यूपी के कानपुर शहर में बुधवार को एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां लूट के बाद प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
यह घटना नौबस्ता क्षेत्र के रमन बिहार कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पत्नी प्रियाप्यारी एक रिश्तेदार की तेरहवीं में गई हुई थी। आज सुबह घर वापस आई तो दरवाजा खुला हुआ था और पति प्रह्लाद पाल (50) की खून से लतपथ लाश बेडरूम में पड़ी थी। पत्नी ने बताया कि पति के गले की चैन, अलमारी से प्रापर्टी के कागज और कुछ कैश गायब है।