फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result Out: 486 अंकों से साथ महक ने किया 12वीं में टॉप, 83.16 फीसदी विद्यार्थी पास

Sat, 17 May 2025 03:00 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE HP Board 12th Result 2025 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर लॉग इन करके तुरंत अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी

मार्च में आयोजित इस परीक्षा में प्रदेश भर के 2,300 परीक्षा केंद्रों पर 93,494 अभ्यर्थियों (नियमित और एसओएस) ने भाग लिया था।

हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र यहां चेक करें रिजल्ट

विज्ञापन
HPBOSE Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE 12th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज, 17 मई 2025 को घोषित करने जा रहा है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं। परिणाम जारी होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंग। परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर सिर्फ रोल नंबर या फिर रोल कोड की आवश्यकता होगी।

 

इस लाइव अपडेट में हम आपको रिजल्ट समय, चेक करने की प्रक्रिया और आगे की जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे।

विज्ञापन

HP Board Result 2025: जानिए पिछले साल किसने किया था टॉप

वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय (Science Stream) से कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया था।

दोनों छात्रों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए थे, जो कि 98.80% के बराबर है। 

HP Board 12th Result: परिणाम देखने के लिए जानें आवश्यक दस्तावेज

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम आज ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर का उपयोग कर सकेंगे, जो कि एडमिट कार्ड पर अंकित होता है। रिजल्ट विंडो में रोल नंबर दर्ज करने के बाद ही स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम जारी होने से पहले अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े

HP Board 12th Result: मार्कशीट पर होंगे ये अहम विवरण

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम के बाद जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट में कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इसमें बोर्ड का नाम, परिणाम का नाम, छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता और माता का नाम, प्रत्येक विषय के थ्योरी और प्रैक्टिकल सहित विषयों के नाम, प्राप्तांक, कुल अंक, और योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल) का स्पष्ट उल्लेख होगा। 

HP Board 12th Result 2025: पिछले साल के टॉपर

पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था। कला संकाय (Arts) की अर्शिता और वाणिज्य संकाय (Commerce) की शाव्या ने 98 प्रतिशत अंक, यानी 500 में से 490 अंक प्राप्त किए थे। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर दोनों छात्राओं ने टॉप-10 रैंकर्स की सूची में जगह बनाई थी।

HPBOSE 12th Result 2025: किन विषयों के नतीजे होंगे घोषित?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) कक्षा 12वीं के परिणाम तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा दी है, वे अपने संबंधित विषयों के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

HP Board Result 2025: पिछले साल के टॉपर

वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय (Science Stream) से कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया था। इन दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए थे, जो कि 98.80% बनता है।

HPBOSE Result 2025: रिजल्ट में उपलब्ध विवरण

ऑनलाइन प्राप्त अंकपत्र (मार्कशीट) में छात्रों के विषयों की सूची, प्रत्येक विषय का कोड, सिद्धांत परीक्षा (theory) और आंतरिक मूल्यांकन (internal assessment) में प्राप्त अंक, तथा कुल अंक प्रदर्शित किए जाएंगे। ध्यान रहे कि यह केवल ऑनलाइन मार्कशीट है। छात्रों को उनकी मूल (ऑरिजिनल) मार्कशीट बाद में संबंधित विद्यालय/स्कूल प्रशासन द्वारा विधिवत रूप से प्रदान की जाएगी।

HP Board Result 2025: पिछले साल कितना रहा रिजल्ट?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) द्वारा वर्ष 2024 में कक्षा 12वीं का परिणाम 73.76% रहा था। कुल 85,777 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 63,092 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए।

HP Board Result 2025: पिछली बार किस समय जारी हुए नतीजे

पिछली बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम दोपहर 2:30 बजे के बाद जारी किए गए थे। परिणाम जारी होने के तुरंत बाद छात्र बिना किसी कठिनाई के सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते थे।  

परिणाम देखने के लिए छात्र यहां क्लिक करें और पंजीकरण करें

HP Board 12th Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले amarujala.com/results की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर उपलब्ध HP Board सेक्शन पर क्लिक करें।
  • "HP Board Class 12th Result 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या अन्य आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट को ध्यानपूर्वक देखें और भविष्य के लिए उसकी एक प्रति डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

 HP Board 12th Result 2025: पिछले वर्ष इस दिन हुई परीक्षा

पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में लगभग 85,000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

HP Board 12th Result 2025: पिछले साल कला और वाणिज्य संकाय में छात्राओं का दबदबा

पिछले साल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। कला संकाय में अर्शिता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया था, जबकि वाणिज्य संकाय में शाव्या ने भी 98 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।


HPBOSE 12th result 2025 register and check here

HPBOSE 12th Result 2025: पिछले साल सरकारी बनाम निजी स्कूलों का प्रदर्शन

पिछले साल हिमाचल बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में सरकारी स्कूलों के 10 छात्रों ने टॉप किया था, जबकि निजी स्कूलों के 31 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया था।

HPBOSE Result 2025: पुनर्मूल्यांकन का किसे मिलेगा मौका?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 में सम्मिलित वे छात्र जो परीक्षा में उत्तीर्ण तो हो गए हैं, लेकिन अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या पुनर्निरीक्षण (Re-checking) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

HPBOSE 12th Result 2025: 93 हजार से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2025 में आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर के लगभग 2,300 परीक्षा केंद्रों पर कुल 93,494 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें नियमित (Regular) और एसओएस (State Open School) दोनों तरह के छात्र शामिल थे। 

HPBOSE 12th Result 2025: परीक्षा का आयोजन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च 2025 से प्रदेश के अधिकांश जिलों में आयोजित की गईं। लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी जिलों में यह परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

HPBOSE Result 2025: मूल मार्कशीट कहां से मिलेगी?

एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को अपनी मूल (ऑरिजनल) मार्कशीट संबंधित स्कूलों से प्राप्त करनी होगी। ऑनलाइन परिणाम केवल संदर्भ के लिए होता है, जबकि आधिकारिक प्रमाण के रूप में मूल मार्कशीट स्कूल प्रशासन द्वारा कुछ दिनों बाद दी जाएगी।  

HPBOSE 12th Result 2025: रोल नंबर रखें तैयार 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। बिना रोल नंबर के छात्र अपना स्कोरकार्ड नहीं देख सकते हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपना रोल नंबर एडमिट कार्ड या स्कूल रिकॉर्ड से निकालकर तैयार रखें, ताकि समय पर आसानी से परिणाम देखा जा सके।

HPBOSE Class 12th Result 2025 Out Live: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट देख सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर सिर्फ रोल नंबर या फिर रोल कोड की आवश्यकता होगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं।

ऊना की महक ने किया टॉप

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं। इस साल ऊना जिले की महक ने टॉप रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बोर्ड के अनुसार, कुल 83.16 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं।  

हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र यहां चेक करें रिजल्ट

HPBOSE 12th Result 2025: 83.16% रहा परीक्षा परिणाम

परीक्षा परिणाम की घोषणा कांगड़ा डीसी और बोर्ड अध्यक्ष हेमराज बैरवा व बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस बार ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है, जिनमें 61 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है।

HPBOSE 12th Result 2025: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले amarujala.com/results की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर उपलब्ध HP Board सेक्शन पर क्लिक करें।
  • "HP Board Class 12th Result 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या अन्य आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट को ध्यानपूर्वक देखें और भविष्य के लिए उसकी एक प्रति डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

HPBOSE 12th Result 2025: आर्ट्स और कॉमर्स टॉपर बनीं कांगड़ा की बेटियां

कांगड़ा जिले की अंकिता ने आर्ट्स संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 483 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, उसी जिले की पायल शर्मा ने कॉमर्स संकाय में 482 अंकों के साथ टॉप कर कांगड़ा का नाम रोशन किया है।

HPBOSE 12th Result 2025: टॉप 3 में कांगड़ा की चार छात्राओं का दबदबा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के परिणाम जारी हो गए हैं। इस बार टॉप 3 में कांगड़ा जिले की चार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।

पहला स्थान डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट (ऊना) की महक ने 500 में से 486 अंक लेकर हासिल किया। वहीं, कांगड़ा की खुशी, जाह्नवी ठाकुर और अंकिता ने समान 483 अंक लेकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। तीसरे स्थान पर कांगड़ा की कनिका हैं, जिन्होंने 482 अंक हासिल किए हैं।

कांगड़ा जिले की इन छात्राओं ने प्रदेशभर में अपनी मेहनत और प्रतिभा से छाप छोड़ी है। 

HPBOSE 12th Result 2025: टॉप 3 में 11 विद्यार्थी

HPBOSE 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
ऊना की महक ने 500 में से 486 अंक हासिल कर 97.2% के साथ प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर चार छात्राएं रहीं। खुशी, जावी ठाकुर, अंकिता और कणिका, जिन्होंने क्रमशः 483 और 482 अंक अर्जित किए हैं। इन सभी ने 96.6% और 96.4% अंक प्राप्त कर मेरिट में शीर्ष स्थान हासिल किया।

तीसरे स्थान पर भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। पलक ठाकुर, नवनीत कौर, कनक शर्मा, कृष लाहौरिया, पायल शर्मा और रिया रंगरा ने 482 अंक (96.4%) हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।  

HPBOSE 12th Result 2025: पायल शर्मा ने किया टॉप, खुशी दूसरे स्थान पर

कॉमर्स संकाय में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 482 अंकों (96.4%) के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। वह एसवीएस पब्लिक स्कूल, चंदपुरा से परीक्षा में शामिल हुई थीं।

दूसरे स्थान पर रही खुशी, जिन्होंने 481 अंक (96.2%) प्राप्त किए। खुशी डीआर पब्लिक स्कूल, गगरेट, ऊना की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन छात्राएं सान्या ठाकुर (479 अंक), साक्षी डट्टा (479 अंक) और तनिष्का शर्मा (479 अंक) रहीं। इन तीनों ने क्रमशः सोलन, ऊना और सिरमौर से परीक्षा दी थी।

वहीं छठवें स्थान पर अनुपमा ठाकुर (426 अंक) और सातवें स्थान पर आर्यन ठाकुर (425 अंक) रहे।  

HPBOSE 12th Result 2025: महक है साइंस की टॉपर

हिमाचल प्रदेश विज्ञान संकाय की महक ने 486 अंक (97.2%) प्राप्त करके प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। महक, जो ऊना जिले की रहने वाली हैं। 

वहीं, दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संयुक्त रूप से रही हैं, जिनमें पहली हैं खुशी, जिन्होंने 483 अंक (96.6%) प्राप्त किए हैं। वह ऊना जिले की निवासी हैं और उनके पिता का नाम सुरेश सिंह है। दूसरी छात्रा जान्हवी ठाकुर हैं, जिन्होंने 96.6% अंकों के साथ यह स्थान साझा किया है। जाहन्वी कांगड़ा जिले से हैं और उनके पिता का नाम यशवंत सिंह है। दोनों ने क्रमशः धौलाधार पब्लिक स्कूल, धर्मशाला और भारती विद्यापीठ स्कूल, बैजनाथ से शिक्षा प्राप्त की है।

तीसरे स्थान पर सबसे पहले नाम आता है कनिका का, जो कांगड़ा जिले की निवासी हैं और भारती विद्यापीठ स्कूल, बैजनाथ से पढ़ाई की है। इनके साथ पलक ठाकुर (ऊना), नवनीत कौर (ऊना), कनक शर्मा (ऊना), कृष्ण लाहौरिया (कांगड़ा), और रिया रांगड़ा (कांगड़ा) ने भी 96.4% अंक हासिल किए हैं। सभी छात्रों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया, बल्कि प्रदेश के शिक्षा स्तर को भी एक नई ऊंचाई दी।
 

यहां क्लिक करें और देखें नतीजे

विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2025: देखें आर्ट्स के टॉपर

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला द्वारा आयोजित प्लस टू (मार्च-2025) परीक्षा की कला संकाय की अनंतिम टॉप 10 मेरिट सूची में अंकिता ने 483 अंक (96.6%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह कांगड़ा जिले की निवासी हैं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रायट से शिक्षा प्राप्त की है।  

वहीं, दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संयुक्त रूप से रहीं हैं, जिन्होंने 480 अंक (96%) प्राप्त किए हैं। पहली छात्रा निर्दोष कुमारी हैं, जो चंबा जिले की निवासी हैं और उन्होंने द न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज, छत्री से पढ़ाई की है। दूसरी छात्रा ज्योति शर्मा हैं, जो हमीरपुर जिले से हैं और उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जलारी से शिक्षा प्राप्त की है।

हिमाचल बोर्ड 12वीं की टॉपर महक के इन विषयों में मिले शानदार अंक, गणित में 100 फीसदी स्कोर; देखें मार्कशीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें