फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: कांग्रेस की बड़ी जीत, AAP के छात्र संगठन को झटका, ABVP का रहा ये हाल

Wed, 06 Sep 2023 07:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ चंडीगढ़ के 10 कॉलेजों में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव में मतदान शुरू हो गया है। इस बार कुल 131 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इनमें से 21 पंजाब यूनिवर्सिटी और 110 उम्मीदवारों ने कॉलेजों में अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन
PU Student Council Elections 2023: एन एस यू आई के प्रधान पद के उम्मीदवार जतिंदर सिंह। - फोटो : करुण शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ चंडीगढ़ के 10 कॉलेजों में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव में मतदान शुरू हो गया है। इस बार कुल 131 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 21 पंजाब यूनिवर्सिटी और 110 उम्मीदवार कॉलेजों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन


पीयू में चारों पदों पर लड़कियां दे रहीं टक्कर

पीयू में अध्यक्ष पद पर 9 और उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर 4-4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पीयू में इस बार चारों पदों पर लड़कियां, लड़कों को टक्कर दे रही हैं। अध्यक्ष पद पर पीएसयू ललकार की मनिका, महासचिव पद पर सोपू की मेघा नय्यर, उपाध्यक्ष पद पर सथ की रनमीकजोत कौर और संयुक्त सचिव के पद पर एचपीएसयू की दिकित ने चुनावी मैदान में ताल ठोकी है। 

दोपहर बाद होगी मतगणना

पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को 29 विभागों में 68 विभागीय प्रतिनिधियों के पदों पर भी चुनाव है। विवि और कॉलेजों में सुबह साढ़े 9 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मतदान के बाद दोपहर में मतगणना शुरू होगी और बुधवार को ही देर शाम तक पीयू समेत सभी कॉलेजों के नतीजे आ जाएंगे।

15693 विद्यार्थी करेंगे मतदान

इस बार छात्रसंघ चुनाव में पीयू में सेक्टर-14 और सेक्टर-25 परिसर के कुल 15693 छात्र मतदान करेंगे। पीयू के विभिन्न विभागों में कुल 179 बूथ बनाए गए हैं। जहां मतदाता वोट डाल सकेंगे।

सेक्टर-32 के जीजीएसडी कॉलेज में सर्वाधिक मतदाता

चंडीगढ़ के 10 कॉलेजों में अध्यक्ष पद के लिए 31, उपाध्यक्ष के लिए 25, महासचिव पद के लिए 28 और संयुक्त सचिव पद के लिए 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 8492 मतदाता सेक्टर-32 के जीजीएसडी कॉलेज में हैं। इसके बाद डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में 8384 मतदाता हैं, जिनमें से 5239 लड़के और 3145 लड़कियां शामिल हैं। वहीं, सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में कुल 5954 मतदाता हैं। इनमें लड़कों की संख्या 4658 और लड़कियों की संख्या 1296 है।

सेक्टर-11 के कोएड कॉलेज में करीब 4500 और गर्ल्स कॉलेज में 3870 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। सबसे कम करीब 900 मतदाता सेक्टर 50 के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन में हैं। गर्ल्स कॉलेजों में सबसे अधिक 4800 मतदाता एमसीएम में हैं। वहीं, जीसीजी-42 में 3291 और देव समाज कॉलेज फॉर वुमन में 1330 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 

छात्रों को मिल रहे चार बैलेट पेपर
छात्रों को मतदान के समय चार बैलेट पेपर दिए जा रहे हैं। इनमें से एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव और एक संयुक्त सचिव पद के लिए है। मतदाता छात्र को बैलेट पेपर पर अपने पंसद के उम्मीदवार के नाम और पैनल कोड के सामने स्टैंप लगाना होगा।  

पीयू और कॉलेजों में मतदान शुरू

पंजाब विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मतदान करने पहुंचे हैं। कॉलेजों में लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। 



डीएवी कॉलेज के बाहर से छात्र राउंडअप

पंजाब विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। हर मतदान हाल के बाहर पुलिसकर्मी की तैनात की गई है। उधर, डीएवी कॉलेज के बाहर से एक छात्र को पुलिस ने राउंडअप किया है। 

पीजीजीसी- 46 में अब तक पड़े 500 वोट

पीजीजीसी सेक्टर- 46 में छात्रों को कॉलेज के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। छात्रों को लुभाने के लिए एक पार्टी ने छबील भी लगाई है। उधर, पीयू में छात्रों के बैग की जांच भी की जा रही है। विभागों के बाहर ही बैग रखवा दिए गए हैं। सेक्टर-42 गवर्नमेंट कॉलेज में मतदान करने बड़ी संख्या में छात्राएं पहुंची। पीजीजीसी सेक्टर- 46 में अब तक करीब 500 वोट पड़ चुके हैं। 

पीयू में अब तक करीब 50 फीसदी मतदान 

पंजाब विश्वविद्यालय में आधी मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। मतदान के बाद विद्यार्थी धीरे-धीरे स्टूडेंट सेंटर एकत्रित हो रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर विभिन्न संगठन के छात्र नेता भी चक्कर लगा रहे हैं। उधर, पीजीजीसी 46 में स्टूडेंट्स कम होने की वजह से वोट कम पड़ रहे हैं। 

 

पुलिस के 1200 जवान तैनात

पंजाब विश्वविद्यालय और शहर के अन्य कॉलेजों में बुधवार को कुल 1200 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहे। पुलिस ने तीन तरह के प्रबंध कर रखे हैं। इनमें चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद की तैयारी शामिल है। चुनाव में 14 डीएसपी, 12 थाना प्रभारी, 18 इंस्पेक्टर, 10 चौकी प्रभारी और 938 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

 

पीयू में मतदान संपन्न, कुछ देर में आएंगे नतीजे

पंजाब विश्वविद्यालय में मतदान संपन्न हो गया है। आधे घंटे में जिम्नेजियम हॉल में मतगणना शुरू होगी। उधर, सेक्टर-32 स्थित एचडी कॉलेज में शांतिपूर्वक ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। दोपहर एक बजे तक नतीजे आ जाएंगे।

पीजीजीसी-46 के पास पथराव

सेक्टर- 46 स्थित पीजीजीसी के पास पथराव हुआ है। एक छात्र को चोट लगी है। बताया जा रहा है कि उसका सिर फटा गया है।पुलिस सभी छात्रों को कॉलेज के पास से हटा रही है। घायल छात्र की पहचान सुरेंद्र कुमार (बीए तृतीय वर्ष) के रूप में हुई है। उसे सेक्टर-45 के अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल के पास ही मिट्टी के बर्तन की दुकान है। जहां से छात्रों ने गमले उठाकर एक-दूसरे को मारे हैं। इससे दुकानदार महिला का काफी नुकसान हुआ है।

कहां-किस के बीच मुकाबला, विद्यार्थियों ने बताया
विद्यार्थियों के मुताबिक पीयू में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई, सीवाईएसएस और एबीवीपी के बीच कांटे का मुकाबला है। वहीं जनरल सेक्रेटरी पद पर एबीवीपी और इनसो के बीच बराबर की टक्कर दिख रही है। उपाध्यक्ष पद पर सथ और इनसो के बीच टक्कर बताई जा रही है। इसके अलावा ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर तीन साल बाद चुनावी मैदान में आए संगठन पीयूएचएच और एचपीएसयू के बीच मुकाबला दिख रहा है।

थोड़ी देर में विभाग प्रतिनिधियों के नतीजे
पंजाब यूनिवर्सिटी में विभाग प्रतिनिधियों का परिणाम थोड़ी देर में ही जारी कर दिया जाएगा। विभाग प्रतिनिधियों की काउंटिंग शुरू हो गई है। 

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन में कमलप्रीत बनीं अध्यक्ष
सेक्टर- 26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन में कमलप्रीत कौर ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। कमलप्रीत कौर एम. कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।
 
 पद उम्मीदवार का नाम कक्षा
अध्यक्ष कमलप्रीत कौर एम. कॉम द्वितीय वर्ष
उपाध्यक्ष हरप्रीत एम. कॉम द्वितीय वर्ष
सचिव नवनीत कौर  संयुक्त सचिव
संयुक्त सचिव वृंदा संयुक्त सचिव

पीजीजीसी- 46 में ओम श्रीवास्तव ने मारी बाजी
पीजीजीसी सेक्टर 46 में ओम श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं लकी ने उपाध्यक्ष का चुनाव जीता है। रजत सिंह सचिव और रमनजोत कौर संयुक्त सचिव बनी हैं। 

एसडी कॉलेज में परविंदर सिंह बने अध्यक्ष
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में अध्यक्ष पद पर परविंदर सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सक्षम भतेजा ने बाजी मारी है। हर्ष चौहान ने सचिव और उर्विजा बाली संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है।  

पीयू अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई आगे
पंजाब विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई लगातार आगे है। सीवाईएसएस तीसरे स्थान पर है। वहीं एबीवीपी दूसरे स्थान पर है।   
 
संगठन मत
NSUI 312
ABVP 289
CYSS 284
SOI 106
PUSU 36
SFS 49
PSU 52
HSA 20

सेक्टर-50 कॉलेज में साहिल सिंगला ने दर्ज की जीत
सेक्टर-50 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अध्यक्ष पद पर साहिल सिंगला, उपाध्यक्ष पद पर हरदिल विशेष, महासचिव पद पर नीतिश कांसल और संयुक्त सचिव पद पर सुरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। 

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में गगनप्रीत सिंह ने जीता अध्यक्ष पद का चुनाव
सेक्टर- 26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में अध्यक्ष पद पर गगनप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अर्शदीप सिंह, महासचिव पद पर हर्ष बब्बर और संयुक्त सचिव पद पर मुकेश कुमार ने जीत दर्ज की है।  

  पीयू अध्यक्ष पद की मतगणना

छात्र संगठन

मत

NSUI

526

ABVP

493

CYSS

449

SOI

197

PUSU

153

PSU (L)

83

HSA

29

SFS

78

 

सेक्टर-11 कॉलेज में पूजा बनीं अध्यक्ष
सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में पूजा ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। पूजा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। अंकिता रावत ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। महासचिव पद पर जसलीन कौर और संयुक्त सचिव पद पर प्रेरणा ने बाजी मारी है।  

    पीयू अध्यक्ष पद पर एबीवीपी आगे

छात्र संगठन

मत

NSUI

823

ABVP

871

CYSS

783

SOI

369

PUSU

191

PSU (L)

104

HSA

114

SFS

379

    पीयू सचिव पद पर इनसो आगे
छात्र संगठन मत
INSO 1504
ABVP 1413
HSA 296
SOPU 523

पीयू अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर, एनएसयूआई आगे
 
छात्र संगठन मत
NSUI 1108
ABVP 1097
CYSS 1048

पीयू सचिव पद पर इनसो आगे चल रही है। वहीं एबीवीपी दूसरे और सोपू तीसरे स्थान पर है। 
 
छात्र संगठन मत
INSO 1848
ABVP 1576
SOPU 543
HSA 529

निर्विरोध रोजी उपाध्यक्ष तो स्नेहा बनीं संयुक्त सचिव
सेक्टर-42 स्थित सरकारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रोजी को निर्विरोध चुना गया। सचिव पद पर हरउमीद कौर ने जीत दर्ज की है। स्नेहा निर्विरोध संयुक्त सचिव चुनी गईं। जीत के बाद छात्राओं ने जमकर जश्न मनाया। 

उपाध्यक्ष पद पर सथ की रनमीकजोत कौर ने बनाई बढ़त
पीयू के उपाध्यक्ष पद पर सथ की रनमीकजोत कौर 2347 मतों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। वहीं इनसो के उम्मीदवार अनुराग वर्धान 2262 मतों के साथ दूसरे स्थान पर है। आईएसए के गौरव चौहान 647 मतों के साथ तीसरे और गौरव कशिश 534 मतों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं। 

       अध्यक्ष पद पर NSUI आगे
 छात्र संगठन मत
NSUI 1865
ABVP 1530
CYSS 1444

संयुक्त सचिव पद पर गौरव आगे
पंजाब विश्वविद्यालय में संयुक्त सचिव पद पर पीयूएचएच के गौरव चहल 2006 मतों के साथ सबसे आगे हैं। वहीं एचपीएसयू के दिकित पाल्डो 1798 मतों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। पुसू के धीरज गर्ग 1495 मतों के साथ तीसरे और कुलविंदर सिंह (किंदी) 556 मतों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं। 

जशनप्रीत सिंह ने जीता DAV का दंगल
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में जशनप्रीत सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। उपाध्यक्ष पर कार्तिकेय बिष्ट ने फतेह हासिल की। गौरव वर्मा को सचिव और प्रथम को संयुक्त सचिव चुना गया है। 

         अध्यक्ष पद पर NSUI आगे
 छात्र संगठन मत
NSUI 2010
ABVP 1598
CYSS 1572

रनमीकजोत कौर की बढ़त जारी
पीयू के उपाध्यक्ष पद पर सथ की रनमीकजोत कौर 2866 मतों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। वहीं इनसो के उम्मीदवार अनुराग वर्धान 2359 मतों के साथ दूसरे स्थान पर है। आईएसए के गौरव चौहान 688 मतों के साथ तीसरे और गौरव कशिश 583 मतों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं। 

 पीयू: अध्यक्ष पद पर कौन-किससे आगे
छात्र संगठन अब तक मिले मत
NSUI 2362
CYSS 1807
ABVP 1732


                                       रनमीकजोत कौर और गौरव चहल।

रनमीकजोत कौर बनीं पीयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष

पीयू के छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद पर सथ की रनमीकजोत कौर ने जीत हासिल की है। उनका इनसो के उम्मीदवार अनुराग वर्धान, आईएसए के गौरव चौहान और गौरव कशिश से मुकाबला था। हालांकि रनमीकजोत कौर ने काफी बढ़त बना ली थी और ये बढ़त जीत तक कायम रही है।रनमीकजोत कौर ने 765 मतों से जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर पीयूएचएच के गौरव चहल ने 103 मतों से जीत दर्ज की है। इनसो के दीपक गोयत ने महासचिव पद पर 1811 मतों से चुनाव जीता है।

                                                                       दीपक गोयत।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन 'छात्र युवा संघर्ष समिति' (CYSS) को बड़ा झटका लगा है। पिछले चुनाव में सीवाईएसएस ने पीयू में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीता था। इस बार संगठन को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं भाजपा का छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) तीसरे स्थान पर रहा। एनएसयूआई के उम्मीदवार जतिंदर सिंह ने छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव 603 मतों से जीता है।

पिछले साल (वर्ष 2022) एनएसयूआई को दो पदों उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पर जीत मिली थी और उससे पहले वर्ष 2021 में अध्यक्ष पद छोड़कर तीनों सीटें एनएसयूआई ने जीती थीं। इस बार केवल अध्यक्ष पद पर जीत मिली। एबीवीपी को किसी भी पद पर जीत नहीं मिली है। वहीं छात्र युवा संघर्ष समिति को भी पीयू की सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

        अध्यक्ष पद पर किसे मिले कितने वोट
छात्र संगठन   उम्मीदवार का नाम कुल मत
एनएसयूआई जतिंदर सिंह     3002
सीवाईएसएस  दिव्यांश ठाकुर 2399
एबीवीपी   राकेश देशवाल 2182
सोई युवराज गर्ग  996
एसएफएस    प्रतीक कुमार   621
पुसू दविंदर पाल सिंह 330
पीएसयू ललकार मनिका छाबड़ा 326
आजाद सक्षम सिंह 10
नोटा  -----     207
           

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें