फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल, उत्तराखंड और गोवा पर्यटकों के लिए खुला, यात्रा करने से पहले इन बातों को जान लें

Fri, 10 Jul 2020 07:46 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
अब धीरे- धीरे पर्यटक स्थलों को पर्यटकों के लिए खोला जाना शुरू कर दिया गया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पर्यटकों के लिए भारत के तीन राज्यों- हिमाचल, उत्तराखंड और गोवा से अच्छी खबर है। इन राज्यों में अब पर्यटक जा सकते हैं। भारत के इन तीन राज्यों में हर साल कई पर्यटक घूमने जाते हैं। इस साल कोरोना वायरस के चलते सभी राज्यों में पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया गया था।

अब धीरे- धीरे पर्यटक स्थलों को पर्यटकों के लिए खोला जाना शुरू कर दिया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि इन राज्यों में यात्रा करने के लिए किन नियमों का पालन करना होगा। पर्यटन को धीरे- धीरे खोला तो जा रहा है, परंतु अभी भी कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है, इसलिए यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

2 of 12
हिमाचल में प्रवेश के लिए आपको कोरोना का टेस्ट करवाना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • हिमाचल प्रदेश में करना होगा इन नियमों का पालन
आमतौर पर हिमाचल पर्यटकों से हमेशा गुलजार रहता है, परंतु कोरोना की वजह से यहां पिछले कई महीनों से सन्नाटा पसरा हुआ था। अब एक बार फिर पर्यटकों के लिए हिमाचल को खोल दिया गया है। आइए जानते हैं हिमाचल में किन नियमों का पालन करना होगा...
  • मेडिकल जांच करवानी होगी
हिमाचल में प्रवेश के लिए आपको कोरोना का टेस्ट करवाना होगा। जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होगी उन्हें ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही कोरोना की रिपोर्ट तीन दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 12
आपको अपनी गाड़ी को भी रजिस्टर करवाना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पास लेना होगा
  • हिमाचल में प्रवेश के लिए आपको पास लेना होगा। आप  http://covid19epass.hp.gov.in से ई-पास बना सकते हैं। आपको अपनी गाड़ी को भी रजिस्टर करवाना होगा।

4 of 12
होटल की बुकिंग कम से कम 5 दिनों के लिए करनी होगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
कम से कम 5 दिन की यात्रा
  • हिमाचल में प्रवेश की अनुमति उन्हीं लोगों को मिलेगी जो कम से कम 5 दिन की यात्रा पर यहां आएंगे। होटल की बुकिंग कम से कम 5 दिनों के लिए करनी होगी। 
विज्ञापन

5 of 12
अपनी गाड़ी या टैक्सी से ही यात्रा करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अपनी गाड़ी या टैक्सी से करें यात्रा
  • इस समय अगर आप हिमाचल जाने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी गाड़ी या टैक्सी से ही यात्रा करें।
विज्ञापन

6 of 12
देवभूमि उत्तराखंड को भी अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तराखंड में पर्यटकों को करना होगा इन नियमों का पालन
  • देवभूमि उत्तराखंड को भी अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। हिमाचल प्रदेश से जुड़े सभी नियम उत्तराखंड में भी लागू होंगे। इसके साथ ही यहां पर कंटेनमेंट जोन्स के लोगों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन

7 of 12
सभी रेस्त्रां सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक खुले रहेंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
रेस्त्रां का समय
  • उत्तराखंड में सभी रेस्त्रां सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद रेस्त्रां को नहीं खोला जा सकेगा।

 

8 of 12
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सिर्फ राज्य के लोग ही कर पाएंगे- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राज्य से बाहर के लोग नहीं कर पाएंगे चार धाम यात्रा
  • इस समय उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सिर्फ राज्य के लोग ही कर पाएंगे। राज्य के बाहर से आ रहे लोग चार धाम यात्रा नहीं कर पाएंगे।

 

9 of 12
उत्तराखंड में प्रवेश के लिए आपको ई-पास बनाना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ई-पास की आवश्यकता
  • उत्तराखंड में प्रवेश के लिए आपको ई-पास बनाना होगा। आप https://smartcitydehradun.uk.gov.in से ई- पास बना सकते हैं।

10 of 12
गोवा को भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है- फाइल फोटो - फोटो : Incredible India
गोवा में करना होगा इन नियमों का पालन
  • गोवा को भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार गोवा के एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट्स का आना शुरू हो गया है। अभी गोवा को सिर्फ भारतीय पर्यटकों के लिए खोला गया है। 

11 of 12
गोवा आने से पहले आपको कोरोना का टेस्ट करवाना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना का टेस्ट
  • गोवा आने से पहले आपको कोरोना का टेस्ट करवाना होगा। जो लोग कोरोना का टेस्ट नहीं करवा पाए हैं वे लोग डाबोलिम एयरपोर्ट में कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। रिपोर्ट के आने तक क्वारंटाइन रहना होगा। 24 घंटे में कोरोना की रिपोर्ट आ जाती है। जो लोग कोरोना का टेस्ट नहीं करवाएंगे उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना होगा, उसके बाद ही वे गोवा की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन

12 of 12
गोवा में घूमने के लिए पहले से बुकिंग करनी होगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
पहले से करनी होगी बुकिंग
  • पर्यटकों को गोवा में घूमने के लिए पहले से बुकिंग करनी होगी। आप बिना बुकिंग करवाए गोवा नहीं जा सकते हैं। http://goaonline.gov.in पर जाकर आप ई-पास बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें