फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप में आने से पहले खुद से पूछें ये 5 सवाल, चीजें हो जाएंगी बेहद आसान

Thu, 11 Apr 2019 04:25 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आज की पीढ़ी लाइक और डिस्लाइक के बीच इतना उलझ चुकी है कि वो खुद से क्या चाहते हैं ये तय कर पाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में बात जब रिश्तों और पार्टनर की आती है तो समस्या जटिल हो जाती है। कैसा पार्टनर चाहिए, उससे क्या उम्मीदें हैं, उसके साथ रहना भी चाहते हैं या नहीं, एक दूसरे को कितना समझते हैं जैसे कई सवाल होते हैं जिनका जवाब कई लोगों के लिए किसी पहेली से कम नहीं होता। तो जब भी लाइफ पार्टनर चुनने की बात आए, आप सबसे पहले अपने मन में इन 5 बातों पर जरूर विचार कीजिए। 


 
विज्ञापन

2 of 6
आपको क्या चाहिए, ये मालूम है?
पहले ये सवाल अपने आप से पूछें कि आप अपनी जिंदगी में क्या चाहते हैं? इसके बारे में अपने पार्टनर से बात कीजिए और जानिए कि वो क्या चाहते हैं। कई बार लोग शुरुआती दौर में शादी या भविष्य में होने वाली संतान के बारे में बात करना पसंद नहीं करते। लेकिन एक-दूसरे की राय जानना और समझना आपके लिए जरूरी है। इस बारे में बातचीत करने से आपको फैसले लेने में आसानी होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
सुने मन की आवाज 
कई बार एसा होता है कि आपके अंदर की आवाज आप से कह रही होती है कि ये इंसान आपके लिए ठीक नहीं, पर आप कोई एक खूबी देखकर या फिर मजबूरी में उसे अनसुना करते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कोई पसंद आता है, लेकिन किसी सोच में पड़कर आप आगे नहीं बढ़ते. हमारे मन को हमेशा पता होता है कि हमें किसी के साथ कैसा लग रहा है।  इस बारे में गहराई से सोचें, क्या आप खुश हैं? क्या आप खुलकर बात कर पा रहे हैं? अगर एसा नहीं है, तो आपका जवाब साफ तौर पर 'ना' होना चाहिए। 

4 of 6
सलाह जरूर लें लेकिन अंतिम निर्णय स्वयं लें
रिसर्च के मुताबिक, एक रोमांटिक रिश्ते में ज्यादातर लोग भावनाओं में बहकर फैसले लेते हैं। इमोशनल होने में कोई बुराई  नहीं है, लेकिन ऐसे में अगर आप कई चीजों पर राय नहीं बना पा रहे, तो आपके परिवार के लोग और दोस्त एक बेहतर सलाह दे सकते हैं। अंतिम फैसला खुद करें। 
विज्ञापन

5 of 6
पहले से राय तो नहीं बना रहे
किसी से मिलते वक्त अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपको तुरंत फैसला लेना है, तो ये गलत है। बातचीत के लिए पूरा समय दें और पहले से किसी के बारे में राय न बनाएं। आप किसी को तभी अच्छी तरह जान पाएंगे, जब खुले दिमाग से उनकी बात को सुनेंगे और समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही, अपना पक्ष खुलकर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मतभेद को सावधानी से संभालें 
हर चीज पर आप दोनों की सोच एक जैसी हो, ये जरूरी नहीं, इसलिए मतभेदों को समझना और संभालने करने का तरीका जानना जरूरी है। मुमकिन है कि किसी बात पर आप दोनों बिल्कुल भी एकमत न हों। ज्यादा जरूरी ये है कि क्या आप अपने मतभेदों के बारे में ठीक से बात कर पाते हैं या नहीं? 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें