हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर-पश्चिमी में स्थित एक बेहद ही सुंदर राज्य है। यह उत्तर में जम्मू कश्मीर और लद्दाख, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण- पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश को बर्फीले पहाड़ों का प्रांत भी कहा जाता है। इस राज्य का इतिहास काफी पुराना है। यह राज्य अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आइए, आज हम आपको हिमाचल में मौजूद एक खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं।