फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 15-Apr-2026

Bihar: बेगूसराय में एक ही दिन दो घटना, एक तरफ पुलिस हिरासत से युवक फरार, दूसरी तरफ प्रेम प्रसंग में चली गोली

Bihar: बेगूसराय में दो अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। नावकोठी थाना से एक संदिग्ध युवक वेंटिलेटर तोड़कर फरार हो गया, जबकि साहेबपुर कमाल क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक का अपहरण कर उसे गोली मार दी गई। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। और पढ़ें

10:33 PM, 15-Apr-2026

Bihar News : राजधानी पटना में कर रही थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, अब किराए के मकान में मिला शव

Bihar : किसी ने पुलिस को कॉल कर यह जानकारी दी कि एक लड़की की लाश कमरे में है। सूचना मिलते ही पुलिस सजग हो गई और रावण हो गई घटनास्थल की ओर। आख़िरकार पुलिस घटनास्थल पर पहुँच भी गई,  लेकिन कई सवाल थे, जिसके जवाब नहीं मिल रहे थे। और पढ़ें

10:20 PM, 15-Apr-2026

Bihar: तीन साल का प्यार, तीन मिनट में खत्म! मंडप से भागा प्रेमी, दुल्हन को ले गए परिजन

 Bihar: जमुई के पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी उस समय अधूरी रह गई, जब युवती के परिजन मौके पर पहुंचकर उसे अपने साथ ले गए। युवक मौके से फरार हो गया। घटना से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। और पढ़ें

विज्ञापन
10:08 PM, 15-Apr-2026

Bihar: छातापुर में खड़ी बस बनी आग का गोला, दमकल की देरी से भड़की भीड़ ने मचा दिया तांडव!

Bihar: सुपौल के छातापुर बस पड़ाव में देव ट्रैवल्स की एक यात्री बस में बुधवार शाम अचानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जल गई। दमकल के देर से पहुंचने पर आक्रोशित भीड़ ने हंगामा किया, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक एसआई घायल हो गए। और पढ़ें

07:17 PM, 15-Apr-2026

Bihar: सरकारी काम में लापरवाही पड़ी भारी, DM की एक रिपोर्ट और तुरंत सस्पेंड हो गए सीओ

Bihar: गोपालगंज सदर के सीओ रजत बर्णवाल को राजस्व कार्यों में लापरवाही, लक्ष्य पूरा न करने, दस्तावेजों के खराब रखरखाव और ‘राजस्व महा-अभियान’ में शिथिलता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।   और पढ़ें

विज्ञापन
06:51 PM, 15-Apr-2026

Bihar: बहन की शादी का न्योता बांटने निकला था भाई, कफन में लिपटकर लौटी उसकी लाश; खुशी मातम में बदली

Bihar: अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय रामप्यारे दास की मौत हो गई। वह अपनी बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने बाइक से जा रहा था, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। और पढ़ें

06:08 PM, 15-Apr-2026

Bihar CM: मंत्रियों की सूची से पहले विभाग बंटे, सीएम सम्राट चौधरी ने गृह समेत 29 विभाग रखे; जदयू को क्या मिला?

Bihar News : आमतौर पर तकरीबन 20 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा होता है, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई एनडीए सरकार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दो मंत्रियों के साथ ही विभागों का बंटवारा कर दिया। और पढ़ें

06:05 PM, 15-Apr-2026

Bihar: दरिंदगी की हद पार करने वालों को उम्रकैद, किशोरी की चीखों को मिला आखिर इंसाफ

Bihar: बिहार के गोपालगंज में पॉक्सो एक्ट के तहत विशेष अदालत ने दो साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में सख्त फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी। अदालत ने स्पष्ट कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। और पढ़ें

05:36 PM, 15-Apr-2026

Bihar CM : सम्राट चौधरी की अफसर के साथ पहली मीटिंग; बिहार के नए सीएम ने सात निश्चय पर क्या कहा?

Bihar : मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने सभी बड़े अधिकारियों को बुलाया और बतौर सीएम पहली मीटिंग ली। उन्होंने नीतीश कुमार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यालय स्तर से लेकर नीचे तक कहीं भी कार्यों को लटकाने की प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिये।  और पढ़ें

05:03 PM, 15-Apr-2026

Samrat Choudhary : 'प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर सम्राट चौधरी को बधाई'- नए सीएम की शपथ के बाद तेजस्वी यादव का तंज

Tejashwi Yadav : राजद नेता अब्दुल बारिसिद्दिकी से आज यह सवाल पूछा गया कि सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तेजस्वी यादव क्यों नहीं आए? उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं आया, सोशल मीडिया पर सम्राट चौधरी के नाम शुभकामना का संदेश जरुर आ गया।   और पढ़ें

04:49 PM, 15-Apr-2026

Bihar New CM: सम्राट चौधरी बने बिहार के नए CM, पटना में BJP दफ्तर में जश्न का माहौल

Bihar New CM: सम्राट चौधरी बने बिहार के नए CM, पटना में BJP दफ्तर में जश्न का माहौल और पढ़ें

04:38 PM, 15-Apr-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, टोकन सिस्टम से चलता था गोरखधंधा; मैनेजर और लाइनर गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपु पुलिस ने बुधवार को एक संगठित देह व्यापार रैकेट का  खुलासा किया है। जिले में संचालित मोहिनी ढाबा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जहां जांच में पता चला कि रैकेट सुनियोजित तरीके से चल रहा था, जहां ग्राहकों को टोकन दिए जाते थे और लेन-देन का पूरा हिसाब रजिस्टर में दर्ज होता था। और पढ़ें

04:19 PM, 15-Apr-2026

Bihar New CM: भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत, खेली गई फूलों की होली, देखें नजारा

Bihar New CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मखाने की माला पहनाकर अभिनंदन किया।   और पढ़ें

03:43 PM, 15-Apr-2026

Bihar News: बक्सर में बर्बरता की हद पार; चोरी के शक में युवक को दी गई तालिबानी सजा, पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले के गुरुदास मठिया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों द्वारा पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना 12 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। और पढ़ें

03:19 PM, 15-Apr-2026

Bihar CM: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा कार्यालय में क्यों हंगामा? कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाने लगी

Samrat Choudhary: गठन के 46 साल बाद बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बने तो कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। इसमें सुरक्षा को लेकर पुलिस की दखल क्या पड़ी, भाजपा कार्यालय के सामने हंगामा मच गया। पुलिस को ही पीछे हटना पड़ा। और पढ़ें

03:18 PM, 15-Apr-2026

Samrat Choudhary: नीतीश कुमार से कैसे मिले सीएम सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद क्या किया?

Samrat Choudhary: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सीएमओ पहुंचकर पदभार संभाला। और पढ़ें

03:02 PM, 15-Apr-2026

CM Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री मोदी का मिला संदेश; नीतीश-नितिन ने भी दी बधाई

Samrat Choudhary : बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाइयों का सिलसिला चरम पर है। शपथ ग्रहण के समय पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने कंधे पर हाथ रखकर बधाई दी। पीएम मोदी ने भी संदेश भेजा। बाकी दिग्गजों ने भी बधाइयां दीं। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें

02:42 PM, 15-Apr-2026

Samrat Chaudhary बने Bihar के नए मुख्यमंत्री, देखिए पटना में हुआ शपथग्रहण समारोह कैसा रहा?

सम्राट चौधरी भाजपा के तरफ से बिहार के पहले मुख्यमंत्री चुने गए। देखिए कैसा रहा उनका शपथग्रहण। और पढ़ें

02:41 PM, 15-Apr-2026

Bihar: स्कूल जा रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा; मौके पर हुई मौत, घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार

Bihar: मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में NH-27 के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने साइकिल से स्कूल जा रहे 14 वर्षीय छात्र विकास कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।  और पढ़ें

02:39 PM, 15-Apr-2026

Bihar ने उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद Bijendra Prasad Yadav ने प्रदेश के विकास पर क्या कहा?

बिहार के नए डिप्टी सीएम के तौर पर जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव चुने गए। देखिए उन्होंने क्या कहा। और पढ़ें

02:36 PM, 15-Apr-2026

Bihar New CM: बिहार के नए मुख्यमंत्री बने Samrat chaudhary, नेताओं ने उन पर क्या कहा?

बिहार के 24वें सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। देखिए नेताओं ने उस पर क्या कहा। और पढ़ें

02:08 PM, 15-Apr-2026

Bihar News: 20 फीट ऊंचे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक उदय कुमार का शव पेड़ की 20 फीट ऊंची डाल से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच रही है। और पढ़ें

01:44 PM, 15-Apr-2026

Bihar News: जहानाबाद में प्रशासनिक सख्ती, हड़ताल के बीच दो राजस्व अधिकारी निलंबित, कामकाज ठप

बिहार के जहानाबाद जिले में राजस्व कार्यों के लंबे समय से ठप रहने और कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक लापरवाही और कार्य बाधा के आरोप में मखदुमपुर के अंचलाधिकारी रंजीत कुमार उपाध्याय और जहानाबाद के राजस्व अधिकारी राम विकास सिंह को निलंबित कर दिया गया है। और पढ़ें

12:49 PM, 15-Apr-2026

Bihar New CM: बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने सम्राट, जदयू से विजय चौधरी-बिजेंद्र यादव ने भी ली शपथ

आज नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो चुकी है। 20 साल तक सीएम रहे नीतीश कुमार ने अपना आशीर्वाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी को दे दिया। उनके साथ जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले चुके हैं। आइये जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें

12:23 PM, 15-Apr-2026

Bihar News: 9 बार की जीत और अब डिप्टी सीएम की कमान, जानें बिजेंद्र प्रसाद यादव का सियासी सफर

बिहार में अनुभवी नेता और नीतीश कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 79 वर्षीय बिजेंद्र यादव ने सीएम सम्राट चौधरी के साथ शपथ ली। वे सुपौल जिले के रहने वाले हैं और लगातार 9 बार विधायक चुने जा चुके हैं। और पढ़ें

11:58 AM, 15-Apr-2026

Bihar News: स्टेट बैंक अफसर से बिहार के डिप्टी CM तक, जानें नए डिप्टी सीएम विजय चौधरी का पूरा राजनीतिक सफर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वे नीतीश कुमार के करीबी और अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। और पढ़ें

11:49 AM, 15-Apr-2026

Bihar: सीवान में चंद्रशेखर और गांधी प्रतिमा को पहुंचाया गया नुकसान, भड़का आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के सीवान जिले में दो अलग-अलग घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। असामाजिक तत्वों ने गोपालगंज मोड़ स्थित चंद्रशेखर चौक पर जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद की प्रतिमा को तोड़ दिया, जबकि एक दिन पहले गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर गुटखा थूकने की शर्मनाक घटना सामने आई। और पढ़ें

11:24 AM, 15-Apr-2026

Bihar: मुस्लिम बेटी जो बनी सनातन की साध्वी, सड़क के लिए छह साल त्यागा अन्न, पक्षियों से है जिसका रूहानी नाता!

बिहार के गोपालगंज से एक प्रेरणादायक और अनोखी कहानी सामने आई है, जहां आसमा खातून ने अपना जीवन बदलकर बउक दास के रूप में पहचान बनाई है। मुस्लिम परिवार में जन्मी आसमा का झुकाव बचपन से ही सनातन धर्म की ओर था और करीब 30 साल पहले उन्होंने घर छोड़ दिया। और पढ़ें

11:10 AM, 15-Apr-2026

Bihar News: चाचा पशुपति का हाल जानने अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान, जाना हाल; तस्वीरें आईं सामने

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। और पढ़ें

11:00 AM, 15-Apr-2026

Bihar: गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 18 अप्रैल को जॉब कैंप, बिना फीस मिलेगा रोजगार

बिहार के गया जिले में 18 अप्रैल 2026 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में FREEDOM EMPLOYABILITY ACADEMY और SIDDHARTHA TRACTORS जैसी कंपनियां भाग लेंगी और कुल 37 पदों पर भर्ती करेंगी। और पढ़ें

10:18 AM, 15-Apr-2026

Bihar Politics: बिहार में पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष? सम्राट सरकार के बड़े फैसले का इंतजार

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज का दिन खास होगा। आज सम्राट चौधरी के साथ जदयू कोटे से दो नेता डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। अब सियासी गलियारे में सबसे बड़ा सवाल विधानसभा अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर है। आइये जानते हैं क्या चल रहा बिहार में? और पढ़ें

09:58 AM, 15-Apr-2026

Bihar News: आधार सिस्टम में सेंध! अररिया में फर्जी दस्तावेज़ गैंग का भंडाफोड़, कई राज्यों के आईडी का दुरुपयोग

बिहार के अररिया जिले में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पलासी और रानीगंज थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई अन्य फरार हैं। और पढ़ें

09:57 AM, 15-Apr-2026

Bihar: मेडिकल हॉल की आड़ में नशा और देह व्यापार, 8 गिरफ्तार, 59 बोतल कोडिन कफ सिरप बरामद

बिहार के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल हॉल की आड़ में चल रहे नशे के धंधे और अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 59 बोतल प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप बरामद किया गया और 5 महिलाओं समेत 8 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। और पढ़ें

09:19 AM, 15-Apr-2026

Bihar News: रफ्तार का कहर,पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत और दो लड़ रहे जिंदगी से जंग

बिहार के सासाराम में पुरानी जीटी रोड पर साहू सिनेमा के पास देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ओमप्रकाश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रतिक राज और जयप्रकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

और पढ़ें

09:13 AM, 15-Apr-2026

Samrat Choudhary: बिहार के नए मुख्यमंत्री के बारे में जानिए, जाति से लेकर राजनीति तक सबकुछ

Bihar CM News : बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में जिनका नाम शुरू से अब तक सबसे आगे रहा, वह हैं सम्राट चौधरी। कौन हैं सम्राट चौधरी, भाजपा में कब आए और क्यों उनका नाम आगे रहा? और, फाइनल भी। और पढ़ें

09:04 AM, 15-Apr-2026

Bihar BJP CM: बिहार में पहली बार भाजपा का सीएम; किसकी सींची फसल काटेंगे सम्राट, कौन थे पार्टी के भीष्म पितामह

Samrat Choudhary : हसरत, अरमान, सपना... जो कहें, भाजपा लंबे समय से बिहार के लिए देख रही थी। आज सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो देखने वाली बात है कि पार्टी का यह सफर किनकी बदौलत मुकाम तक पहुंचा है? और पढ़ें

08:49 AM, 15-Apr-2026

Bihar News: मुंगेर में भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 4 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, 18 संदिग्ध हिरासत में

मुंगेर में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जहां पुलिस ने चार फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और 18 संदिग्धों को हिरासत में लिया। और पढ़ें

07:47 AM, 15-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर गांव में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक रवीश कुमार, जो कबाड़ी खरीदने गया था, ने हमलावर का विरोध किया तो उसे सीने में गोली मार दी गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें