फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री सरकार! करोड़ों के घोटाले में आरोपी का किसानी कर्ज कर दिया माफ

Thu, 11 Jan 2018 10:40 AM IST
जगजीत सिंह/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
पर्ल रेजीडेंसी
विज्ञापन
इसे कहते हैं मेहरबानी, कर्ज के चलते किसान तो जिंदगी खत्म कर रहे हैं और सरकार ने करोड़ों के घोटाले के आरोपी का किसानी कर्ज माफ कर दिया। जहां पंजाब में कर्ज माफी सूची में नाम न आने के कारण खुदकुशी कर रहे हैं, वहीं करोड़ों रुपये के चिट फंड और अन्य घपलों के जेल में बंद पर्ल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर का पौने दो लाख रुपये का किसानी कर्ज माफ कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक तौर पर कमजोर किसानों की सहायता के लिए बनाई गई कर्ज माफी की सूची में पीएसीएल (पर्ल ग्रुप) के एमडी व प्रमोटर डायरेक्टर सुखदेव सिंह का नाम शामिल किया है। उसका एक लाख 74 हजार 214 रुपये का कर्ज माफ किया जा रहा है। गौरतलब है कि सुखदेव सिंह सीबीआई की ओर से दर्ज एक मामले में काफी समय से जेल में बंद है।

जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह ने जिले की कोआपरेटिव सोसाइटी झलियां से किसानी कर्ज लिया था। यहां लगी लिस्ट में 26वें नंबर पर सुखदेव सिंह पुत्र रघवीर सिंह का नाम लिखा हुआ है।
विज्ञापन


दो साल से चारपाई पर पड़े कर्जदार किसान का नाम सूची में नहीं
वहीं सोसाइटी से चंद कदमों पर बीमार व लाचार किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया। तेजिंदर सिंह ने बताया कि बीमारी के कारण वह दो साल से चारपाई पर पड़ा है। उसकी पौनी एकड़ जमीन पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज है। उसका नाम तक सूची में नहीं है।

300 किसानों पर कर्ज, पर नाम कुछ का
गांव के किसान नाहर सिंह ने बताया कि कोआपरेटिव सोसाइटी के अधिकारी सही काम नहीं कर रहे हैं। गांव में करीब तीन सौ किसानों पर कर्ज है लेकिन कुछ ही किसानों का नाम सूची में है।

मैं तो एक महीना पहले ही आया हूं: बैंक मैनेजर
सोसाइटी में बैंक मैनेजर खुशविंदर सिंह का कहना है कि वह तो एक महीना पहले ही यहां आए हैं। यह सूचियां ऊपर से बनकर आई हैं।

सचिव हरमन बोले- मैं सचिव नहीं, लोन लेने आया हूं
सचिव हरमन सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह सोसाइटी के सचिव नहीं है। सचिव कहीं गए हुए हैं। वह तो सोसाइटी में लोन लेने आए हैं।

मामले की जांच करवाएंगे: संधू
कोआपरेटिव सोसाइटी के डिप्टी रजिस्ट्रार राजबीर सिंह संधू ने बताया कि उन्हें मालूम नहीं है कि सुखदेव सिंह पर्ल ग्रुप से संबंधित हैं। उन्होंने विभाग के एआर को इस संबंध में जांच करने का निर्देश दिया और एक दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें