Haryana Board Result: इस दिन हुई परीक्षा
इस वर्ष हरियाणा बोर्ड (HBSE) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।
HBSE 10th Result 2025: पिछले साल कैसा रहा प्रदर्शन
अगर पिछले वर्ष की बात करें, तो 2024 में 10वीं का परिणाम 13 मई को घोषित किया गया था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22% रहा था। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां उनका पास प्रतिशत 96.32% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% दर्ज किया गया था।
HBSE 10th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के विद्यार्थी अपनी मार्कशीट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "10वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड या सेव कर लें।
HBSE 10th Result 2025: डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट
- इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगइन करें।
- अब लिस्ट से 'हरियाणा बोर्ड स्कूल एजुकेशन' सिलेक्ट करें।
- इसके बाद 'HBSE 10वीं मार्कशीट' का चयन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी।
- एचबीएसई 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करके इसे सेव करके रख लें।