फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये योगासन

Mon, 20 Sep 2021 10:55 AM IST
शशि सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छोटी उम्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। ये तो सभी भलीभांति जानते हैं कि योग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। बचपन से ही यदि बच्चों में योग करने की आदत डाली जाए तो उनका शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी तेजी के साथ होता है। और आज के समय में न केवल बुजुर्ग या व्यस्क ही नहीं बच्चें भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। एक यह कारण भी है कि बच्चों के लिए भी योग आवश्यक हो गया है लेकिन बच्चों से ज्यादा कठिन आसन नहीं करवाने चाहिए। तो आइए जानते हैं, बच्चों के लिए कुछ ऐसे योगासन जो आसान होने के साथ ही बच्चों के विकास के लिए भी फायदेमंद हैं।

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुखासन-
  • इस आसन को करने के लिए बच्चों को आराम से पैर फैलाकर बैठाएं।
  • अब दायां पैर बायीं जांघ के नीचे और बायां पैर दायीं जांघ के नीचे रखें।
  • शरीर को सीधा रखें और ध्यान की अवस्था में रहें।
सुखासन के फायदे-
इस आसन को करने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है। इसके साथ ही बच्चे शारीरिक रूप से भी मजबूत होते हैं और शरीर में फुर्ती आती है।

yoga - फोटो : social media
बालासन-
  • इस आसन में शरीर की स्थिति गर्भ में पल रहे शिशु के समान हो जाती है। बालासन को अंग्रेजी में चाइल्ड पोज कहा जाता है।
  • सबसे पहले घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं।
  • अपने टखनों और एड़ियों को आपस में जोड़ लें और घुटनों को बाहर की तरफ फैलाएं।
  • अब सांस अंदर खींचकर आगे की ओर झुकें।
  • जब पेट दोनों जांघों के बीच आ जाए तो सांस छोड़ दें।
  • दोनों हाथों को सामने की तरफ रखें।
 
बच्चों के लिए बालासन के फायदे-
इस आसन को करने से मन शांत होता है और बच्चा मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। इसके अलावा इस आसन से पूरे शरीर में रक्तसंचार बेहतर होता है।
 
विज्ञापन

TADASANA
ताड़ासन-
  • इस आसन को अंग्रेजी में माउंटेन पोज कहा जाता है।
  • सबसे पहले खड़े हो जाएं और पैर के पंजों के बीच लगभग दस सेंटीमीटर की दूरी रखें।
  • दोनों पैरों पर समान वजन रखें और दोनों हाथों को ऊपर की ओर लें जाएं।
  • शरीर को सीधा रखें और ऊपर की तरफ स्ट्रेच करें।
 
ताड़ासन के फायदे-
इस आसन को करने से मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे बच्चे फिट बनते हैं।
इसके अलावा यह आसन बच्चों की लंबाई बढ़ाने में भी सहायक होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें