Monsoon Treks In India: मानसून आ गया है। इस मौसम में देश के कई हिस्सों में तेज बारिश होती है। इस कारण मानसून के दौरान घूमना फिरना थोड़ा रिस्की माना जाता है। खासकर हिल स्टेशनों पर बारिश के मौसम में जाना खतरनाक हो जाता है। बरसात में हिल स्टेशनों पर भूस्खलन, बाढ़ आना या बादल फटने की समस्या आम होती है। वहीं कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां बारिश के मौसम में घूमने का असली मजा आता है।
हालांकि लोगों को लगता है कि मानसून में घूमने के लिए तो जगह मिल सकती है लेकिन एडवेंचर एक्टिविटी जैसे वाटर स्पोर्ट्स और ट्रैकिंग और बंजी जंपिंग आदि करना मुश्किल हो सकता है।
मानसून में आप ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं। कुछ ऐसे ट्रैक हैं, जहां इस मौसम में घूमना मजे को दोगुना हो जाएगा।
फूलों की घाटी, उत्तराखंड
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी घूमने का सबसे बेहतर महीना जुलाई से सितंबर का है। इस दौरान फूलों की गई सारी वैरायटी यहां देखने को मिल सकती है। इसे यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया गया है। 1 जून से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल जाती है और 30 अक्तूबर तक घूमने आ सकते हैं। 500 से ज्यादा प्रजाति के फूल देख पाएंगे।
सिंहगड ट्रेक, पुणे
महाराष्ट्र के पुणे में घूमने के लिए कई शानदार स्थल है, जहां पूरे साल जा सकते हैं। मानसून में पुणे के नजारा अधिक रोमांटिक हो जाते हैं। शौकीन लोग पुणे के सिंहगढ़ दुर्ग ट्रैकिंग पर जा सकते हैं। लगभग 3 किमी लंबे ट्रेक को पूरा करने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है। किले तक पहुंचने का रास्ता मनोरम है।
हंपता पास, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के हंपता पास पर भी मानसून के दौरान जा सकते हैं। समुद्र तल से 14100 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस स्थल बारिश के मौसम में बहुत सुहाना लगता है। ट्रेकिंग करते हुए पहाड़ों, नदियों और झरनों का दीदार कर सकते हैं। हालांकि कुल्लू से शुरू होने वाले इस ट्रैक को पूरा करने में 5 से 6 दिन का समय लगता है और यहां की ट्रेकिंग आसान नहीं है।
हालांकि लोगों को लगता है कि मानसून में घूमने के लिए तो स्थान मिल सकते हैं लेकिन एडवेंचर एक्टिविटी जैसे वाटर स्पोर्ट्स और ट्रैकिंग और बंजी जंपिंग आदि करना मुश्किल हो सकता है। मानसून में आप ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं। कुछ ऐसे ट्रैक है, जहां इस मौसम में घूमना मजे को दोगुना हो जाएगा।