दिल्ली में रहते हुए भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने बहुत सी जगहें नहीं घूमी होंगी। अगर इस वीकेंड शॉपिंग की सोच रहे हैं तो दिल्ली की मशहूर सरोजिनी और जनपथ मार्किट से हटकर हम ऐसी जगहों के विषय में बताने जा रहे हैं जहां की मार्किट काफी सस्ती और अच्छी है। जहां कपड़ों से लेकर जरुरत का सभी सामान मिल जाएगा। तो घूम आइए दिल्ली के ये बाजार भी।
विज्ञापन
2 of 6
कनाट प्लेस का मोहन सिंह मार्केट शॉपिंग करने वालों से भरा रहता है। कॉलेज गोइंग से लेकर दूसरे राज्यों से दिल्ली की सैर करने आए पर्यटक यहां से खरीदारी करना नहीं भूलते हैं। इस मार्केट में आपको सस्ते में ब्रांडेड जींस आसानी से मिल जाएगी बस इसके लिए आपको सही से मोलभाव करना आना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
करोल बाग का टैंक रोड एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट है। यहां आपको थोक के भाव जींस मिलेगी। देशभर के दुकानदार यहां थोक के भाव जींस खरीदने के लिए आते हैं। यहां आपको आसानी से 300 रुपए से लेकर 400 रुपए के बीच बेहतरीन और ब्रांडेड जींस मिल जाएगी।
4 of 6
तुगलकाबाद में कपड़ा सिलने वाली कई फैक्टरियां हैं। यहां स्थित कई फैक्टरियां तो बड़े-बड़े ब्रांड के लिए क्लोथिंग मैटिरियल भी बनाती हैं। इनमें टॉमी हिलफिगर, जारा, जीएपी आदि शामिल है। अगर आपको सस्ते में कपड़ा खरीदना है तो आप इस मार्केट में जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
महिपालपुर में कई ब्रांड्स के आउटलेट हैं। यहां आपको ब्रांडेड जींस फैक्ट्री प्राइस पर मिल जाएगी। इसके अलावा यहां हर वक्त बड़े-बड़े ब्रांड की जींस पर सेल लगी रहती है। कई बार तो यह सेल 50 से 60 फीसदी तक की होती है। अगर आप सस्ते में ब्रांडेड जींस खरीदना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।
कालिंदी कुंज पर एक लाइन से कई ब्रांड की शॉप्स हैं। यहां भी हर वक्त कपड़ों पर सेल चलती रहती है। इसके अलावा यहां आपको सस्ते में एक साल पुराने फैशन के कपड़े भी मिल जाएंगे।