फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुकाम होने पर इस आसन का करें नियमित अभ्यास 

Wed, 14 Apr 2021 08:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पवनमुक्तासन - फोटो : social media
विज्ञापन

पवनमुक्तासन एक ऐसा आसन है जो कि वैसे तो पेट के उपचार के लिए जाना जाता है। गैस एवं कब्ज की समस्या में जहां इस आसन के अभ्यास से राहत मिलती है, वही इस आसन में होने वाली श्वसन विधि जुकाम को ठीक करने में भी बेहद लाभकारी है। इस आसन के अभ्यास से वजन कम करना भी आसान है इसलिए इस आसन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। अगली स्लाइड्स से जानिए पवनमुक्तासन करने का सही तरीका और लाभ। 

इस तरह करें आसन-

विज्ञापन

सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएँ और पैरों को एकसाथ सीधा कर लें। अब अपने दाएँ घुटने को अपनी छाती के पास ले कर आएँ। जांघ को पेट तक लाकर अच्छे से दबाएं। अब अपनी दाढ़ी को दाएँ घुटने से लगाएँ। जब गहरी सांस लें तो घुटने को हाथों से अच्छे से पकड़ लें। घुटने को हाथ से अच्छे से पकड़ने पर छाती पर हल्का सा दबाव महसूस होगा, जो कि सामान्य है। अब सांस छोड़ते हुए घुटने को ढीला कर दें। अब पूरी प्रक्रिया को इस तरह से बाएँ पैर के साथ करें। दोनों पैरों से एक-एक बार करने के बाद दोनों पैरों के साथ करें।

पवनमुक्तासन के लाभ 

-पवनमुक्तासन पेट की मासपेशियों को मजबूत बनाता है।

- इसके अभ्यास से हाथ एवं पैर भी मजबूत होते हैं। 

- जुकाम की समस्या में इस आसन के अभ्यास से आराम होता है। आसन करते वक्त श्वास का विशेष ध्यान रखें। 

-गैस की समस्या में भी राहत मिलती है और पाचनतंत्र बेहतर होता है। 

- रक्त परिसंचरण बेहतर होता है। 

सावधानी-
मासिक धर्म एवं उच्च रक्तचाप के दौरान इस आसन का अभ्यास बिल्कुल न करें। गर्दन या कमर में कोई चोट है तो भी इस आसन से परहेज करें। दिल की बीमारी वाले मरीज बिना किसी प्रशिक्षक के इस आसन का अभ्यास न करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें