क्या हैं फायदे
आप जेब खर्च के लिए माता-पिता पर निर्भर नहीं रहेंगी। यह आपको आर्थिक स्वतंत्रता देगी। आप इससे अनुभव प्राप्त करेंगी, जो भविष्य में काम आएगा। नई स्किल सीखेंगी, साथ ही जब आप नई जिम्मेदारियों को संभालेंगी तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
भरोसा रखना जरूरी
लाइफ कोच नंदिनी गुप्ता कहती हैं, पढ़ाई और पार्ट टाइम जॉब के बीच तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा, तभी आप सही संतुलन बनाकर चल पाएंगी। इसके लिए रोजाना 10 से 15 मिनट मेटिडेशन जरूर करें। वहीं, सबसे ज्यादा जरूरी है सकारात्मक रहना। आपको खुद को कहना होगा कि मैं सब कर सकती हूं और मैं जो चाहती हूं, उसको पाकर रहूंगी। इन दोनों ही जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आपको सबसे पहले खुद पर, समय पर, दुनिया पर, अपनी क्षमताओं और इस पूरी प्रक्रिया पर भरोसा रखना होगा। वहीं, जब आप ज्यादा फंसा हुआ महसूस करें तो अपनी प्राथमिकताओं को चुनें, शांत रहें और उस पर फोकस करें। यह न सोचें कि जॉब छोड़कर आप फिर से माता-पिता पर बोझ बन जाएंगी। माता-पिता के लिए बच्चा कभी बोझ नहीं होता। याद रखें, आप अकेली नहीं हैं, आपके साथ सब हैं।