फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2020: सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या करें और क्या नहीं

Sun, 21 Jun 2020 07:57 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
21 जून रविवार को सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर दोपहर में 3 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। आपको बता दें इसी महीने 5 जून को चंद्र ग्रहण भी लगा था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के सूतक काल के प्रारंभ होने से सूर्य ग्रहण के खत्म होने तक गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....
 
विज्ञापन

2 of 10
यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा - फोटो : अमर उजाला
  • सूतक काल
सूर्य ग्रहण में सूतक काल की शुरुआत ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले हो जाती है। इस बार 21 जून को ग्रहण की शुरुआत सुबह 10 बजकर 14 मिनट से हो रही है, जिस वजह से सूतक काल की शुरुआत 20 जून को रात्रि 10 बजकर 14 मिनट से हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इससे पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण लगा था और उस ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं था क्योंकि वो ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण था। 

 
विज्ञापन

3 of 10
गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्भवती महिलाओं को रखना होगा ध्यान
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होता है। आज हम आपको बताएंगे कि ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण की समाप्ति तक गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना होता है।

 

4 of 10
संतान की कुशलता के लिए गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी पड़ती है- सांकेतिक तस्वीर
गर्भवती महिलाओं को इसलिए रखना होता है ध्यान
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय अगर गर्भवती महिलाएं इन बातों का ध्यान नहीं रखती हैं तो उनकी होने वाली संतान पर ग्रहण का गलत प्रभाव पड़ता है। होने वाली संतान की कुशलता के लिए गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी पड़ती है। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाओं को इस समय में क्या करना चाहिए और क्या नहीं....

 
विज्ञापन

5 of 10
भगवान के मंत्रों का जप करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सूतक काल से लेकर ग्रहण की समाप्ति तक क्या करें
  • भगवान का ध्यान करें
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के सूतक काल से ग्रहण की समाप्ति तक भगवान का ध्यान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए। इस समय मंत्र जाप करने की मनाही नहीं होती है।
 
विज्ञापन

6 of 10
गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर में रहें
  • सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय में घर से बाहर जाने से आपकी होने वाली संतान को नुकसान हो सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 10
नकारात्मकता से बचने के लिए अपने पास एक नारियल रखें - फोटो : social media
अपने पास रखें नारियल
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण की समाप्ति तक वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है, जिसका विपरित असर होने वाली संतान पर भी पड़ सकता है। इस समय नकारात्मकता से बचने के लिए अपने पास एक नारियल रखना चाहिए। नारियल को अपने पास रखने से सकारात्मकता बनी रहती और नकारात्मकता का प्रवेश नहीं हो पाता है।
अगली स्लाइड्स में जानिए गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक क्या नहीं करना चाहिए...

 

8 of 10
इस दौरान कपड़ो की सिलाई नहीं करनी चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक न करें ये काम
  • कपड़ो की सिलाई नहीं करनी चाहिए...
गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक कपड़ो की सिलाई नहीं करनी चाहिए। 
 

9 of 10
गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण को नहीं देखना चाहिए - फोटो : अमर उजाला
सूर्य ग्रहण को न देखें
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण को नहीं देखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को देखना होने वाली संतान के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आप गर्भवती हैं तो सूर्य ग्रहण को देखना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

 
विज्ञापन

10 of 10
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को भोजन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • खाना पीना न खाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक गर्भवती महिलाओं को भोजन नहीं करना चाहिए। इस समय पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

परंतु अगर गर्भवती महिला का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो वो फल और जल का सेवन कर सकती है। गर्भावस्था में अधिक समय तक भूखा रहना ठीक नहीं है, इसलिए फल और जल का सेवन करते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें