फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे मकान के लिए परफेक्ट है रोटेटिंग खिड़की

Fri, 06 Dec 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बागबानी का शौक है पर घर में पौधे रखने की जगह ही नहीं है। अक्सर शहरों में रहने वाले लोगों के लिए छोटे फ्लैट्स में इतने सीमित विकल्प होते हैं कि ताजा हवा कहां से आए या गमले किधर लगाएं, जैसी उलझनें बनी ही रहती हैं।
विज्ञापन


पास होंगी ये चीजें तो लाइफ होगी झींगालाला

अगर आपका घर बहुत छोटा है तो खिड़कियों के मामले में स्मार्ट रवैया अपनाएं और रोटेटिंग खिड़की का इस्तेमाल करें।

यूरोपीय तकनीक की इस खिड़की के न तो दो किवाड़ होते हैं और न ही स्लाइडर। दरअसल, इनका सेंटर प्वाइंट पर सारा सपोर्ट होता है और इन्हें रोटेट कर सकते हैं। इनमें एंगर की सहायता से दो बॉक्स बने होते हैं जिनमें आप गमले आराम से फिट कर सकते हैं।
विज्ञापन


जब पौधों को धूप दिखानी हो तो गमले बाहर की ओर और जब ठंडी हवाओं या तेज धूप से बचाना हो तो इन्हें अंदर की ओर घुमा लें। है न स्मार्ट आइडिया?
coutersy: dornob.com
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें