फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा पर है जले का निशान तो अपनाएं आलू के छिलके का ये नुस्खा

Thu, 02 Mar 2017 04:08 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
जली त्वचा
विज्ञापन
जब त्वचा जल जाती है तो उस जगह जलने का निशान पड़ जाता है और शुरू में इसमें काफी दर्द भी होता है। हालांकि बाजार में इसके इलाज के लिए दवाइयां मिल जाती हैं लेकिन कई बार उनका असर नहीं होता। अगर आपके भी किसी अंग पर जले हुए का निशान है जो दवाओं से नहीं जा रहा तो इन घरेलू नुस्खों से आप राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन



- बादाम का तेल जले हुए दागों को दूर करने में मददगार है। इसके लिए बादाम के तेल को दाग पर लगाएं और मालिश करें। कुछ दिन तक इस विधि को लगातार करने से दाग गायब हो जाएगा।

- मेथी के दानों से भी आप इन निशानों से निजात पा सकते हैं। रात को मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इसे पीस लें। अब इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको फर्क महसूस होगा।
विज्ञापन


- हल्दी भी जले हुए दागों को हटाने का अच्छा उपाय है। हल्दी को पानी में डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण दाग दूर करने में सहायक होता है।

- अगर निशान हल्का है तो आलू के छिलके से उसे दूर किया जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो घाव भी जल्दी भरते हैं और त्वचा को नमी भी प्रदान करते हैं।

- लैवेंडर, दाग के साथ-साथ दर्द से भी राहत दिलाता है। मुलायम कपड़े में लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदे डालें और कुछ घंटों तक प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें