फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 राशि वाले पति होते हैं बेहद रोमांटिक, कहीं आपके तो नहीं?

Thu, 11 Apr 2019 02:33 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपल्स में भले ही गहरा प्यार हो लेकिन रिश्ता और मजबूत तब हो जाता है जब आपका पार्टनर रोमांटिक हो। पति हो या पत्नी एक रोमांटिक साथी आपके रिश्ते को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। आज हम आपको बताएंगे कि कौन सी राशि के लोग ज्यादा रोमांटिक होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)
कुंभ राशि वाले लड़के भी अच्छे हसबेंड मटेरियल होते हैं। वे अपने पत्नियों को परेशान नहीं करते। वह आर्थिक रूप से भी आपकी मदद करते हैं। लेकिन ज्यादातर वह अपनी दुनिया में ही मगन रहते हैं। जिन महिलाओं के पति की राशि कुंभ होती है उन्हें सब्र और मजबूती से पेश आना होगा ताकि उनके पति का ज्यादा से ज्यादा फोकस घर के मामलों पर हो।
विज्ञापन

3 of 6
वृष (20 अप्रैल-20 मई)
वृष राशि वाले पुरुष केयरिंग और भरोसेमंद पति होते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों की हर जरूरत पूरी करते हैं। वह कभी धोखा नहीं दते ना निराश करते हैं। जब तक आप उन्हें ना उकसाएं, वह शांत रहते हैं। ऐसे पुरुषों को काबू में करना भी आसान होता है। वृष राशि वाले पति ज्यादा डिमांडिंग भी नहीं होते। 

4 of 6
कर्क (21 जून-22 जुलाई) 
कर्क राशि वाले पुरुष बुद्धिमान, दयालु और प्यारे होते हैं। उन्हें परिवार का ख्याल रखना, उनकी जरूरतों का ख्याल रखना बखूबी आता है। वह पत्नियों को गिफ्ट्स देकर खुश रखना भी जानते हैं। हालांकि, यह सिर्फ दिखावा होता है। वह जब अपने असली बर्ताव पर आते हैं तो हर चीज बदल जाती है। वह अपने कंफर्ट जोन में जाते ही 'काउच पोटैटो' यानी आलसी बन जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सिंह (23 जुलाई-22 अगस्त)
सभी राशियों में सिंह राशि वाले पुरुष सबसे बढ़िया पति साबित होते हैं। हालांकि, वह खूबसूरत महिलाओं पर जल्दी फिदा हो जाते हैं। वह पिता की तरह अपनी पत्नी का ख्याल रखते हैं। फर्क बस इतना है कि आप उनकी पत्नी है, बेटी नहीं और यह बात आपको अपने पति तो बार-बार याद दिलानी पड़ेगी। जिन महिलाओं के पति सिंह राशि वाले होते हैं उन्हें गाहे-बगाहे अपने पति की तारीफ करते रहना चाहिए क्योंकि इस राशि वाले लोगों को अपनी तारीफें सुनना बहुत पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुला (23 सितंबर-22 अक्टूबर)
तुला राशि वाले पुरुष रोमांटिक होते हैं। शादी के सालों बाद भी रिश्ते में गर्माहट और प्यार बनाए रखना उन्हें बखूबी आता है। वह कभी पत्नियों को गुलाब देकर खुश करते हैं, तो कभी बेड-टी देकर सरप्राइज करते हैं। वह अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें