जून के महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है। इस महीने में गर्मी से बचने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। इस मौसम में मेहंदी लगाना फायदेमंद होता है। खुद को तरोताजा और तेज गर्मी से बचाने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है। आइए आज जानते हैं गर्मी से बचने के लिए कैसे करें मेहंदी का प्रयोग...
विज्ञापन
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बालों में लगाएं मेहंदी
बालों में मेहंदी लगाने से तेज गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है। साथ ही मेहंदी लगाने से बालों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है।
अगली स्लाइड्स में जानिए में मेहंदी लगाने के फायदे...
विज्ञापन
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिर को ठंडक प्रदान करें
मेहंदी का लेप लगाने से सिर को ठंडक मिलती है। इसका इस्तेमाल कर आप खुद को तरोताजा रख सकते हैं। मेहंदी का लेप बालों में कंडीशनिंग का काम करता है। इसको लगाने से बालों में शाइनिंग भी आती है।
4 of 7
HAIR STYLE
- फोटो : pixa
बालों की समस्याओं को दूर करें
मेहंदी में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो बालों की समस्याएं जैसे रूसी, खुजली व बालों के झड़ने की समस्या को दूर करते हैं। मेहंदी के इस्तेमाल से बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मेहंदी लगाने का सही तरीका
रात में दही और मेहंदी को भिगोकर रख लें।
सुबह इस पेस्ट को बालों पर लगा लें।
मेहंदी लग जाने के एक घंटे बाद ही बालों को धोना चाहिए।
गर्मियों के दिनों में महिलाएं हाथ-पैरों में मेहंदी लगाती हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। मेहंदी लगाने से गर्मी से राहत मिलती है। जून के महीने में सूर्य की गर्मी बहुत अधिक बढ़ जाती है, इसलिए प्राचीन समय से ही इन दिनों में मेहंदी लगाने की परंपरा है।