फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल मुद्रा: खून को साफ करना है तो कीजिए ये योगासन

Thu, 11 Jan 2018 10:46 AM IST
डॉ. शैलेन्द्र शेखर
विज्ञापन
yog mudra
विज्ञापन
शरीर में हीमोग्लोबिन, शर्करा, लिपिड, लौह और खनिज तत्वों की मात्रा को सामान्य बनाए रखने के लिए रक्त का शुद्ध होना जरूरी है। त्वचा पर धब्बे, संक्रमण, फुंसियां आदि रक्त विकार का ही परिणाम हैं। रक्त की अशुद्धि, अपच और वजन गिरने का कारण भी बनती है। अशुद्ध रक्त से हृदय कमजोर होता है, प्रतिरोधक क्षमता गिरती है। निर्मल मुद्रा इन सबमें उपयोगी है। यह मुद्रा शरीर से विजातीय तत्व को बाहर निकालने के लिए लिवर को प्रोत्साहित करती है। 
विज्ञापन


इससे रक्त शुद्ध होता है। अंगूठे के शीर्ष को अनामिका उंगली की जड़ के पास अंदर की ओर (मध्यमा और अनामिका उंगली के बीच) रखें। शेष चारों उंगलियां सीधी रखें। इसे लेटकर करें। धीमी, लंबी एवं गहरी सांस के साथ 15-15 मिनट के लिए तीन बार करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें