फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024 Auction Highlights: आईपीएल नीलामी खत्म, कुल 72 खिलाड़ियों पर लगी बोली, कमिंस-स्टार्क ने तोड़े रिकॉर्ड

Tue, 19 Dec 2023 09:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

IPL Nilami (Auction) 2024 Players List, IPL Auction Updates in Hindi: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हुई। इस नीलामी में सभी 10 टीमों ने कुल 72 खिलाड़ी खरीदे। मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। वहीं, पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

ये भी पढ़ें

IPL Unsold Player: स्टीव स्मिथ, मनीष पांडे और करुण नायर नहीं बिके, देखें अब तक अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों की लिस्ट
IPL 2024 Auction: अब तक तीन खिलाड़ियों पर लगी 10 करोड़ से ज्यादा की बोली, कमिंस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
IPL 2024 Auction: पैट कमिंस नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, SRH ने 20.5 करोड़ में खरीदा, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
आईपीएल 2024 नीलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:02 PM, 19-Dec-2023

IPL 2024 Auction: ऑक्शन खत्म

आईपीएल नीलामी खत्म हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। हालांकि, उनमें से केवल 72 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इस नीलामी में 10 करोड़ या उससे ऊपर की बोली छह खिलाड़यों पर लगी। वहीं, 39 खिलाड़ी करोड़पति बने। भारत की ओर से हर्षल पटेल ऑक्शन में सबसे महंगे बिके। उन्हें पंजाब किंग् ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, समीर रिजवी इस नीलामी के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

08:37 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: एक्सलेरेटेड ऑक्शन

  • करुण नायर को फिर से किसी ने नहीं खरीदा।
  • मनीष पांडे को उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
  • राइली रूसो को पंजाब किंग्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
  • लोकी फर्ग्यूसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • मोहम्मद अरशद खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • मोहम्मद नबी को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • शाई होप को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • गस एटकिंसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा।
  • स्वस्तिक चिकारा को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • आबिद मुश्ताक को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • शिवालिक शर्मा को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • स्वप्निल सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • अवनीश राओ अरावेल्ली को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • नांद्रे बर्गर को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • साकिब हुसैन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • सौरभ चौहान को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

07:46 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: एक्सलरेटेड ऑक्न में अनकैप्ड बैटर्स

  • नमन धीर को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • अंशुल कंबोज को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • सुमित कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
  • आशुतोष शर्मा को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • विश्वनाथ प्रताप सिंह को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • तनय त्यागराजन को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • रॉबिन मिंज, जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा। वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
  • प्रिंस चौधरी को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • जे सुब्रमणयम को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

विज्ञापन
07:17 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: एक्सलरेटेड ऑक्शन जारी

फिलहाल एक्सलरेटेड ऑक्शन जारी है...

  • शेरफेन रदरफोर्ड को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • एश्टन टर्नर को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा।
  • रसी वान डर डुसेन, पुलकित नारंग, फिन एलेन और कॉलिन मुनरो अनसोल्ड रहे।
  • अफगानिस्तान के कायस अहमद जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल, जिनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है, किसी ने नहीं खरीदा।
  • इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन, जिनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्सी नीशम, जिनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीमो पॉल, जिनका बेस प्राइ 75 लाख रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ, जिनका बेस प्राइ 50 लाख रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है, उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप, जिनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा, जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस, जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी, जिनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन, जिनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। 
  • ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, उन्हें खरीदने को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच खूब लड़ाई हुई। आखिर में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स जिनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने जिनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज लांस मॉरिस, जिनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन, जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने छह करोड़ रुपये में खरीदा।
  • श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, उन्हें 4.80 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। उनका एक्शन लसिथ मलिंगा जैसा है।

06:23 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: 10वें सेट में फैंस चुन रहे खिलाड़ी

  • शिवा सिंह जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • मानव सुथार जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा। 
  • एम सिद्धार्थ जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये है, उन्हें 2.40 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा।
  • श्रेयस गोपाल जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

विज्ञापन
06:10 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: अनकैप्ड फास्ट बॉलर्स का सेट

यह सेट अनकैप्ड तेज गेंदबाजों का है।

  • यश दयाल जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें 5 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। यश को पिछले आईपीएल में रिंकू सिंह ने 20वें ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे।
  • सुशांत मिश्रा जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें 2.20 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।
  • आकाश सिंह को 20 लाख यानी उनके बेस प्राइस में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
  • कार्तिक त्यागी जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें गुजरात टाइटंस ने 60 लाख रुपये में खरीदा।
  • इशान पोरेल को किसी ने नहीं खरीदा।
  • रसिख डार जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

06:02 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: अनकैप्ड विकेटकीपर्स की लिस्ट

यह सेट अनकैप्ड विकेटकीपर्स का है।

  • टॉम कोहलर कैडमोर जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये है, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • रिकी भुई जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • उर्विल पटेल, जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • कुमार कुशाग्र जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा। 

05:29 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: सातवां सेट अनकैप्ड ऑलराउंडर्स

इस सेट में वह ऑलराउंडर खिलाड़ी शामिल हैं, जो अब तक देश के लिए नहीं खेले हैं।

मोहम्मद अर्शद खानः 20 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला।
सरफराज खानः 20 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया।
राज अंगद बावाः 20 लाख बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर को किसी टीम ने नहीं खरीदा।
विवरांत शर्माः 20 लाख बेस प्राइस वाले विवरांत पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया।
अर्शिन कुलकर्णीः 20 लाख बेस प्राइस वाले अर्शिन को बेस प्राइस पर लखनऊ ने खरीदा।
अतीत सेठः 20 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी को खरीदार नहीं मिला।
ऋतिक शौकीनः 20 लाख बेस प्राइस वाले ऋतिक को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा।
शाहरुख खानः 40 लाख बेस प्राइस वाले शाहरुख को गुजरात टाइटंस ने 7.4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।
रमनदीप सिंहः 20 लाख बेस प्राइस वाले रमनदीप को कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसी कीमत पर खरीदा।

05:07 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: छठा सेट अनकैप्ड बल्लेबाज

इस सेट में वह बल्लेबाज शामिल होंगे, जो अब तक अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं।

शुभम दुबेः 20 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को खरीदने में दिल्ली और राजस्थान ने खास दिलचस्पी दिखाई। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 5.8 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।
रोहन कुन्नुमलः 20 लाख बेस प्राइस वाले रोहन कुन्नुमल को किसी टीम ने नहीं खरीदा।
सौरव चौहानः 20 लाख बेस प्राइस वाले सौरव को खरीदार नहीं मिला।
प्रियांश आर्याः 20 लाख बेस प्राइस वाले आर्या को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा।
मनन वोहराः 20 लाख बेस प्राइस वाले मनन वोहरा को भी खरीदार नहीं मिला।
समीर रिजवीः 20 लाख बेस प्राइस वाले रिजवी को खरीदने के लिए चेन्नई और गुजरात के बीच होड़ लगी। अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस टीम को 8.4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। वह अपने बेस प्राइस से 42 गुना ज्यादा कीमत पर बिके।
अंगकृष रघुवंशीः 20 लाख की बेस प्राइस वाले इस युवा खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।

03:55 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: पांचवां सेट कैप्ड स्पिन गेंदबाज

यह सेट कैप्स स्पिन गेंदबाजों का है। इसमें वह स्पिन गेंदबाज शामिल हैं, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं।

मोहम्मद वकारः 50 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी को किसी टीम ने नहीं खरीदा।
आदिल राशिदः दो करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला। 
अकील हुसैनः वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया।
ईश सोढ़ीः न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था और किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा।
तबरेज शम्सीः दक्षिण अफ्रीका के चाइनामैन स्पिनर पर किसी ने दांव नहीं लगाया। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
मुजीब रहमानः दो करोड़ बेस प्राइस वाले अफगान स्पिनर पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया।

अब कैप्ड प्लेयर्स के सेट खत्म हो चुके हैं। यहां पर नहीं बिकने वाले खिलाड़ी एक्सिलेटर बिडिंग में फिर से बिक सकते हैं। हालांकि, इन सभी खिलाड़ियों पर फिर से बोली नहीं लगेगी। इनमें से वही खिलाड़ी दोबारा नीलामी के लिए लाए जाएंगे, जिनका नाम फ्रेंचाइजी देंगी। अगले सेट में उन खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जो अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। इनमें अधिकतर खिलाड़ी भारतीय अंडर-19 टीम और घरेलू क्रिकेट से होंगे।
 

पांचवें सेट के बाद सभी टीमों की स्थिति
टीम पर्स में राशि (करोड़) खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स 11.6 22
दिल्ली कैपिटल्स 24.95 18
गुजरात टाइटंस 31.85 19
कोलकाता नाइट राइडर्स 6.95 16
लखनऊ सुपर जाएंट्स 6.75 20
मुंबई इंडियंस 8.15 19
पंजाब किंग्स 13.15 19
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11.75 20
राजस्थान रॉयल्स 7.1 18
सनराइजर्स हैदराबाद 3.6 23

03:13 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: चौथा सेट कैप्ड तेज गेंदबाज

यह सेट उन तेज गेंदबाजों का है, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं।

लॉकी फर्ग्यूसनः न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
चेतन साकरियाः 50 लाख बेस प्राइस वाले चेतन साकरिया को इसी कीमत पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ा।
अल्जारी जोशेपः एक करोड़ बेस प्राइस वाले अल्जारी जोशेप को आरसीबी ने 11.5 करोड़ में खरीदा।
उमेश यादवः दो करोड़ बेस प्राइस वाले उमेश को गुजरात टाइटंस ने 5.8 करोड़ में खरीदा।
शिवम मावीः 50 लाख बेस प्राइस वाले शिवम मावी को 6.4 करोड़ में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा।
मिचेल स्टार्कः दो करोड़ बेस प्राइस वाले स्टार्क पर शुरुआत में मुंबई और दिल्ली ने बोली लगाई। बाद में कोलकाता और गुजरात इस रेस में शामिल हुए। अंत में 24.75 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीदा। इसके साथ ही वह पैट कमिंस को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
जयदेव उनादकटः 50 लाख बेस प्राइस वाले उनादकट को 1.6 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया।
दिलशान मदुशंकाः 50 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने 4.6 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

02:57 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: तीसरा सेट कैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज

यह सेट उन विकेटकीपर बल्लेबाजों का है, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं। 

फिलिप सॉल्टः 1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले फिलिप सॉल्ट को किसी टीम ने नहीं खरीदा। 
ट्रिस्टन स्टब्सः दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें इसी कीमत पर खरीदा।
के एस भरतः 50 लाख बेस प्राइस वाले केएस भरत को कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसी कीमत पर अपने साथ जोड़ा।
जोश इंग्लिसः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया।
कुसल मेंडिसः 50 लाख बेस प्राइस वाले कुसल मेंडिस पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया और वह भी इस नीलामी में नहीं बिके।

01:50 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: दूसरा सेट कैप्ड ऑलराउंडर्स

दूसरा सेट कैप्ड ऑलराउंडर्स का है। इस सेट में वह खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं और गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करने में माहिर हैं।

वनिंदू हसरंगाः श्रीलंकाई स्पिनर का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था और हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। किसी अन्य टीम ने हसरंगा पर दांव नहीं लगाया।
रचिन रवींद्रः 50 लाख बेस प्राइस वाले रवींद्र को खरीदने के लिए चेन्नई और दिल्ली के बीच होड़ लगी। चेन्नई ने उन्हें 1.8 करोड़ में खरीदा। रवींद्र ने वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए गेंद और बल्ले से कमाल किया था।
शार्दुल ठाकुरः दो करोड़ बेस प्राइस वाले शार्दुल ठाकुर को खरीदने में चेन्नई और हैदराबाद ने रुचि दिखाई। अंत में चेन्नई ने उन्हें चार करोड़ रुपये में खरीदा।
अजमतुल्लाह ओमरजईः अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस ने खरीदा।
पैट कमिंसः दो करोड़ बेस प्राइस वाले कमिंस को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई। बाद में आरसीबी और हैदराबाद इस रेस में शामिल हुई। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
गेराल्ड कोइत्जीः दो करोड़ बेस प्राइस वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई। मुंबई ने उन्हें पांच करोड़ रुपये खरीदा।
हर्षल पटेलः दो करोड़ बेस प्राइस वाले हर्षल पटेल को खरीदने के लिए गुजरात और पंजाब में होड़ लगी। अंत में पंजाब किंग्स ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
डेरिल मिचेलः एक करोड़ बेस प्राइस वाले डेरिल मिचेल के लिए दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स में लड़ाई हुई। अंत में चेन्नई इस रेस में शामिल हुई और 14 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा।
क्रिस वोक्सः दो करोड़ बेस प्राइस वाले क्रिस वोक्स को खरीदने में पंजाब और कोलकाता ने रुचि दिखाई। अंत में पंजाब ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा। 

इस सेट में कुल नौ खिलाड़ी नीलामी के लिए आए और सभी बिक गए। 20.5 करोड़ रुपये की कीमत हासिल कर पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसं महंगे खिलाड़ी बने। हर्षल पटेल और डेरिल मिचेल पर भी 10 करोड़ से ज्यादा का दांव लगा।

दूसरे सेट के बाद किस टीम के पास कितने पैसे
गुजरात टाइटंसः
37.65 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइटराइडर्सः 32.70 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्सः 24.95 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः 23.25 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्सः 13.05 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाएंट्सः 13.15 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंसः 12.75 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपरकिंग्सः 11.60 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्सः 7.10 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबादः 5.20 करोड़ रुपये

01:15 PM, 19-Dec-2023

IPL 2024 Auction Live: पहला सेट कैप्ड बैटर्स

70 खिलाड़ी 10 अलग-अलग सेट पर नीलाम होंगे। पहला सेट कैप्ट बैटर्स का होगा। यानी वह बल्लेबाज जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं।

रोवमन पॉवेलः एक करोड़ बेस प्राइस वाले रोमन पॉवेल के लिए कोलकाता और राजस्थान के बीच जमकर लड़ाई हुई। अंत में राजस्थान की टीम ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा।
राइली रूसोः दो करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। वह नीलामी में नहीं बिके।
हैरी ब्रूकः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ब्रूक के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच काफी देर तक लड़ाई हुई और अंत में दिल्ली ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा।
ट्रेविस हेडः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ट्रेविस हेड पर चेन्नई और हैदराबाद ने दांव लगाया। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 6.8 करोड़ रुपये में खरीदा। हेड ने विश्व कप फाइनल में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया था।
करुण नायर: 50 लाख बेस प्राइस वाले करुण नायर पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया।
स्टीव स्मिथ: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
मनीष पांडेः 50 लाख बेस प्राइस वाले मनीष पांडे को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

पहले सेट में कुल तीन खिलाड़ी बिके। पॉवेल को राजस्थान ने और ब्रूक को दिल्ली ने खरीदा। ट्रेविस हेड को हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा। अब तक पॉवेल सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस सेट में चार खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगी, लेकिन आगे चलकर ये खिलाड़ी फिर नीलामी में आएंगे और इन पर बोली लग सकती है।

01:13 PM, 19-Dec-2023

IPL 2024 Auction Time: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू

आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। अरुण धूमल के संबोधन के साथ इसकी शुरुआत हुई।

