5 लाख रुपए नकली नोट और मशीन के साथ धंधेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे
गया में पुलिस ने नकली करेंसी के साथ दो धंधेबाजों को दबोच लिया है। उनके पास से पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपए नकली नोटों के साथ मशीन भी बरामद किया है। आरोपी चेरकी थाना क्षेत्र के कुरमामा गांव निवासी एक घर में मशीन लगाकर नकली नोट छापने का काम कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने 50, 200 और 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
राष्ट्रीय लोक जनता दल का नाम बदला
पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को अब नया नाम मिल गया है। अब यह पार्टी अब रालोजपा नहीं बल्कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से जानी जाएगी। पार्टी के नए नाम को रजिस्टर्ड करवा दिया गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने अब पार्टी रजिस्टर्ड हो गई है। पार्टी का नाम बदल गया है। हमारे साथी को चाहते थे कि हमारे पार्टी का नाम तीन शब्द से हो अब वह हो गई है। हमलोगों ने तीन की जगह पांच नाम चुनाव आयोग को सुझाया। इसमें से अंतिम रूप से राष्टीय लोक मोर्चा के नाम पर मुहर लगी और पार्टी इसी नाम रजिस्टर्ड हो गई है। चुनाव आयोग की ओर से सूचना मिल गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से काम करेगी और हमारी पार्टी एनडीए के मिल करके चुनाव लडे़गी और 40 में 40 सीट जीतेगी
भागलपुर में लाश मिलने के बाद बवाल
भागलपुर के नवगछिया में बवाल हुआ है। दो से लापता महिला की लाश मिलने से लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। पुलिस जब समझाने आई तो उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस जीप समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले के कर दिया। इतना ही नहीं कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। दोनों पत्रकारों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझाने की फिर से कोशिश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि उपद्रवियों ने दक्षिणबाड़ी टोला में पुलिस की गाड़ी, पंचायत समिति सदस्य की गाड़ी और तीन बाइक में आग लगाई गई है। पूरी खबर यहां पढ़े...
बेगूसराय में महिला ने किया सुसाइड
बेगूसराय में महिला ने सुसाइड कर लिया। कहा जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद में तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के तुरकिया गांव की है। मृत महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के तुरकिया गांव के रहने वाले रविंद्र महतो की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में की गई है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
राज्य के कई जिलों में विद्या की देवी सरस्वती की प्रति विसर्जन पर पथराव, दोतरफा झड़प और तनाव की स्थिति अब भी है। कई जिलों में स्थिति नियंत्रित होती दिख रही है। दरभंगा में सोशल मीडिया के जरिए दुष्प्रचार कर हिंसा को बढ़ावा देने के प्रयास को देखते हुए जिला प्रशासन को आखिरकार इंटरनेट बैन का आदेश जारी करना पड़ा। यह बंदिश फिलहाल 19 फरवरी तक के लिए लागू है। बेगूसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। जवान बेटे-बेटी के साथ पिता की खबर से बेगूसराय पुलिस परेशान हो गई। घटना किसी गैंगवार या लूट के दौरान नहीं हुई। आपसी विवाद के बा एक ही परिवार के तीन की इस तरह गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले कटिहार में नशेड़ी पिता ने अपने तीन बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला और खुद को भी आग के हवाले कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसकी हालत गंभीर है।