फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे करें ब्रेकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी रिश्तें को तोड़ना उतना ही मुश्किल होता है जितना की जोड़ना। कई बार रिश्ते के टूटने के कारण समझ नहीं आते तो कई बार जान बूझकर रिश्ता खत्म किया जाता है। हालांकि ये समझना भी बहुत मुश्किल होता है कि ब्रेकअप कैसे करें। यदि आप भी अपने रिश्ते से बोर हो गए हैं और आप अब नया रिश्ता बनाना चाहते हैं या फिर इस रिलेशन से उबरना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें ब्रेकअप के तरीकों के बारे में।
विज्ञापन


* सार्वजनिक जगहों पर ना जाएं- यदि आपने ब्रेकअप का मन बना लिया है तो जरूरी है कि उसके लिए भूमिका तैयार की जाए। आपको चाहिए कि आप अपने पार्टनर के साथ सार्वजनिक जगहों पर जानें से बचें। आप उसके साथ कहीं भी जाने के लिए बहाना बना सकते हैं।

* कम मिलें- यदि आप ब्रेकअप करना चाहते हैं तो यही समय है जब आपको अपने पार्टनर से मिलना-जुलना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। इसके लिए आप चाहें तो अपने पार्टनर को बिना बताएं दूर किसी रिश्तेदार के यहां जाकर भी रह सकते हैं।
विज्ञापन


* स्टेटस अपडेट कर दें- आपको ब्रेकअप करने के दौरान सबसे पहले फेसबुक जैसी सोशल साइट्स पर अपना स्टेटस रिलेशनशिप वाले कॉलम में सिंगल कर देना चाहिए। इससे आपके पार्टनर को अंदाजा भी हो जाएगा। यदि वह पूछें तो रिलेशन को सार्वजनिक ना बताने की बात का आप बहाना बना सकते हैं।

* कम फोकस करें- ब्रेकअप के दौरान आपको चाहिए कि आप अपने पार्टनर पर फोकस कम करें या फिर बिल्कुल ही बंद कर दें। इससे आपके पार्टनर को धीरे-धीरे आपसे निराशा होने लगेगी।

* फोन उठाना बंद कर दें- ब्रेकअप का मूड बनने के बाद आप अपने पार्टनर का कभी-कभी फोन ना उठाएं या फिर आप उसे रिजेक्ट लिस्ट में डाल दें। आप चाहे तो अपना नंबर भी बदल सकते हैं।

* अपने एकाउंट से अपने पार्टनर को ब्लॉक कर दें- आप अपने जीमेल, फेसबुस जैसी सोशल साइट्स और एकाउंट्स से अपने पार्टनर को ब्लॉक कर सकते हैं। इससे वो आपकी निजी जिंदगी में दखल नहीं देगा।

* साझा भी है रास्ता- आप चाहे तो ब्रेकअप करने के सबसे सिंपल तरीके कि आप अब रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकते। ये बात आप आपस में मिलकर भी तय कर सकते हैं और बिना एक-दूसरे को नाराज किए अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें