फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2022: लखनऊ में सीएम योगी और राज्यपाल ने किया योग, वाराणसी के गंगा घाट और अयोध्या में दिखा गजब का उत्साह

Tue, 21 Jun 2022 03:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

खास बातें

आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। वर्ष 2019 के बाद सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। तस्वीरों में देखें यूपी में योग दिवस की धूम....
विज्ञापन
योग दिवस पर राम की पैड़ी पर मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:04 PM, 21-Jun-2022

योगमय हुई पीतलनगरी, शहर में सौ अधिक स्थानों पर योगाभ्यास

पीतल नगरी मंगलवार सुबह योगमय हो गई। शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सौ से अधिक स्थानों पर योगाभ्यास किया गया। पार्कों, कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, गली मोहल्लों में योग किया गा। इसमें विद्यार्थी से लेकर अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक शामिल रहे। सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। महानगर में आरएसएस की ओर से 69 स्थानों पर  योगाभ्यास करवाया गया। सभी से प्रतिदिन आधा घंटा योग करने का आह्वान किया गया। अग्रवाल सभा व मुरादाबाद कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी, गायत्री परिवार ट्रस्ट, पंजाबी महिला संगठन, पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान युवा भारत की ओर से योगाभ्यास कराया गया।
 

12:58 PM, 21-Jun-2022

पीलीभीत में मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक सबने एक साथ  किया  योग

पीलीभीत में 8वें योग दिवस पर सुबह से ही लोगों ने घरों और पार्कों में योग किया। योग से निरोग रहने का संकल्प लिया। मुख्य आयोजन गांधी स्टेडियम में हुआ। इसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप के साथ जिले भर के अधिकारियों ने योग किया। जिले में दस  स्थानों पर योग के बड़े आयोजन हुए।

 

10:44 AM, 21-Jun-2022

झांसी में योग दिवस पर कार्यक्रम

झांसी में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने योग किया।


 

विज्ञापन
09:20 AM, 21-Jun-2022

बुलंदशहर में योग शिविर का आयोजन      

बुलंदशहर के यमुनापुरम स्टेडियम में अमर उजाला फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश चंद खटीक रहे। डीएम, एसएसपी, एडीएम नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ सामाजिक लोग एवं छात्र छात्राओं ने भी योग किया। योग शिविर में 1000 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।


 

09:08 AM, 21-Jun-2022

सीएम योगी और राज्यपाल ने किया योग

उत्तर प्रदेश में 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।
 

विज्ञापन
08:49 AM, 21-Jun-2022

विधायक श्रीकांत शर्मा एवं अन्य ने किया योगा 

मथुरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोहन पहलवान गणेशरा स्टेडियम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं महापौर समेत सैकड़ों लोगों ने योगासन किए। वहीं, वृंदावन के गांधी पार्क में विधायक श्रीकांत शर्मा एवं अन्य ने योगा किया।

08:31 AM, 21-Jun-2022

अलीगढ़ में कई जगह योग कार्यक्रम

अलीगढ़ में योग दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे के मध्य महानगर में कई जगह योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जहां जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक अनिल पराशर आदि बतौर अतिथि शामिल हुए। इस दौरान अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। काली टीशर्ट पहने युवकों को अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा पुलिस लाइंस, नगर निगम, दीवानी, एएमयू आदि में भी कार्यक्रम हुए जहां लोगों की भीड़ रही। इन आयोजनों में मेयर मो. फुरकान, एसएसपी कलानिधि नैथानी आदि मौजूद रहे।

 

08:19 AM, 21-Jun-2022

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मची योग की धूम

बदायूं में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर कार्यक्रम हुए। जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस लाइन मैदान में योग शिविर का आयोजन सुबह छह बजे से किया गया। इसमें डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व आम लोग शामिल हुए। कई स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स एवं गाइड्स एवं इंडियन स्काउट्स और गाइड फैलोशिप के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सुबह छह बजे स्काउट भवन में योगाभ्यास किया गया।

08:03 AM, 21-Jun-2022

ओम की ध्वनि के साथ शुरू योगाभ्यास 

गाजियाबाद के राजकीय बालिका इंटर कालेज में करीब पांच हजार छात्राएं एक साथ योग कर रही हैं। यहां ओम की ध्वनि के साथ योगाभ्यास शुरू हुआ। 

08:01 AM, 21-Jun-2022

काया को निरोगी रखने के लिए की योग की अलग-अलग क्रियाएं

गाजियाबाद कचहरी में जज और कर्मचारी व साधक ने योगाभ्यास किया। हजारों लोग सुबह-सुबह पार्कों, गंगा घाटों पर पहुंचे और अपनी काया को निरोगी रखने के लिए योग की अलग-अलग क्रियाएं कीं।

07:58 AM, 21-Jun-2022

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में प्रमुख सचिव आर रमेश, सांसद अरुण कुमार सागर व प्रशासनिक अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों में योग को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया।


 

07:54 AM, 21-Jun-2022

आईएमएस यूसी कैंपस में अंतर्राष्ट्रीय योग किया

गाजियाबाद के डासना स्थित आईएमएस यूसी कैंपस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन के कार्यक्रम में डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी मुनिराज, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी और सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल समेत अन्य ने भाग लिया। यहां उन्होंने योगासन किए।

07:35 AM, 21-Jun-2022
योग करते लोग - फोटो : amar ujala

कोरोना के दो साल बाद यूपी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है।

07:26 AM, 21-Jun-2022
वाराणसी के गंगा घाट पर योग करते लोगों - फोटो : amar ujala

अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी के गंगा घाट पर लोगों ने योग किया।
 

07:24 AM, 21-Jun-2022
विजय नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद के विजय नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में योग करते छात्र।

07:22 AM, 21-Jun-2022
गाजियाबाद कचहरी में योगाभ्यास - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद कचहरी में योगाभ्यास करते न्यायाधीश और अदालत कर्मी।

07:20 AM, 21-Jun-2022
डासना स्थित आईएमएस में योग दिवस - फोटो : amar ujala

डासना स्थित आईएमएस में योग दिवस पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते लोग। 

07:18 AM, 21-Jun-2022
योग दिवस 2022 - फोटो : amar ujala

मुरादनगर योग दिवस पर योगा करते लोग।

07:15 AM, 21-Jun-2022
योग करते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala

अलीगढ़ पुलिस लाइन्स में योग दिवस पर योगाभ्यास करते लोग

07:10 AM, 21-Jun-2022

International Yoga Day 2022: लखनऊ में सीएम योगी और राज्यपाल ने किया योग, वाराणसी के गंगा घाट और अयोध्या में दिखा गजब का उत्साह

आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। इस तरह वर्ष 2019 के बाद सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें