रक्षाबंधन भाई- बहन का पवित्र त्योहार है। यह पर्व भाई- बहन के प्यार भरे रिश्ते का प्रतीक है। इस पावन दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और लंबी उम्र की कामना करती है। भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है और साथ ही बहन को कुछ गिफ्ट भी देता है। इस रक्षाबंधन क्यों न कुछ अलग किया जाए? आप महंगे गिफ्ट्स की जगह अपनी बहन से कुछ वादे कर सकते हैं। इन वादों को निभाने से आपकी बहन का भविष्य उज्जवल हो जाएगा और जीवन के हर संघर्ष में आपकी बहन विजय होगी। आइए जानते हैं इस रक्षाबंधन बहन से क्या वादे करें...