फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये उपाय अपनाएंगे तो ठंड में पौधे नहीं मुरझाएंगे

Fri, 06 Dec 2013 03:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में पौधों की हरियाली आपको जितनी सुहाती है, ठंड में उनकी चिंता भी उतनी ही सताती होगी। ऐसे हो भी क्यों न, इस मौसम में खुश्क और सर्द हवाएं पौधों की नमीं को जड़ों तक नुकसान जो पहुंचाती हैं।
विज्ञापन


घर के हर कोने में ताजा हवा चाहिए तो लगाएं ये पौधे

ऐसे में अगर आप बागबानी के मामले में ये उपाय अपनाएंगे तो ठंड के मौसम का असर आपके पौधों पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा।

पौधों में पानी
ठंड का मतलब यह कतई नहीं है कि आप पौधों में पानी देना छोड़ दें। यकीनन रात में पौधों को थोड़ी ओस मिलती है लेकिन सर्द हवाएं पौधों की नमीं तेजी से छीन लेती हैं। ऐसे में उनमें पानी डालने में मौसम के नाम पर कोताही न करें।

पौधों में कितना पानी दें, इसका कोई सुनहरा नियम नहीं है क्योंकि हर पौधे की पानी की जरूरत अलग है और उसकी सिंचाई जरूरत को ध्यान में रखकर ही होनी चाहिए।

मिट्टी की नमी
घर में अगर बगीचा बनाया है तो घास और झाड़ियों की मिट्टी को भरपूर नमी मिले यह ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए सामान्यतः आदर्श नियम है कि एक अंगूठे यानी छह से आठ इंच तक पानी से मिट्टी पर पानी डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधों की कटिंग
सर्दी के मौसम में पौधों को धूप अच्छी तरह मिले इसके लिए उनके सीखे पत्तों की छटाई जरूरी है।

इसके अलावा, पौधों में 15 दिन के गैप पर खाद, मिट्टी ढीली करने जैसी रुटीन प्रक्रिया तो हैं ही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें