10:45 AM, 27-Mar-2024
पप्पू यादव बोले- राहुल गांधी से बड़ा हीरो कोई नहीं
पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बागडोगरा से पूर्णिया जाने के क्रम में किशनगंज बस स्टैंड के पास कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पप्पू यादव के समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रोफेसर गुलरेज रोशन रहमान व नासिक नादिर सहित अन्य नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया। पप्पू यादव ने कहा कि पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगतसिंह, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बाद अब राहुल गांधी ने देश के 130 करोड़ लोगों का दिल जीतने का जो जज्बा दिखाया है, इससे साबित होता है कि उनसे बड़ा कोई हीरो नहीं हो सकता है।