10:51 AM, 12-Mar-2024
पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के लिए 13,228 करोड़ की योजनाएं
पीएम मोदी ने मंगलवार को बिहार के हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के क्षेत्राधिकार में 13,228 करोड़ रुपये की योजनाएं दीं। पीएम ने बिहार के नरकटियागंज में 50 करोड़ की लागत वाली वाशिंग पिट लाईन के साथ कोचिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा, 5423 करोड़ रुपये की लागत से ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की न्यू चिरैला पाथु-न्यू सोननगर-न्यू डीडीयू रेलखंड का माननीय प्रधामंत्री जी राष्ट्र को समर्पित किया। आरा और मुजफ्फरपुर में वाशिंग पिट लाईन, 16 गुड्स शेड, 1329 करोड़ रुपये की लागत वाली चार गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल के अलावा बिहार के पटना और दरभंगा जंक्शन पर भारतीय जनऔषधि केंद्र एवं पूर्व मध्य रेलवे के 68 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का भी लोकार्पण किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के माध्यम से छोटे किसानों, कारीगरों और विश्वकर्मा मित्रों के उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।