आज के समय में बढ़ता वजन ज्यादातर लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। बड़ों के साथ अब बच्चों में भी मोटापे की समस्या देखने को मिलने लगी है। खान-पान की गलत आदतें, अनियमित दिनचर्या और एक ही जगह बैठकर घंटों काम करने की वजह से वजन बढ़ना आम बात हो गई है। वजन बढ़ने की वजह से हमारे शरीर का आकार तो देखने में अजीब लगता ही है इसके अलावा भी हमारे शरीर को मोटापे के कारण कई नुकसान होते हैं। बढ़ता वजन शरीर में बीमारियां बढ़ने के खतरे की घंटी होता है। लोग वजन कम करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं जैसे अपनी डाइट बदलते हैं जिसके कारण बहुत कम खाने-पीने लगते हैं। इसी वजह से कई बार लोग खाना-पीना इतना कम कर देते हैं कि वजन कम होने के बजाय वे खुद को बीमार कर लेते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन इस समय कोरोना की वजह से बाहर जाने के बजाय घर में रहना ज्यादा सुरक्षित है इसलिए लोग जिम भी नहीं जा पा रहे हैं। अगर आपका वजन बढ़ गया है तो घर पर ही कुछ आसन करके आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं और शरीर को भी स्वस्थ रख सकते हैं। तो जानते हैं इन योगासन के बारे में...