्रिंट आउट डाउनलोड कर लें।

10:50 AM, 22-May-2025

RBSE 12th Result: 12वीं का रिजल्ट कब आएगा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज शाम 5:00 बजे घोषित किया जाएगा। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा।
 
RBSE 12th result 2025 register and check here

10:30 AM, 22-May-2025

RBSE Board Result 2025: प्रोविजनल मार्कशीट किस काम आती है?

आरबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम देखने के बाद छात्र सीधे रिजल्ट पोर्टल से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह मार्कशीट अस्थायी रूप से मान्य होती है और इसका कॉपी सहेजना तथा प्रिंटआउट लेना आवश्यक है। यह दस्तावेज कॉलेज में दाखिले या अन्य आवेदन प्रक्रिया के दौरान तब तक मान्य रहेगा, जब तक कि विद्यालय द्वारा मूल प्रमाण पत्र (ऑरिजनल मार्कशीट) जारी नहीं किया जाता। 
 

10:10 AM, 22-May-2025

12 RBSE Result 2025: 8 लाख से अधिक छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 8,93,616 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से विज्ञान (साइंस) संकाय में 2,73,984, वाणिज्य (कॉमर्स) में 28,250, कला (आर्ट्स) संकाय में 5,87,475, और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,907 छात्र पंजीकृत हुए थे। 

09:48 AM, 22-May-2025

RBSE 12th Result: मार्कशीट में उल्लिखित विवरण

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण होगेः

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता और माता का नाम
  • विषयवार अंक (सैद्धांतिक और व्यावहारिक)
  • कुल मार्क
  • डिवीजन (प्रथम/द्वितीय/तृतीय)
  • परिणाम स्थिति (पास/फेल)
RBSE 12th result 2025 register and check here

09:29 AM, 22-May-2025

RBSE Result 2025: पूरक परीक्षा

आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2025 में सफल नहीं होने वाले छात्रों के लिए पूरक परीक्षा का अवसर उपलब्ध होगा। ये परीक्षाएं छात्रों को अपने परिणाम सुधारने का एक अतिरिक्त मौका प्रदान करती हैं। आरबीएसई 12वीं पूरक परीक्षा की समय सारिणी, कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा के बाद जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ेंराजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे, सबसे पहले अमर उजाला पर देखें रिजल्ट    

09:14 AM, 22-May-2025

RBSE Result 2025: रोल नंबर रखें तैयार

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए छात्रों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के समय अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। स्कोरकार्ड पर छात्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी, जिनमें उसका नाम, रोल नंबर, परीक्षा में शामिल विषयों के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक और पास या फेल होने की स्थिति शामिल होती है।

08:57 AM, 22-May-2025

RBSE Result 2025: इतने बजे जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम आज, गुरुवार 22 मई को शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। इस बार एक विशेष बात यह है कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे।

RBSE 12th result 2025 register and check here

08:30 AM, 22-May-2025

RBSE Results 2025: इस दिन से शुरू हुई परीक्षा

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल, 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित की थी।

07:55 AM, 22-May-2025

RBSE Result 2025: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
  • यहां अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

07:46 AM, 22-May-2025

RBSE: पिछले साल वाणिज्य संकाय में लड़कियों का प्रतिशत

वाणिज्य संकाय में भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कों का पास प्रतिशत 98.66% रहा जबकि लड़कियों ने 99.51% का शानदार रिजल्ट दर्ज किया।

07:31 AM, 22-May-2025

RBSE Result 2025: विज्ञान संकाय में लड़कियों का प्रदर्शन

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 12वीं परीक्षा में विज्ञान संकाय में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। जहां लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.08% रहा, वहीं लड़कियों ने 98.90% के साथ बाजी मारी

07:15 AM, 22-May-2025

RBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल क्या रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

पिछले साल विज्ञान 97.73 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए। वाणिज्य संकाय में 98.95 फीसदी बच्चे पास हुए। कला संकाय में 96.88 फीसदी बच्चों ने कामयाबी हासिल की।

07:09 AM, 22-May-2025

RBSE Board 12th Result: पास होने के लिए आवश्यक अंक

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को सभी विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

06:57 AM, 22-May-2025

RBSE 12th Result Out Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, वाणिज्य में 99.07% विद्यार्थी पास; यहां देखें

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर आज यानी गुरुवार, 22 मई 2024 को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट तीनों स्ट्रीम यानी, विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और कला (Arts) तीनों के लिए जारी किए जाएंगे।

 
परिणाम की घोषणा शाम 5 बजे होगी, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। बता दें कि छात्रों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें