फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: शुरू होने वाली है बंपर सेल, तो प्रोडक्ट खरीदने से पहले जान लीजिए Flat, Plus और Upto डिस्काउंट में अंतर

Thu, 30 Sep 2021 03:51 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारों का सीजन बस आने को है। ऐसे में तमाम बड़े ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अपने बंपर सेल को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। ये सभी ई कॉमर्स वेबासाइटें कई धमाकेदार सेल्स अक्तूबर के महीने में निकलने जा रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा बिक्री उनके प्लेटफॉर्म पर की जा सके। सेल्स के इस सीजन में आप अक्सर सुनते होंगे हम इतना फ्लैट डिस्काउंट आपको देने वाले हैं।

आपको इतना प्लस डिस्काउंट मिलेगा या इस प्रोडक्ट पर इतना अप टू डिस्काउंट है। क्या आपको पता है Flat, Plus और  Upto डिस्काउंट में क्या अंतर होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि इन तीनों डिस्काउंट में क्या फर्क होता है और ये कैसे एक दूसरे से अलग हैं?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों का सीजन बस आने को है। ऐसे में तमाम बड़े ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अपने बंपर सेल को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। ये सभी ई कॉमर्स वेबासाइटें कई धमाकेदार सेल्स अक्तूबर के महीने में निकलने जा रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा बिक्री उनके प्लेटफॉर्म पर की जा सके। सेल्स के इस सीजन में आप अक्सर सुनते होंगे कि हम इतना फ्लैट डिस्काउंट आपको देने वाले हैं। आपको इतना प्लस डिस्काउंट मिलेगा या इस प्रोडक्ट पर इतना अप टू डिस्काउंट है।

विज्ञापन


इन बंपर सेल्स के दौरान इसी तरह के डिस्काउंट की मदद से ग्राहकों को लुभाया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट उनको बेचा जा सके। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको पता है Flat, Plus और  Upto डिस्काउंट में क्या अंतर होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि इन तीनों डिस्काउंट में क्या फर्क होता है और ये कैसे एक दूसरे से अलग हैं? आइए जानते हैं - 

Trending Videos

Flat डिस्काउंट

फ्लैट डिस्काउंट जिस किसी भी प्रोडक्ट पर मिलता है, उसका उतना प्रतिशत समान के प्राइस से कम हो जाता है। मान लीजिए किसी प्रोडक्ट की कीमत 100 रुपये है और उस पर फ्लैट डिस्काउंट 50% है, तो आपको वो सामान 50 रुपये में मिलेगा। उसके प्राइस से 50 फीसदी पैसे कम हो जाएंगे। फ्लैट डिस्काउंट कुछ ही प्रोडक्ट्स पर मिलता है।

Plus डिस्काउंट

इस तरह के डिस्काउंट में अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे डिस्काउंट में देखा जाता है कि कंपनियां  40 प्लस 10% या 50 प्लस 10% डिस्काउंट देती हैं। आइए आपको इसके गणित के बारे में बताते हैं। मान लीजिए किसी प्रोडक्ट की कीमत 100 रुपये है और कंपनी उस पर 40 प्लस 10% का डिस्काउंट दे रही है, तो पहले 100 का 40% निकाला जाएगा यानी 40 रुपये। ऐसे में प्रोडक्ट की कीमत 100 - 40 = 60 रुपये हो जाएगी। अब उस 60 रुपये के प्रोडक्ट पर फिर से 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा यानी 6 रुपये। प्रोडक्ट की वास्तविक कीमत प्लस डिस्काउंट के बाद 54 रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन

Upto डिस्काउंट

अक्सर लोग अप टू डिस्काउंट की हेर-फेर में फंस जाते हैं। इस डिस्काउंट को  कुछ इस तरह से समझिए, मान लीजिए कंपनी आपको किसी प्रोडक्ट को खरीदने पर  Upto 50% डिस्काउंट दे रही है, तो इसका ये मतलब नहीं है कि आपको पूरे 50% डिस्काउंट मिलेंगे। इसमें आपको 0 से लेकर 50 के बीच में कुछ भी डिस्काउंट मिल सकता है। इस तरह के डिस्काउंट में आपको 5% डिस्काउंट भी मिल सकता है और 20% भी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें