जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी का पर्व 12, 13 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। देश के कई हिस्सों में जन्माष्टमी 12 अगस्त यानी आज मनाई जाएगी तो वहीं कई हिस्सों में कल यानी 13 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आमतौर पर स्कूलों में जन्माष्टमी में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, परंतु इस बार कोरोना वायरस की वजह से स्कूल बंद है, जिस वजह से बच्चे इन कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि आप बच्चों को खुश करने के लिए घर में कैसे मनाएं जन्माष्टमी का पर्व...