अलीनगर थाना क्षेत्र के एआरटीओ कार्यालय के समीप बुधवार की दोपहर ट्रक के चपेट में आने से सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं जिले के आला अधिकारी, शुभ चिंतक व परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहीं ट्रक चालक वाहन मय फरार हो गया।
मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुढ़ कला निवासी रामबालक राम (40) सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। बुधवार की सुबह सैयदराजा में जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई थी। रैली में शामिल होकर वह पड़ाव तक गया। रैैली समाप्त होने के बाद वह डयूटी के लिए मुख्यालय लौट रहा था कि अलीनगर थाना क्षेत्र के एआरटीओ कार्यालय के समीप नेशनल हाइवे पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट पहने हुए था। घटना के बाद आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रोते विलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सूचना होने के बाद डीएम नवीनत सिंह चहल, सीडीओ डा.एके श्रीवास्तव, डीपीआरओ उमाशंकर ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं सफाई कर्मचारियों को मिली तो जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और वहां भीड़ लग गई। वहीं पत्नी सरिता देवी व पुत्र सूर्यांश (7) वर्ष पर दु:खों का पहाड़ टूट गया।