फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2020: सूर्य ग्रहण में इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानें क्या करें और क्या नहीं

Sun, 21 Jun 2020 07:55 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण है - फोटो : अमर उजाला
रविवार, 21 जून को भारत समेत कई देशों में साल का पहला सूर्य ग्रहण है। भारत में दिखाई देने वाले इस ग्रहण की शुरुआत सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगी और ये दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के सूतक काल के प्रारंभ होने से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक क्या करना चाहिए और क्या नहीं...
विज्ञापन

2 of 8
सूर्य ग्रहण के लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल की शुरुआत हो जाती है - फोटो : अमर उजाला
  • सूतक काल
सूर्य ग्रहण के लगने से 12 घंटे पहले से सूर्य ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत हो जाती है। इस बार 21 जून को सुबह 10 बजकर 14 मिनट से सूर्य ग्रहण लग रहा है इसलिए इसके सूतक काल की शुरुआत 20 जून को रात्रि 10 बजकर 14 मिनट से हो चुकी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के प्रारंभ होने से सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं...
विज्ञापन

3 of 8
सूतक काल की शुरुआत से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक भगवान का ध्यान करना चाहिए - फोटो : अमर उजाला
भगवान का ध्यान करें
  • सूर्य ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक भगवान का ध्यान करना चाहिए। इस समय में भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान नकारात्मकता काफी बढ़ जाती है जिससे बचने के लिए भगवान का ध्यान करते रहना चाहिए।
आप इस समय में इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं
  • भगवान राम नाम का सुमिरन करें।
  • ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का जप कर सकते हैं।
  • इस समय भगवान का स्मरण करते रहें।

 

4 of 8
पके खाने में तुलसी के पत्ते डाल देने से खाना अशुद्ध होने से बच जाता है - फोटो : Social media
पके हुए खाने में तुलसी के पत्ते डाल दें
  • इस दौरान पके खाने में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पके खाने में तुलसी के पत्ते डाल देने से खाना अशुद्ध होने से बच जाता है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक ब्रह्मचर्य का पालन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्रह्मचर्य का पालन करें
  • सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस समय में शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।
अगली स्लाइड्स में जानिए इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए...
 
विज्ञापन

6 of 8
सूतक काल के आरंभ से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें - फोटो : अमर उजाला
भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए..
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के सूतक काल के आरंभ से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन

7 of 8
स्वस्थ व्यक्ति को इस समय भोजन और पानी का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • खाना पीने से दूर रहें 
सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक भोजन नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति को इस समय भोजन और पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

इस समय वो लोग भोजन और पानी का सेवन कर सकते हैं जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है या जिनकी तबीयत खराब है। इसके अलावा बच्चे और बुर्जुग व्यक्ति भी भोजन और पानी का सेवन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
सूर्य ग्रहण की शुरुआत से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक बाल नहीं काटने चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बाल-नाखून न काटें
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक बाल नाखून नहीं काटने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें