सूर्य मंदिर, कोणार्क
ओडिशा के सबसे आकर्षित गंतव्यों में से एक कोणार्क है। कोणार्क में स्थित सूर्य मंदिर भारत के सात अजूबों में से एक माना जाता है। साथ ही यूनेस्को ने सूर्य मंदिर कोणार्क को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है। मंदिर की नक्काशी देखने के लिए दूरदराज से लोग यहां आते हैं। मंदिर में भगवान सूर्यनारायण विराजमान हैं । मंदिर के चारों तरफ 12 रथ के पहिए लगे हैं, जिसे सात घोड़े खींच रहे हैं। इस रथ में सूर्य देवता विराजमान हैं। मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में करवाया गया था।
राजरानी मंदिर, भुवनेश्वर
राजधानी भुवनेश्वर में राजरानी मंदिर भी है। इस मंदिर को प्रेम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर की नक्काशी कामुक जोड़ों से परिपूर्ण है। इसके अलावा मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह को दर्शाती मूर्तियां भी हैं। हालांकि मंदिर के गर्भगृह में कोई चित्र नहीं है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण भी तभी हुआ था, जब जगन्नाथ मंदिर बना था।