अनियमित खानपान और तनाव भरी लाइफ के चलते आजकल बाल झड़ने की समस्या हर दूसरा इंसान झेल रहा है। जिसकी वजह से अब पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी गंजेपन का शिकार होती जा रही हैं। ऐसे में चंद दिनों के अंदर ही लहसुन का ये जबरदस्त नुस्खा आपका खोया आत्मविश्वास एक बार फिर लौटा सकता है।
पढ़ें- सर्दी-जुकाम का दुश्मन है नींबू काली मिर्च का ये जबरदस्त नुस्खा, आजमाकर देखिए
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
लहसुन बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बालों में लहसुन लगाने से बालों की जड़े मजबूत होने के साथ-साथ बाल काले भी होते हैं। बालों को दोबारा उगाने के लिये लहसुन काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
3 of 4
बालों को घना बनाने वाला लहसुन का ये नुस्खा बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको लहसुन की कुछ फांकें और नारियल का तेल चाहिए।
इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में लहसुन का बारीक पेस्ट ले लें। अब इसमें नारियल का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह रगड़ें। करीब 3 से 4 घंटे तक इस मिश्रण को बालों पर ही लगा रहने दें। इसके बाद अपने बालों को धो लें। कुछ समय तक ऐसा करने से आपके बाल जड़ से मजबूत और घने होंगे।