12:59 PM, 19-Dec-2023

IPL Nilami 2024 Live: ऋषभ पंत भी कोका कोला एरेना पहुंचे

ऋषभ पंत भी दुबई की कोका कोला एरेना में पहुंच चुके हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे। पंत टीम के कप्तान भी हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। अगले साल आईपीएल में उनके खेलने की संभावना काफी ज्यादा है।

12:46 PM, 19-Dec-2023

IPL Nilami Live: नीलामी का सेट तैयार

खिलाड़ियों की नीलामी के लिए दुबई के कोका कोला एरेना में तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधि नीलामी स्थल पर पहुंच चुके हैं और नीलामी थोड़ी देर में ही शुरू होने वाली है।
 

12:21 PM, 19-Dec-2023

IPL Auction Live Updates: करोड़पति बन सकते हैं ये युवा खिलाड़ी

आईपीएल की नीलामी में हर साल कुछ युवा खिलाड़ियों की किस्मत चमकती है और वह मालामाल हो जाते हैं। इस साल भी ऐसा होना तय है। इस बार अर्शिन कुलकर्णी और उर्विल पटेल जैसे खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

11:17 AM, 19-Dec-2023

IPL Auction Live Updates: कहां देख सकती हैं नीलामी

आईपीएल की नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे शुरू होगी। इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं, मोबाइल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकती है। नीलामी से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

11:09 AM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: नीलामी से पहले कैसी दिखती हैं सभी टीमें

आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले सबसे कम खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के पास हैं। इस टीम के पास 12 खिलाड़ियों के लिए जगह खाली है। वहीं, चेन्नई, लखनऊ, बैंगलोर और हैदराबाद के पास सिर्फ छह-छह खिलाड़ियों की जगह खाली है। नीलामी से पहले हर टीम कैसी दिखती है, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें

11:01 AM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: काव्या और प्रीति लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

इस नीलामी में हर टीम की मालिक शामिल होंगे। इनमें हैदराबाद की काव्या मारन से लेकर पंजाबी की प्रीति जिंटा और कोलकाता की सुहाना खान भी शामिल हैं। इन सेलिब्रिटी के पहुंचने से ग्लैमर का तड़का भी लगेगा। इस नीलामी में किस टीम की तरफ से कौन शामिल हो सकता है, जानने के लिए यहां क्लिक करें

10:49 AM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: आईपीएल में पहली बार महिला नीलामीकर्ता

आईपीएल के इतिहास में पहली बार कोई महिला खिलाड़ियों की नीलामी करेगी। महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी करने वाली मल्लिका सागर इस बार नीलामीकर्ता हैं। इस नीलामी से जुड़ी हर जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं

10:46 AM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: किस खिलाड़ी पर किस टीम की नजर

इस नीलामी में चेन्नई की कोशिश अंबाती रायुडू और बेन स्टोक्स का विकल्प ढूंढ़ने की होगी। वहीं, गुजरात को हार्दिक पांड्या की जगह एक बेहतरीन ऑलराउंडर की जरूरत है। इस नीलामी से पहले हर टीम की स्थिति क्या है। उनके पास कितने खिलाड़ियों की जगह खाली है और पर्स में कितने पैसे हैं। ये टीमें किन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती हैं, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें

10:44 AM, 19-Dec-2023

IPL Auction 2024 Live: खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत इस नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टेबल पर मौजूद होंगे और खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे। पंत ने इसे लेकर अपने विचार और सड़क हादसे से वापसी के अनुभव भी साझा किए हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें
 

10:13 AM, 19-Dec-2023

IPL 2024 Auction Highlights: आईपीएल नीलामी खत्म, कुल 72 खिलाड़ियों पर लगी बोली, कमिंस-स्टार्क ने तोड़े रिकॉर्ड

IPL Mini Auction 2024 Live News Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में सभी 10 टीमें कुल मिलाकर 77 खिलाड़ियों की जगह भरने के लिए दांव लगाएंगी। सभी टीमों के पर्स में कुल 262.95 करोड़ रुपये हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें