विश्व साक्षरता दिवस की पिछले 5 सालों की थीम
हर वर्ष साक्षरता दिवस के मौके पर विशेष थीम होती है। पिछले पांच सालों की थीम पर एक नजर डालिए।
2015 अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम -साक्षरता और सतत समाज
2016 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम -अतीत पढ़ना, भविष्य लिखना।
2017 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस थीम- डिजिटल दुनिया में साक्षरता
2018 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम- साक्षरता और कौशल विकास
2019 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम- साक्षरता और बहुभाषावाद
2020 अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम- COVID-19 संकट और उससे परे साक्षरता शिक्षण और शिक्षा
विश्व साक्षरता दिवस 2021 की थीम
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2021 की थीम “मानव-केंद्रित पुनर्प्राप्ति के लिए साक्षरता: डिजिटल विभाजन को कम करना” विषय पर है। बता दें कि कोरोना संकट काल में बच्चों, युवाओं और वयस्कों की शिक्षा बुरी तरह बाधित हुई है।
भारत की साक्षरता
भारत की साक्षरता दर विश्व साक्षरता दर से 84 फीसदी कम है। साल 2011 में भारत की कुल साक्षरता दर 74.4% है। 1947 में देश की साक्षरता मात्र 18 % थी। वहीं देश में सबसे अधिक साक्षरता वाला राज्य केरल है जहां 93% जनसंख्या साक्षर है। इसमें पुरुष साक्षरता 96% है और महिलाओं की साक्षरता दर 92% है। सबसे कम साक्षरता वाला राज्य बिहार है, जहां 63.82% लोग साक्षर हैं। उत्तर प्रदेश पांच सबसे कम साक्षरता वाले राज्यों की श्रेणी में है।